कुल प्रश्नों की संख्या : 681
-
"भारतीय संघवाद की वर्तमान प्रवृत्ति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि देश में सफल प्रतिस्पर्धी संघवाद (Competitive Federalism) के लक्षण दिखाई देने लगे हैं।" भारत में प्रतिस्पर्धी संघवाद के मामले में हुई प्रगति को देखते हुए उदाहरणों द्वारा इस कथन की पुष्टि करें।
27 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रौद्योगिकी के विकास के साथ-साथ महिलाओं के विरुद्ध साइबर अपराधों में भारी वृद्धि हुई है। महिलाओं के विरुद्ध इन अपराधों से निपटने में आने वाली चुनौतियों की चर्चा करते हुए इन अपराधों की रोकथाम के लिये सरकार द्वारा किए गये प्रयासों का उल्लेख करें।
26 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"आधुनिक लोकतंत्रों में ‘जनमत संग्रह (Referendum)’ का बढ़ता प्रचलन लोकतांत्रिक व्यवस्था के सशक्तिकरण में सहायक सिद्ध होगा" इस कथन का विश्लेषण करें।
24 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
फिल्म सेंसरशिप के संबंध में ‘श्याम बेनेगल समिति’ की प्रमुख अनुशंसााओं का उल्लेख करें। फिल्मों की प्री-सेंसर शिप के विरोध में हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय में दायर एक याचिका में उठाए गए मुद्दों की विवेचना करें।
23 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में स्थापित ‘रेलवे विकास प्राधिकरण’ (Railway Development Authority) की स्थापना के प्रमुख उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए इसके समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा करें।
22 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘वापस बुलाने का अधिकार’ (Right to Recall: RTR) का क्या अर्थ है? भारतीय राजनीतिक व्यवस्था में इसके महत्त्व का वर्णन करते हुए भारत में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर इसे लागू करने से संबंधित चुनौतियों का उल्लेख करें।
21 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक, 2017 के प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख करते हुए बताएँ कि इस विधेयक के अधिनियम बनने से संभावित लाभ क्या-क्या होंगे?
20 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
बालश्रम (निषेध व नियमन) संशोधन नियम, 2017 बच्चों के शोषण को रोकने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। चर्चा कीजिये।
13 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के ‘राष्ट्रीय न्यास’ निकाय की स्थापना के उद्देश्य का उल्लेख करते हुए उसके द्वारा प्रारम्भ किये गए ‘समावेशी भारत अभियान’ के संबंध में चर्चा कीजिये।
08 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘निवारक निरोध’ संकल्पना से आपका क्या अभिप्राय है? इसके प्रयोग के आधारों का उल्लेख करते हुए हाल ही में इस संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की चर्चा कीजिये।
03 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत के विदेश मंत्रालय शुरू किये गए ‘ई-माइग्रेट कार्यक्रम (eMigrate Program)' और ‘न्यूनतम निर्दिष्ट मजदूरी प्रणाली (Minimum Referrel Wages System-MRW)' ने खाड़ी देशों में भारतीय श्रमिकों के रोजगार के अवसरों को प्रभावित किया है। चर्चा कीजिये।
30 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में पर्यावरण मंत्रालय ने पशुओं का कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये ‘पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम (पशुधन बाजार के विनियमन) नियम 2017’ जारी किये हैं। इन नियमों तथा उनके क्रियान्वयन की दशा में उत्पन्न हो सकने वाली समस्याओं पर प्रकाश डालिये।
29 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा विदेशी निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (FIPB) को भंग करने की मंजूरी देना विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने की दिशा में उचित कदम है। चर्चा कीजिये।
26 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सरकार द्वारा अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिये आधार (Aadhar) को अनिवार्य किया जा रहा है। सरकार के इस कदम के फायदों एवं इसमें अंतर्निहित चिंताओं का विश्लेषण करें।
25 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में चर्चा में रहे ‘चकमा’ और ‘हाजोंग’ (Chakma and Hajong) लोग कौन हैं? इन लोगों के अरूणाचल प्रदेश की स्थानीय आबादी से टकराव के मुद्दे की तार्किक व्याख्या करें।
24 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में न्यायिक विलंब (Judicial Delays) की समस्या उत्तरोतर गंभीर होती जा रही है। भारत में न्यायिक विलंब के क्या कारण है एवं इसके समाधान के लिए उच्चतम न्यायालय ने हाल ही में क्या दिशा-निर्देश दिए हैं?
23 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में सरकार ने संस्कृति मंत्रालय (Culture Ministry) के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्वायत्त संस्थानों को उनको प्रदान की जाने वाली राजस्व राशि का एक हिस्सा स्वयं सृजित करने का निर्देश दिया है। इन संस्थानों की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करते हुए बताएँ कि इन संस्थानों को किस प्रकार प्रबंधित किया जाए कि ये आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा सकें?
