प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 05 May, 2023
  • 15 min read
प्रारंभिक परीक्षा

पशुपालन व डेयरी किसानों हेतु किसान क्रेडिट कार्ड राष्ट्रव्यापी अभियान

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने आज़ादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में वर्ष 2023-24 के लिये पशुपालन और डेयरी किसानों (Animal Husbandry, Dairying, and Fisheries- ADHF) हेतु किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) राष्ट्रव्यापी अभियान का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया। यह अभियान 1 मई, 2023 से 31 मार्च, 2024 तक चलेगा।

पशुपालन व डेयरी किसानों हेतु किसान क्रेडिट कार्ड राष्ट्रव्यापी अभियान:

  • परिचय:
    • इस अभियान का उद्देश्य देश के सभी पात्र पशुपालन, डेयरी और मत्स्य किसानों तक किसान क्रेडिट कार्ड के लाभों का विस्तार करना है।
    • इस अभियान से मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी गतिविधियों में लगे सभी छोटे व सीमांत किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) सुविधा प्रदान करने में मदद मिलेगी।
  • पिछले अभियानों के परिणाम:
    • जून 2020 से मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने वित्तीय सेवा विभाग के साथ मिलकर सभी पात्र पशुपालन एवं मत्स्य किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्रदान करने के लिये विभिन्न अभियान चलाए हैं।
    • इन अभियानों के दौरान पशुपालन और मत्स्यपालन से जुड़े किसानों को 27 लाख से अधिक नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये गए।
  • मौजूदा अभियान:
    • वर्तमान अभियान के दौरान राज्य पशुपालन और मत्स्यपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों से प्राप्त आवेदनों की मौके पर जाँच हेतु अग्रणी ज़िला प्रबंधक (Lead District Manager- LDM) द्वारा समन्वित KCC समन्वय समिति प्रत्येक सप्ताह ज़िला स्तरीय KCC शिविर आयोजित करेगी।

किसान क्रेडिट कार्ड:

  • परिचय:
    • किसानों को समय पर ऋण सहायता प्रदान करने हेतु किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना वर्ष 1998 में शुरू की गई थी।
    • यह खेती, कृषि आदानों की खरीद और अन्य ज़रूरतों हेतु ऋण प्रदान करती है।
    • वर्ष 2004 में किसानों की निवेश ऋण आवश्यकता को कवर करने हेतु इस योजना का विस्तार किया गया था।
    • यह सुविधा वर्ष 2018-19 में मत्स्य और पशुपालन में संलग्न किसानों हेतु बढ़ा दी गई थी।
  • उद्देश्य:
    • इस योजना का उद्देश्य फसल की खेती, फसल के बाद के खर्चों, विपणन ऋण, उपभोग आवश्यकताओं और कृषि संपत्तियों के रखरखाव के लिये कार्यशील पूंजी हेतु किसानों की अल्पकालिक ऋण आवश्यकताओं को पूरा करना है।
    • यह कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिये निवेश ऋण भी प्रदान करती है।
  • विशेषताएँ:
    • KCC योजना एक ATM-सक्षम RuPay डेबिट कार्ड और लचीली/सरलीकृत सुविधा प्रदान करती है।
    • ब्याज छूट का लाभ उठाने के लिये आधार सीडिंग अनिवार्य है।
    • यह सुविधा मत्स्यपालन और पशुपालन किसानों को उनकी अल्पकालिक ऋण आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करती है।
  • कार्यान्वयन एजेंसियाँ:
  • हाल की उपलब्धियाँ:
    • 25 फरवरी, 2022 तक 3.20 लाख करोड़ रुपए की स्वीकृत क्रेडिट सीमा के साथ 2.92 करोड़ KCC जारी किये गए हैं।
    • सरकार 3 लाख रुपए तक के अल्पकालिक फसल ऋण पर किसानों को 2% का ब्याज सबवेंशन और 3% का शीघ्र पुनर्भुगतान प्रोत्साहन प्रदान करती है।

 UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न: 

प्रिलिम्स:

प्रश्न. किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत निम्नलिखित में से किन उद्देश्यों के लिये कृषकों को अल्पकालिक ऋण समर्थन उपलब्ध कराया जाता है?

