नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 10 Mar, 2025
  • 13 min read
प्रारंभिक परीक्षा

भारत के जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र का विकास

स्रोत: पी.आई.बी.

चर्चा में क्यों?

"जैव रसायन और जैव प्रौद्योगिकी में उभरते नवाचार" सम्मेलन में, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने भारत के जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विकास और हिमालयी क्षेत्र (विशेष रूप से जम्मू और कश्मीर) की जैव प्रौद्योगिकी क्षमता पर प्रकाश डाला।

Types_of_Biotechnology

भारत में जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र से संबंधित प्रमुख तथ्य क्या हैं?

  • परिचय: यह जैविक प्रणालियों, जीवों या उनके घटकों का उपयोग करके ऐसे उत्पाद और प्रौद्योगिकियों के निर्माण पर केंद्रित है जिससे कृषि एवं चिकित्सा उद्योग को लाभ पहुँचता हो।

प्रकार:

  • विकास और संभावना: भारत की जैव अर्थव्यवस्था एक दशक (2014-24) में 10 गुना से अधिक बढ़ी है जो वर्ष 2014 के 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर वर्ष 2024 में 130 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है तथा वर्ष 2030 तक 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक करने का लक्ष्य है।
    • जम्मू और कश्मीर में संभावनाएँ: समृद्ध वनस्पति और औषधीय पौधों की विविधता फार्मास्यूटिकल और हर्बल उद्योगों के लिये संभावनाएँ प्रदान करती है।
      • जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान जलवायु लचीलेपन और उत्पादकता के लिये उच्च ऊँचाई वाली फसलों को अनुकूलित कर सकता है।
      •  अरोमा मिशन, फ्लोरीकल्चर क्रांति (व्यावसायिक फूलों की कृषि)।   
  • वर्ष 2024 में प्रमुख उपलब्धियाँ: विश्व की पहली मानव पेपिलोमावायरस (HPV) वैक्सीन का विकास।
  • सरकार की प्रमुख पहल: BioE3 नीति, राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (NRF), बायो-राइड योजना (2014: 50 बायोटेक स्टार्टअप, 2025: 9,000)।
  • वैश्विक नवाचार में प्रगति: भारत की वैश्विक नवाचार सूचकांक 2024 में रैंकिंग वर्ष 2014 के 80 वें स्थान से सुधारकर 39 वें स्थान पर पहुँच गई है। 
    • जैव-विनिर्माण में भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में तीसरे तथा विश्व स्तर पर 12वें स्थान पर है।
    • विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में अब 5,352 से अधिक भारतीय शोधकर्त्ता शामिल हैं।

अरोमा मिशन (लैवेंडर क्रांति)

  • परिचय: जम्मू-कश्मीर में प्रारंभ हुई यह पहल भारत के अरोमा उद्योग को बढ़ावा देती है, जिसमें सुगंधित फसलों और आवश्यक तेल उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाता है।
  • केंद्रित क्षेत्र: लेमनग्रास, लैवेंडर, वेटिवर, पामारोसा आदि की कृषि, जिनसे प्राप्त सुगंधित तेलों का उपयोग सौंदर्य प्रसाधनों, सुगंध चिकित्सा (अरोमाथेरेपी) और खाद्य स्वाद बढ़ाने में किया जाता है।
  • नोडल एजेंसी: CSIR-केंद्रीय औषधीय एवं सुगंधित पौधा संस्थान (CSIR-CIMAP), लखनऊ।
  • संभावित प्रभाव: इसमें प्रति वर्ष 2000 टन से अधिक तेल उत्पादन, जिसकी वार्षिक कीमत लगभग 300 करोड़ रुपए, 60 लाख ग्रामीण रोज़गार और किसानों के लिये प्रति हेक्टेयर वार्षिक आय 60,000–70,000 रुपए शामिल है।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रारंभिक

प्रश्न. माइकोराइजल (कवकमूलीय) जैव प्रौद्योगिकी को निम्नीकृत स्थलों के पुनर्वासन में उपयोग में लाया गया है क्योंकि कवकमूल के द्वारा पौधों में (2013)

  1. सूखे का प्रतिरोध करने एवं अवशोषण क्षेत्र बढ़ाने की क्षमता आ जाती है
  2. pH की अति सीमाओं को सहन करने की क्षमता आ जाती है
  3. रोगग्रस्तता से प्रतिरोध की क्षमता आ जाती है

 नीचे दिये गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये:

(A) केवल 1 
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1 और 3 
(D) 1, 2 और 3

उत्तर: (D) 


प्रश्न. वर्तमान में, वैज्ञानिक एक गुणसूत्र पर जीन या डीएनए अनुक्रमों की व्यवस्था या सापेक्ष स्थिति निर्धारित कर सकते हैं। इस ज्ञान से हमें क्या फायदा होता है? (2011)

  1. पशुधन की वंशावली जानना संभव है।
  2. सभी मानव रोगों के कारणों को समझना संभव है।
  3. रोग प्रतिरोधी पशु नस्लों को विकसित करना संभव है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 (A) केवल 1 और 2
 (B) केवल 2
 (C) केवल 1 और 3
 (D) 1, 2 और 3

 उत्तर: (C)


रैपिड फायर

लॉस एंड डैमेज फंड से अमेरिका का बाहर होना

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

अमेरिका ने लॉस एंड डैमेज फंड (LDF) से खुद को अलग कर लिया है, जिससे पेरिस समझौते और ग्रीन क्लाइमेट फंड जैसी वैश्विक जलवायु प्रतिबद्धताओं से उसकी दूरी और बढ़ गई है।

  • LDF: मिस्र में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP 27 में गठित LDF, विकसित देशों के योगदान के साथ, बढ़ते समुद्र स्तर, उष्ण लहरों और चरम मौसम जैसी जलवायु-जनित क्षतियों का सामना कर रहे विकासशील और छोटे द्वीपीय देशों का समर्थन करता है।
    • LDF का प्रबंधन एक शासी बोर्ड द्वारा किया जाता है, जिसका अंतरिम ट्रस्टी विश्व बैंक है।
    • LDF के तहत लगभग 750 मिलियन अमेरिकी डॉलर का वादा किया गया था, जिसमें वापस लेने से पहले अमेरिका ने 17.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया था।
  • अमेरिकी वापसी के निहितार्थ: भारत सहित सुभेद्द राष्ट्रों (जिन्होंने अकेले ही मौसम संबंधी क्षति (2019-2023) में 56 बिलियन अमेरिकी डॉलर का सामना किया है) को जलवायु सहायता में बढ़ती अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उत्तर-दक्षिण जलवायु वार्ता पर और अधिक दबाव पड़ रहा है।

Climate_Finance

और पढ़ें: लॉस एंड डैमेज फंड


रैपिड फायर

पेलिकन और पेंटेड स्टॉर्क

स्रोत: द हिंदू

विशाखापत्तनम के इंदिरा गांधी प्राणी उद्यान में पेलिकन और पेंटेड स्टॉर्क देखे गए।

  • पेलिकन: पेलिकन (जीनस पेलेकेनस) बड़े जलीय पक्षी हैं जिन्हें मछली पकड़ने के लिये इस्तेमाल किए जाने वाले अपने अंगों जैसे लंबी चोंच एवं लार्ज थ्रोट पाउच के लिये जाना जाता है।
    • पेलिकन अत्यधिक सामाजिक पक्षी हैं, जो सैकड़ों की संख्या में काॅलोनियों में रहते हैं।
    • ये पक्षी मांसाहारी होते हैं जो मुख्य रूप से मछली खाते हैं, लेकिन उभयचर, क्रस्टेशियन, कीट, पक्षी एवं छोटे स्तनधारी भी खाते हैं। 
  • ये अंटार्कटिका को छोड़कर सभी महाद्वीपों पर मिलते हैं तथा झीलों एवं नदियों जैसे गर्म तटीय और अंतर्देशीय जल को पसंद करते हैं। 
  • पेंटेड स्टॉर्क (माइक्टेरिया ल्यूकोसेफाला): यह दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशियाई आर्द्रभूमि में मिलने वाला एक बड़ा पक्षी है, जिसके पंख चमकीले गुलाबी रंग तथा शरीर सफेद होने के साथ शरीर पर काले निशान होते हैं।
    • ये मुख्यतः गैर-प्रवासी हैं और इनमें से अधिकांश केवल स्थानीय स्तर पर ही प्रवास करते हैं तथा सामाजिक प्रकृति के होते हैं। 
    • IUCN स्थिति: संकटापन्न।

