अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाज़ी चैंपियनशिप | मध्य प्रदेश | 29 Mar 2025
चर्चा में क्यों?
24 से 29 मार्च 2025 मध्य प्रदेश के इंदौर में 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाज़ी (खेल) चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
मुख्य बिंदु
- चैंपियनशिप के बारे में:
- यह चैंपियनशिप इंदौर के रेवती रेंज में आयोजित की गई।
- चैंपियनशिप की देखरेख अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड (AIPSCB) द्वारा की गई।
- यह चैंपियनशिप केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय (CSWT), सीसुबल, इंदौर द्वारा 24 से 29 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी।
- इससे पहले यह आयोजन वर्ष 2019 में पुणे (महाराष्ट्र) में हुआ था।
- इस चैंपियनशिप में देशभर से 600 पुरुष एवं महिला निशानेबाज़ो की भागीदारी शामिल थी।
- इसमें 17 स्पर्द्धाएँ आयोजित की गई हैं, जिनमें 204 पदकों के लिये प्रतिस्पर्द्धाएँ संपन्न हुईं।
- भाग लेने वाली टीमें:
- चैंपियनशिप में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और विभिन्न राज्य पुलिस बलों की टीमों नए भी भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
- असम पुलिस, हरियाणा पुलिस, केरला पुलिस, राजस्थान पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस, तमिलनाडु पुलिस, पंजाब पुलिस, तेलंगाना पुलिस।
- केंद्रीय बल: रेलवे सुरक्षा बल (RPF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP), केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), असम राइफल्स (AR), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), सशस्त्र सीमा बल (SSB)।

राष्ट्रीय डेफ शूटिंग चैंपियनशिप | मध्य प्रदेश | 29 Mar 2025
चर्चा में क्यों?
दूसरी राष्ट्रीय डेफ शूटिंग, टेबल टेनिस और टेनिस चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी कुशाग्र सिंह राजावत ने दो पदक जीते।
- यह चैंपियनशिप 20 से 24 मार्च 2025 तक अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित की गई।
मुख्य बिंदु
- कुशाग्र सिंह राजावत का प्रदर्शन:
- निशानेबाज़ कुशाग्र सिंह राजावत ने इस चैंपियनशिप में 50 मीटर रायफल 3-पोजीशन स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक एवं 50 मीटर रायफल प्रोन स्पर्द्धा में रजत पदक अर्जित किया।
- उनकी इस उपलब्धि में शूटिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक जोयदीप कर्माकर और सहायक प्रशिक्षक वैभव शर्मा का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने उनके प्रशिक्षण में मार्गदर्शन प्रदान किया।
- बैडमिंटन में भी पदक:
- इस चैंपियनशिप में बैडमिंटन खिलाड़ी कु. गौरांशी शर्मा ने बैडमिंटन सिंगल्स में कांस्य पदक जीता।