  1. कृषि परिसंपत्तियों के रख-रखाव हेतु कार्यशील पूंजी के लिये
  2. कंबाइन कटाई मशीनों, ट्रैक्टरों एवं मिनी ट्रकों के क्रय के लिये
  3. कृषक परिवारों की उपभोग आवश्यकताओं के लिये
  4. फसल कटाई के बाद के खर्चों के लिये
  5. परिवार के घर निर्माण और गाँव में शीतगार सुविधा की स्थापना के लिये

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1, 2 और 5
(b) केवल 1, 3 और 4
(c) केवल 2, 3, 4 और 5
(d) 1, 2, 3, 4 और 5

उत्तर: (b)

स्रोत: पी.आई.बी.


प्रारंभिक परीक्षा

अंतर्राष्ट्रीय तेंदुआ दिवस

अंतर्राष्ट्रीय तेंदुआ दिवस (3 मई, 2023) पर केप तेंदुआ ट्रस्ट (CLT), एक सक्रिय शिकारी संरक्षण कार्यकारी समूह ने तेंदुओं को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिये एक नया पोर्टल लॉन्च किया।

  • पोर्टल को वैश्विक तेंदुआ सम्मलेन (ग्लोबल लेपर्ड कॉन्फ्रेंस) में लॉन्च किया गया।

तेंदुए की विशेषताएँ:

  • वैज्ञानिक नाम:
    • पैंथेरा पार्डस
  • परिचय:
    • तेंदुआ पकड़ में न आने वाला और रात्रि में विचरण करने वाला जानवर है जिसका आकार तथा रंग उसके निवास स्थान पर निर्भर करता है। वह बेहतरीन पर्वतारोही होता है जो पेड़ों में छिपकर अपना शिकार करता है।
  • भौगोलिक विस्तार:
    • बिल्ली परिवार के सदस्य तेंदुए एशिया, उप-सहारा अफ्रीका, दक्षिणी रूस और भारतीय उप-महाद्वीप में पाए जाते हैं।
      • भारतीय तेंदुआ (पैंथेरा पर्डस फुस्का) भारतीय उपमहाद्वीप में व्यापक रूप से पाया जानेवाला एक तेंदुआ है।
  • प्राकृतिक आवास:
    • अन्य बड़े मांसाहारियों की तुलना में तेंदुए के निवास स्थान और भोजन की आवश्यकताओं के संबंध में ये क्षेत्र काफी अनुकूल होते हैं:
      • ग्रामीण-कृषि क्षेत्र
      • वन क्षेत्र
      • मानव आवास के पास (ग्रामीण एवं शहरी दोनों)
  • भारत में आबादी :
    • MoEF&CC द्वारा जारी रिपोर्ट 'भारत में तेंदुओं की स्थिति, 2018’ के अनुसार, "2014 के अनुमानों के आधार पर भारत में तेंदुओं की आबादी में 60% की वृद्धि हुई है''।
      • वर्ष 2014 के अनुमान के अनुसार, तेंदुओं की आबादी लगभग 8,000 थी जो अब बढ़कर 12,852 हो गई है।
    • मध्य प्रदेश (3,421) में तेंदुओं की सबसे बड़ी संख्या का अनुमान लगाया गया है, उसके बाद कर्नाटक (1,783) और महाराष्ट्र (1,690) का स्थान है।
  • खतरा:
  • सुरक्षा की स्थिति:
  • मानव-तेंदुआ संघर्ष:

 UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न: 

प्रश्न. निम्नलिखित पर विचार कीजिये: (2012)

  1. काली गर्दन वाला सारस (कृष्णग्रीव सारस)
  2. चीता
  3. उड़न गिलहरी
  4. हिम तेंदुआ

उपर्युक्त में से कौन-से भारत में प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं?

(a) केवल 1, 2 और 3
(b) केवल 1, 3 और 4
(c) केवल 2 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4

उत्तर: (b)

