नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 29 Mar 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाज़ी चैंपियनशिप

चर्चा में क्यों?

24 से 29 मार्च 2025 मध्य प्रदेश के इंदौर में 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाज़ी (खेल) चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

मुख्य बिंदु

  • चैंपियनशिप के बारे में:
    • यह चैंपियनशिप इंदौर के रेवती रेंज में आयोजित की गई।
    • चैंपियनशिप की देखरेख अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड (AIPSCB) द्वारा की गई।
    • यह चैंपियनशिप केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय (CSWT), सीसुबल, इंदौर द्वारा 24 से 29 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी
    • इससे पहले यह आयोजन वर्ष 2019 में पुणे (महाराष्ट्र) में हुआ था
    • इस चैंपियनशिप में देशभर से 600 पुरुष एवं महिला निशानेबाज़ो की भागीदारी शामिल थी।
    • इसमें 17 स्पर्द्धाएँ आयोजित की गई हैं, जिनमें 204 पदकों के लिये प्रतिस्पर्द्धाएँ संपन्न हुईं।
  • भाग लेने वाली टीमें:


मध्य प्रदेश Switch to English

राष्ट्रीय डेफ शूटिंग चैंपियनशिप

चर्चा में क्यों?

दूसरी राष्ट्रीय डेफ शूटिंग, टेबल टेनिस और टेनिस चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी कुशाग्र सिंह राजावत ने दो पदक जीते।

  • यह चैंपियनशिप 20 से 24 मार्च 2025 तक अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित की गई।

मुख्य बिंदु

  • कुशाग्र सिंह राजावत का प्रदर्शन:
    • निशानेबाज़ कुशाग्र सिंह राजावत ने इस चैंपियनशिप में 50 मीटर रायफल 3-पोजीशन स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक एवं 50 मीटर रायफल प्रोन स्पर्द्धा में रजत पदक अर्जित किया।
    • उनकी इस उपलब्धि में शूटिंग अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक जोयदीप कर्माकर और सहायक प्रशिक्षक वैभव शर्मा का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने उनके प्रशिक्षण में मार्गदर्शन प्रदान किया।
  • बैडमिंटन में भी पदक:
    • इस चैंपियनशिप में बैडमिंटन खिलाड़ी कु. गौरांशी शर्मा ने बैडमिंटन सिंगल्स में कांस्य पदक जीता।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2