और पढ़ें: साइबेरियन क्रेन, फ्लेमिंगो और ग्रेट व्हाइट पेलिकन


रैपिड फायर

माधव राष्ट्रीय उद्यान

स्रोत: द हिंदू 

मध्य प्रदेश (MP) के चंबल क्षेत्र में स्थित माधव राष्ट्रीय उद्यान को भारत का 58वाँ बाघ अभयारण्य (MP का 9वाँ बाघ अभयारण्य) घोषित किया गया है। वर्तमान में इस अभयारण्य में 5 बाघ हैं।

माधव राष्ट्रीय उद्यान 

  • शिवपुरी ज़िले में स्थित यह राष्ट्रीय उद्यान ऊपरी विंध्य पहाड़ियों का हिस्सा है और ऐतिहासिक रूप से मुगल सम्राटों व ग्वालियर के महाराजाओं का शिकार क्षेत्र रहा है।
  • इसे वर्ष 1959 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
  • इस उद्यान में झीलें, शुष्क पर्णपाती व काँटेदार वन सहित समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र है, जहाँ बाघ, तेंदुआ, नीलगाय, चिंकारा, चौसिंगा और विभिन्न प्रकार के हिरण पाए जाते हैं।
  • यह भारत के 32 प्रमुख बाघ कॉरिडोर में शामिल है, इसे वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत बाघ संरक्षण योजना के माध्यम से संचालित किया जाता है।
  • वर्ष 2022 तक भारत में बाघों की अनुमानित संख्या 3167 से 3925 के बीच थी, जो वार्षिक 6.1% की दर से बढ़ रही है, वर्त्तमान में भारत विश्व के 75% बाघों का निवास स्थल है।

Tiger

और पढ़ें... प्रोजेक्ट टाइगर


रैपिड फायर

वानुआतु का निवेश द्वारा नागरिकता कार्यक्रम

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

वानुआतु के निवेश द्वारा नागरिकता (जिसे आमतौर पर "गोल्डन पासपोर्ट" के रूप में जाना जाता है) कार्यक्रम का उद्देश्य धनी व्यक्तियों को पासपोर्ट खरीदने की सुविधा प्रदान करना है, जिससे सुरक्षा और पारदर्शिता के संबंध में चिंताओं को बढ़ावा मिलता है। 

  • वानुआतु का निवेश द्वारा नागरिकता कार्यक्रम: इसका आशय व्यक्तियों को देश की अर्थव्यवस्था में प्रमुख वित्तीय योगदान देने के क्रम में देश की नागरिकता प्राप्त करने की अनुमति देना है। 
    • हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार, वानुआतु का पासपोर्ट 53वें स्थान (चीन 59वें और भारत 80वें स्थान पर) पर है, जो 113 देशों के संदर्भ में वीज़ा-मुक्त पहुँच प्रदान करता है।
    • टैक्स हेवेन के रूप में, वानुआतु में कोई व्यक्तिगत आयकर, पूंजीगत लाभ कर, उत्तराधिकार कर नहीं है, जिससे यह उच्च-निवल-मूल्य वाले व्यक्तियों के लिये आकर्षक बन गया है।
  • वानुआतु: दक्षिण प्रशांत महासागर में एक द्वीप राष्ट्र, जिसमें 83 द्वीप हैं और यह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व और न्यूज़ीलैंड के उत्तर में स्थित है। इसकी राजधानी पोर्ट विला है। 
    • यह माउंट यासुर जैसे सक्रिय ज्वालामुखियों का घर है, वानुआतु में प्रायः ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती रहती हैं।
  • चिंताएँ: अपराधी और धोखेबाज लोग जाँच से बचने और वैश्विक बाज़ारों तक पहुँच बनाने के लिये वानुआतु की नागरिकता हासिल कर लेते हैं।
    • ब्रिटेन और यूरोपीय संघ जैसे देशों ने इस योजना को धन शोधन और कर चोरी का संभावित प्रवेश द्वार बताया है।
  • भारत में नागरिकता: भारतीय संविधान (अनुच्छेद 5-11) नागरिकता को परिभाषित करता है। भारत केवल वित्तीय योगदान के आधार पर नागरिकता प्रदान नहीं करता है।

Vanuatu

और पढ़ें: टैक्स हेवेन के रूप में साइप्रस


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2