स्रोत: डाउन टू अर्थ


विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 5 मई, 2023

3D प्रिंटिंग का उपयोग

तीन-आयामी (3D) प्रिंटिंग तकनीक के उपयोग द्वारा सर्जरी के दौरान तंत्रिका नली बनाने हेतु स्मार्ट जेल शीट ट्यूब में स्वतः रोल हो सकती है, जिससे सर्जरी की जटिलता कम हो जाती है एवं शीघ्र तंत्रिका रिकवरी सुनिश्चित होती है। 3D प्रिंटिंग में आभासी मॉडल खंड को डिज़ाइन सॉफ्टवेयर का उपयोग करके निर्मित किया जाता है और खंड को सामग्री के परत-दर-परत निक्षेपण द्वारा 3D प्रिंटर का उपयोग करके बनाया जाता है। निर्माण के बाद सक्रियण आधारित मांग पर 3D मुद्रित भागों को आकार परिवर्तन से गुज़रना पड़ सकता है। ऐसी प्रौद्योगिकियों को अब व्यापक रूप से चार विमीय (4D) प्रिंटिंग के रूप में जाना जाता है, जहाँ समय (Time) अतिरिक्त आयाम है। इस तरह के 4D-प्रिंटिंग भागों का उपयोग अभी तक चिकित्सा में नहीं किया गया है। इस तरह की उभरती प्रौद्योगिकियाँ चिकित्सा उपकरणों की एक नई पीढ़ी हेतु मार्ग प्रशस्त कर सकती हैं, इनका उपयोग सर्जन आने वाले वर्षों में नसों और कई अन्य ऊतकों को ठीक करने के लिये सर्जरी के दौरान कर सकते हैं। वे सर्जरी की कम जटिलता, न्यूनतम-इनवेसिव प्रक्रियाओं और त्वरित उपचार जैसे लाभ प्रदान कर सकते हैं।

और पढ़ें…3D प्रिंटिग

एकथा हार्बर

हाल ही में भारत और मालदीव ने उथुरु थिला फाल्हु (UTF) एटोल (माले से कुछ मील दूर उत्तर-पश्चिम में) के सिफवारु में मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) के तटरक्षक बल के लिये एक बंदरगाह- 'एकथा हार्बर' का निर्माण शुरू कर अपने बढ़ते रक्षा सहयोग में एक बड़ा कदम उठाया है। तटरक्षक बल का विकास भारत की सबसे बड़ी अनुदान सहायता परियोजनाओं में से एक है। UTF हार्बर प्रोजेक्ट की घोषणा वर्ष 2021 में की गई थी। मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसियों में से एक है और नई दिल्ली IOR में अपने प्रभाव का विस्तार करने के चीन के प्रयासों के बीच रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों सहित माले के साथ संबंधों का विस्तार करने की मांग कर रहा है।

और पढ़ें… भारत मालदीव संबंध

वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज़

जेल में बंद तीन महिला पत्रकारों- ईरान की निलोफर हमीदी, इलाहेह मोहम्मदी और नरगिस मोहम्मदी को सच्चाई एवं जवाबदेही के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिये यूनेस्को वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज़ 2023 से सम्मानित किया गया है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 3 मई को मनाया जाता है। यूनेस्को के पास अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विश्व भर के पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का जनादेश है। विश्व स्तर पर महिला पत्रकारों और मीडियाकर्मियों को बढ़ते हमलों का सामना करना पड़ता है, चाहे वास्तविक जीवन में हो या ऑनलाइन, जिसमें पत्रकारों को कलंकित करना, अभद्र भाषा, ट्रोलिंग, शारीरिक हमला, बलात्कार तथा यहाँ तक कि हत्या भी शामिल है। एजेंसी उनकी सुरक्षा की हिमायती है और उनके द्वारा किये गए अच्छे प्रयासों की पहचान करने एवं इन हमलों का सामना करने के उद्देश्य से सिफारिशों को साझा करने के लिये भागीदारों के साथ सहयोग करती है। यूनेस्को/गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज़ की स्थापना वर्ष 1997 में की गई थी। यह प्रतिवर्ष किसी ऐसे व्यक्ति, संगठन या संस्था को दिया जाता है जिसने प्रेस की स्वतंत्रता में उत्कृष्ट योगदान दिया हो।
और पढ़ें … विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2023

आसियान-भारत समुद्री अभ्यास 2023

भारत-आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ) सैन्य सहयोग का विस्तार करने के लिये पहला आसियान-भारत समुद्री अभ्यास (AIME-2023) आयोजित किया जा रहा है। अभ्यास का बंदरगाह चरण 02 से 04 मई, 2023 तक सिंगापुर में हुआ और दक्षिण चीन सागर में समुद्री चरण 07 से 08 मई, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। AIME 2023 भारतीय नौसेना एवं आसियान नौसेनाओं को एक साथ मिलकर काम करने तथा समुद्री क्षेत्र में निर्बाध संचालन करने का अवसर प्रदान करेगा। INS दिल्ली, भारत का पहला स्वदेश निर्मित निर्देशित मिसाइल विध्वंसक और INS सतपुड़ा, एक स्वदेश निर्मित निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा हैं। दोनों अंतर्राष्ट्रीय समुद्री रक्षा प्रदर्शनी (IMDEX-23) और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा सम्मेलन (IMSC) में भी भाग लेंगे जो सिंगापुर द्वारा होस्ट किया जाएगा।

और पढ़ें… आसियान


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow