कुल प्रश्नों की संख्या : 682
-
हाल ही में सरकार द्वारा बंधुआ मज़दूरों के पुनर्वास के लिये पूर्ववर्ती योजना की कम प्रभावशीलता को देखते हुए नई केंद्रीय योजना आरंभ की। इसकी प्रमुख विशेषताओं और महत्त्व को स्पष्ट करें।
01 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय बोलियों को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किये जाने को लेकर चल रहे विवाद पर टिप्पणी करें ।
01 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम क्या है? इस कार्यक्रम के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए बताएँ कि इसकी सफलता सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार ने क्या-क्या प्रयास किये हैं?
31 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अनौपचारिक संगठनों की प्रमुख विशेषताओं को रेखांकित करते हुए इसके सदस्यों एवं समाज पर इनके प्रभावों की समीक्षा करें।
29 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में सिविल सेवाओं के ऐतिहासिक विकास का कालक्रमानुसार वर्णन करते हुए भारतीय लोकतंत्र में सिविल सेवाओं की भूमिका स्पष्ट करें।
28 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सरकार ने निर्धनता से प्रभावी रूप से निपटने के लिये सामाजिक-आर्थिक कल्याण कार्यक्रमों को लागू करने के हेतु निर्धनता रेखा विधि के स्थान पर सामाजिक-आर्थिक जनगणना (Socio Economic Cast Census) का उपयोग करने का निर्णय लिया। स्पष्ट कीजिये कि यह विधि (SECC) पूर्ववर्ती निर्धनता रेखा विधि से किस प्रकार बेहतर है।
26 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आत्म-परिपूर्णता संतुलन (Self-fulfilling Equilibrium) क्या है? इसकी विस्तृत व्याख्या करते हुए यह भी स्पष्ट करें कि इसका समाधान कैसे किया जा सकता है?
25 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों की वैश्विक रैंकिंग लगातार काफी नीची रही है। इसके ज़िम्मेदार कारक क्या हैं? किन उपायों के माध्यम से इन संस्थानों की वैश्विक रैंकिंग में इज़ाफा किया जा सकता है?
24 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मातृत्व लाभ अधिनियम 2017 पारित कर महिलाओं की स्थिति को अधिक सशक्त करने का प्रयास किया गया है, इस अधिनियम में किये गए संशोधनों का उल्लेख करते हुए इसे और बेहतर बनाने के उपाय बताइये।
24 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सरकार द्वारा मंजूरी प्राप्त उच्च शिक्षा वित्तीयन एजेंसी (Higher Education Finance Agency: HEFA) के बारे में विस्तार से उल्लेख करते हुए उच्च शिक्षा में सुधार के लिये इसके महत्त्व पर प्रकाश डालें।
22 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल के वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC: International Criminal Court) की प्रतिष्ठा में गिरावट आई है और कुछ देशों ने इसकी सदस्यता त्याग दी है। इस न्यायालय को कमज़ोर करने वाले प्रमुख बिंदु कौन-कौन से हैं तथा किस प्रकार इसे अधिक मज़बूत किया जा सकता है?
21 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (Right to Education Act) के लागू होने के इतने वर्षों पश्चात् भी इसका कार्यान्वयन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है। इसके कारणों को स्पष्ट करते हुए उपयुक्त सुझावों का वर्णन करें।
20 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सार्वजनिक क्षेत्र की नियुक्तियों एवं विधायिका के सभी स्तरों पर महिलाओं को आरक्षण प्रदान करने के प्रयास को महिलाओं के संपूर्ण विकास की दिशा में एक प्रगतिशील कदम कहा जा सकता है किंतु ऐसी अनेक चुनौतियाँ विद्यमान हैं जो इसके लाभों की सीमित कर सकती हैं। स्पष्ट करें।
19 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
यद्यपि भारत में सिविल सेवाओं ने स्वतंत्रता पश्चात परिस्थितियों के प्रबंधन में महत्त्वपूर्ण कार्य किया है लेकिन वर्तमान में इनके कार्य-निष्पादन में कुछ चिंताएँ उजागर हुई हैं। इन चिंताओं को स्पष्ट करते हुए इनके लिये उचित समाधान सुझाएँ।
18 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
औषधियों की ऑनलाइन बिक्री से संबंधित चिंताजनक मुद्दों को देखते हुए सरकार को क्या अग्रगामी कदम उठाने चाहियें? चर्चा करें।
17 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"मातृत्व लाभ (संशोधन) अधिनियम, 2017 पारित करना एक सराहनीय कदम है लेकिन इससे श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी की उपेक्षा की आशंका भी पैदा हुई है।" इस अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख करते हुए इस कथन का विश्लेषण करें।