22 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मंत्रिमंडल द्वारा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के प्रशिक्षण निदेशालय के लिये भारतीय कौशल विकास सेवा (Indian Skill Development Service : ISDS) के सृजन को मंजूरी दी गई। भारत के लिये इस सेवा की आवश्यकता एवं महत्त्व की विवेचना करें।
19 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
उच्चतम न्यायालय ने संविधान के अनुच्छेद 142 का प्रयोग कर अनेक रचनात्मक निर्णय दिये हैं। किंतु, पिछले कुछ समय में उच्चतम न्यायालय ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर भी निर्णय दिये हैं। उदाहरणों के माध्यम से इस कथन की पुष्टि करें।
18 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में पुलिस सुधार (Police Reform) वर्तमान युग की प्रमुख आवश्यकता है। भारतीय पुलिस के समक्ष उपस्थित चुनौतियाँ का विश्लेषण करते हुए बताएँ कि हाल ही के दिनों में भारतीय पुलिस ने तकनीक के प्रयोग की दिशा में क्या विकास किया है?
17 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विधायिका के सदस्यों की दोषसिद्धि से संबंधित जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के मौजूदा प्रावधानों का उल्लेख करते हुए अपराध की दोषसिद्धि पर चुनाव लड़ने से आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की समीक्षा करें।
16 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वर्ष 2017 के प्रारंभ में भारत में विज्ञान को पुनः जीवंत करने के उद्देश्य से विज्ञान विभागों के सचिवों द्वारा रिपोर्ट के प्रमुख बिंदुओं का उल्लेख करते हुए इनसे संबंधित समस्याओं को स्पष्ट करें।
15 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"निजी शिक्षा संस्थानों द्वारा शिक्षा को व्यापार बना दिया गया है। वे अत्यधिक फीस वसूली करते हैं लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट जारी है। अतः शिक्षा का उचित विनियमन करना आवश्यक है।" इस संबंध में अपने सुझाव दें।
11 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"गैर सरकारी संगठनों NGOs से यह अपेक्षा की जाती हैं कि वे राज्य एवं समाज के बीच की खाई को कम कर व्यक्ति को सरकार से जोड़ने का कार्य करें, किंतु अधिकांशतः NGOs इन अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं।" इस कथन की सप्रमाण पुष्टि करते हुए ऐसे सुझाव दें जिनसे कि NGOs को अधिक उत्तरदायी बनाया जा सके।
10 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"जम्मू-कश्मीर की द्वंद्वात्मक स्थिति यह सिद्ध करती है कि विकास एवं असंतोष का सीधा संबंध नहीं है।" इस कथन की सप्रमाण पुष्टि करें एवं यहाँ की वर्तमान कष्टकारक स्थितियों का उल्लेख करते हुए इन्हें दूर करने के लिये सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख कदमों का वर्णन करें।
09 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सॉफ्ट पॉवर कूटनीति (Soft Power Diplomacy) क्या है एवं वर्तमान में इसके लोकप्रिय होने के क्या कारण हैं? एक सॉफ्ट पॉवर के रूप में भारत की स्थिति की समीक्षा कीजिये।
08 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"सार्क सेटेलाइट का प्रक्षेपण भारत की तकनीकी श्रेष्ठता के प्रदर्शन के स्थान पर तकनीकी-कूटनीति (Techno-Diplomacy) का उदाहरण है जिसका भारत के सार्क देशों के साथ संबंधों पर दूरगामी प्रभाव पड़ने की संभावना है।" स्पष्ट कीजिये।
06 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"तुर्की का झुकाव पारंपरिक रूप से पाकिस्तान की तरफ होने के बावजूद तुर्की के राष्ट्रपति की भारत यात्रा को दोनों देशों के मध्य आर्थिक एवं कूटनीतिक सहयोग बढ़ाने के एक हिस्से के तौर पर देखा जा सकता है।" चर्चा करें।
05 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अखिल भारतीय न्यायिक सेवा की स्थापना निश्चित ही भारत में न्याय व्यवस्था में सुधार की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगी। अखिल भारतीय न्यायिक सेवा की स्थापना से होने वाले लाभों का उल्लेख करते हुए इस विषय पर भी प्रकाश डालें कि क्यों राज्य सरकारें एवं संबंधित उच्च न्यायालय इस सेवा की स्थापना का विरोध कर रहे हैं?
04 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सवोर्च्च न्यायालय ने अपने एक निर्णय में किसी भी राष्ट्रीय अथवा राज्य राजमार्ग के 500 मीटर के दायरे में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। यह निर्णय एक तरफ ‘ज्यूडीशियल ऑवररीच (Judicial Overreach)’ का उदाहरण है तो दूसरी तरफ इसका व्यापक प्रतिकूल आर्थिक प्रभाव भी पड़ने की संभावना है। व्याख्या करें।
03 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था