- फ़िल्टर करें :
- राजव्यवस्था
- अंतर्राष्ट्रीय संबंध
- सामाजिक न्याय
कुल प्रश्नों की संख्या : 642
-
हाल ही में आर्थिक सलाहकार परिषद के गठन के पीछे क्या संभावित कारण हैं ? इसे और अधिक प्रभावी बनाए जाने के उपाय लिखें।
28 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विश्व विकास रिपोर्ट-2018 अपने पूर्व के संस्करणों से किस प्रकार भिन्न है? भारत के संबंध में यह कौन-सी चिंताएँ व्यक्त करती है? इसमें उजागर की गई विसंगतियों को समाप्त करने के लिये कौन-से आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं?
27 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली संस्था है, लेकिन यह संस्था कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रही है। सीबीआई में संभावित सुधारों पर टिप्पणी करें।
26 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1993 के लागू होने के दो से अधिक दशकों के बाद भी ग्राम स्वराज का गांधीवादी आदर्श एक अधूरी कार्यसूची (एजेंडा) के रूप में बना हुआ है। टिप्पणी कीजिये।
25 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विधानसभा अध्यक्ष को दलीय राजनीति से ऊपर होना चाहिये क्योंकि संविधान ने उसे अधिनिर्णयन कार्य भी सौंपे हैं। अतः न्यायिक सिद्धांत और न्यायपूर्ण व्यवहार उससे न केवल निष्पक्ष होने की अपेक्षा करते हैं बल्कि ऐसी निष्पक्षता दिखनी भी चाहिये। राज्य विधानसभाओं के हालिया मुद्दों के संदर्भ में अध्यक्ष की भूमिका की आलोचनात्मक समीक्षा करें।
24 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
यह सत्य है कि अनुच्छेद 356 के तहत आपातकाल की घोषणा अनन्य रूप से राष्ट्रपति की व्यक्तिनिष्ठ संतुष्टि पर निर्भर है लेकिन इस निर्णय का आधार सदैव वस्तुनिष्ठ होना चाहिये। चर्चा करें।
23 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
पिछले पाँच दशकों से राज्यपाल का कार्यालय केंद्र सरकार के राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति का एक साधन बन गया है, इसलिये इस कार्यालय को समाप्त करना बेहतर होगा। क्या आप सहमत हैं? औचित्य के साथ चर्चा कीजिये।
21 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
जहाँ तक कल्याणकारी विधायनों की बात है, कार्यपालिका के सांविधिक दायित्वों को नीति निर्देशक सिद्धांतों के दायित्वों के समतुल्य नहीं रखा जा सकता क्योंकि पूर्ववर्ती का उत्तम क्रियान्वयन कार्यपालिका का पावन कर्त्तव्य है। कार्यपालिका द्वारा सूखा प्रबंधन में निष्फलता के संदर्भ में स्वराज अभियान नामक एनजीओ द्वारा दायर मामले की सुनवाई करते हुए सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णय के आलोक में कथन पर चर्चा करें।
20 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
" विकास को प्राप्त करने के लिये सुशासन आवश्यक है, जबकि सहभागितापूर्ण लोकतंत्र न्यायोचित और टिकाऊ विकास सुनिश्चित करता है।" दिये गए कथन के आलोक में ‘मन की बात’ और ‘मेरी सरकार’(my gov) पहल को आप किस तरह से देखते हैं, साथ-ही-साथ इस संदर्भ में अभी और क्या करने की आवश्यकता है? चर्चा करें।
18 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय संविधान में निहित ‘समानता का अधिकार’ एवं ‘धर्म के स्वतंत्रता का अधिकार’ दोनों मौलिक अधिकार हैं, परंतु ‘सबरीमाला मंदिर प्रवेश निषेध’ एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के प्रवेश संबंधी विवाद ने दोनों अधिकारों को एक द्वंद्व के बिन्दु पर ला खड़ा किया है, जिससे यह स्पष्ट कर पाना मुश्किल है कि क्या ये एक दूसरे के पूरक हैं या प्रतियोगी? टिप्पणी करें।
12 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
चुनावी आचार संहिता उल्लंघन की घटनाएँ बढ़ गई हैं। क्या आपको लगता है कि इसे वैधानिक (सांविधिक) समर्थन दिये जाने की आवश्यकता है? भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) के प्रभाव का विश्लेषण करें।
12 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"प्रसादपर्यन्त का सिद्धांत" सिविल सेवकों के मामले में निरंकुश और अप्रतिबंधित नहीं है। संविधान उन्हें अपने कर्त्तव्यों को पूरा करने के क्रम में निष्पक्ष काम सुनिश्चित करने के लिये कुछ सुरक्षा के उपाय प्रदान करता है। विश्लेषण कीजिये।
11 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
जनमत-संग्रह (referendum) लोकप्रिय शासन का सबसे शुद्ध रूप है और इसका चलन भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बना देगा।” क्या आप सहमत हैं?