15 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय तमिल मछुआरों को मछली पकड़ने के दौरान अक्सर श्रीलंकाई नौसेना की प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। दोनों देशों के मध्य ऐसे मुद्दों के समाधान के लिये विकसित किये गए संस्थागत तंत्र का उल्लेख करते हुए संधारणीय मत्स्यन और वैकल्पिक आजीविका के लिये उपाय सुझाएँ।
14 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में न्यायपालिका में लंबित मामलों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए ‘लोक अदालत’ न्याय सुनिश्चित करने का असरदारी साधन साबित हो सकता है। लोक अदालतों की स्थापना के संवैधानिक प्रावधानों का उल्लेख करते हुए इसके महत्त्व को स्पष्ट करें।
13 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या सैन्य बलों में महिलाओं को युद्धक भूमिकाएँ निभाने हेतु अनुमति देना तर्कसंगत है? भारत सरकार के इस फैसले के पक्ष-विपक्ष का विश्लेषण करें।
12 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रशासनिक एवं प्रबंधन संबंधी कमियों ने हमेशा धार्मिक संघर्षों एवं सांप्रदायिक दंगों की उत्पत्ति एवं इनके प्रभाव को बढ़ाने का काम किया है। नागरिक केंद्रित पहलों के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ाकर धार्मिक एवं सांप्रदायिक संघर्षों से बचा जा सकता है। उदाहरण से पुष्टि करें।
11 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में नशीले पदार्थों की लत (Drug Addiction) की समस्या का प्रसार संपूर्ण देश में है। इस समस्या के जिम्मेदार कारक कौन-कौनसे हैं? स्पष्ट करे। इस समस्या के प्रभावों का उल्लेख करते हुए इसके समाधान के लिये उचित सुझाव भी दें।
10 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘स्थानीय निकायों और सिविल सोसायटी का क्षमता निर्माण एक कारगर साधन है जो जनजातीय समुदायों में व्याप्त असंतोष को कम कर उनमें उग्रवादी विचारधारा पनपने से रोक सकता है।’ समीक्षा करें।
08 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
चुनावों के सफलतापूर्वक आयोजन एवं मतदान प्रणाली में निष्पक्षता बनाए रखने के लिये चुनाव आयोग ने और अधिक अधिकारों की मांग की है। चुनाव आयोग द्वारा की गई प्रमुख माँगो का विश्लेषण करें।
07 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"आधुनिक और सभ्य समाज में ‘आपराधिक मानहानि’ (Criminal defamation)’ को तर्कसंगत नहीं ठहराया जा सकता।" आपराधिक मानहानि पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गए निर्णय की समीक्षा करते हुए इस निर्णय पर अपना तर्क प्रस्तुत करें।
05 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या श्रमिकों के कल्याण के पहलू एवं देश के आर्थिक विकास के पहलू के बीच कोई विरोध हैं? इसका विश्लेषण करते हुए इस विषय में अंतर्राष्ट्रीय रूझानों को स्पष्ट करें।
05 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"भारत से प्रतिभा पलायन (Brain drain from India) एक तरफ तो भारत के लिये लाभदायक सिद्ध हुआ तो दूसरी तरफ बड़ी संख्या में कुशल भारतीयों के विदेश पलायन से चिंताएँ भी बढ़ी हैं।" इस कथन की व्याख्या करते हुए भारत सरकार के उन प्रयासों का उल्लेख करें जो प्रवासियों में भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करने के लिये किये गए हैं।
04 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में नदी जल विवादों के कारण न केवल राजनीतिक बल्कि गंभीर सामाजिक-आर्थिक चुनौतियाँ भी उत्पन्न हुई हैं। इन चुनौतियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए इनसे निपटने के उपाय सुझाएँ।
03 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विश्वभर के अनेक अध्ययनों से यह सिद्ध हो चुका है कि बालश्रम के कारण गरीबी बढ़ती है। क्या आप इस बात से सहमत हैं? तर्क सहित उत्तर दें। साथ ही, यह भी स्पष्ट करें कि ‘बाल श्रम (प्रतिषेध एवं नियमन) अधिनियम, 2016’ के प्रावधानों से किस प्रकार बालश्रम को बढ़ावा मिलने की आशंका है?
03 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत के कायापलट के लिये भारत सरकार ने नीति आयोग की स्थापना की है। नीति आयोग के कार्य और भूमिकाओं का उल्लेख करते हुए इसके समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा करें।
01 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"भारतीय दंड संहिता की धारा 124A (राजद्रोह) राज्य को प्राप्त ऐसा हथियार है जिसके द्वारा राज्य अपने नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सीमित कर सकता है।" इस कथन का विश्लेषण करते हुए इस विवाद के कारण को स्पष्ट करें?
30 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था