11 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“भारत का कानून धर्मांतरण को प्रतिबंधित नहीं करता जब तक यह स्वैच्छिक है।
09 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
बजट 2017-2018 में सरकार द्वारा राजनीतिक वित्त पोषण (फंडिंग) से संबंधित किये गए उपायों का विश्लेषण करें। क्या ये उपाय राजनीतिक फंडिंग में पारदर्शिता लाने में सक्षम हैं?
06 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में वित्तीय समावेशन की प्रक्रिया में स्वयं सहायता समूहों ने एक प्रमुख भूमिका निभाई है। वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों के मार्गदर्शक सिद्धांतों की जाँच करें।
28 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में अनुसूचित एवं जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन संबंधी प्रावधानों की चर्चा करें। क्या ये प्रावधान अपने उद्देश्यों में सफल हो पाए हैं?
27 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
समावेशी विकास लक्ष्यों में एक महत्त्वपूर्ण लक्ष्य के रूप में “समावेशी शहर और समुदाय” की संकल्पना की गई है। समावेशी शहर और समुदाय की आवश्यकता को स्पष्ट करते हुए इसकी प्राप्ति के उपायों की चर्चा करें।
25 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय जेलों में सुधार की आवश्यकता क्यों है ? जेलों में सुधार के लिये किये जा सकने वाले उपाय सुझाइये।
22 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हिंद महासागर के क्षेत्र की महत्ता पर टिप्पणी करें। भारत के लिये यह क्यों महत्त्वपूर्ण है? इस क्षेत्र से संबंधित प्रमुख चुनौतियाँ कौन-सी हैं ?
21 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
गहराते जल संकट की समस्या से छुटकारा पाने तथा जल-स्रोतों के रख-रखाव तथा वितरण के लिये क्या जल का निजीकरण करना एक कारगर विकल्प होगा? टिप्पणी करें।
20 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विधायिका के विशेषाधिकार से क्या तात्पर्य है ? इससे संबंधित प्रावधानों को क्या फिर से संहिताबद्ध किये जाने की आवश्यकता है? टिप्पणी करें।
18 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विधिक सहायता का अधिकार क्या है? यह क्यों महत्त्वपूर्ण है? त्वरित और सस्ता न्याय उपलब्ध करवाने वाले अन्य वैकल्पिक उपाय भी सुझाइये।
14 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
पेसा (PESA) अधिनियम को लागू हुए पर्याप्त समय बीत चुका है। इस अधिनियम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिये क्या सुधार किये जा सकते हैं? टिप्पणी करें।
13 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राजनीतिक दलों को सार्वजनिक निकाय घोषित किये जाने के पक्ष और विपक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।
12 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लोकतांत्रिक राजनीति में दबाव समूहों का औचित्य क्या प्रश्नगत है? उपयुक्त उदाहरणों की सहायता से जांच करें।
11 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय राजव्यवस्था में कैबिनेट (मंत्रिमंडल) की क्या भूमिका है? कैबिनेट और मंत्रिपरिषद में अंतर स्पष्ट करें।
06 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्राचीन स्मारकों के संरक्षण के लिये भारत के संविधान में कौन-से प्रावधान किये गए हैं? इससे संबंधित कानून में हुए हालिया परिवर्तन से जुड़ी चिंताएँ क्या हैं? टिप्पणी करें।
04 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अस्पृश्यता क्या है ? भारतीय संविधान में इससे संबंधित कौन-से प्रावधान हैं ? इसके लिये किये गए विधिक उपायों के उल्लेख के साथ-साथ इसके उन्मूलन के अन्य उपाय भी सुझाएँ।
02 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
म्युनिसिपल बॉण्ड क्या है? इसकी क्या आवश्यकता है ? इससे होने वाले लाभ और चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
01 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था