केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश की उत्कृष्टता | 16 Oct 2024

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में मध्य प्रदेश आवास, कृषि, स्वास्थ्य और बुनियादी ढाँचे जैसे क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन प्रदर्शित करते हुए, केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है।

मुख्य बिंदु 

  • प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण): इसका उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण शाखाओं के माध्यम से सभी के लिये किफायती आवास उपलब्ध कराना है।
    • शहरी: 8.2 लाख मकान बनाकर 97.58% लक्ष्य प्राप्त किया गया।
    • ग्रामीण: 95.43% कार्य पूर्ण, 36.25 लाख मकान निर्मित।
  • जल जीवन मिशन: वर्ष 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करना।
    • 72.89 लाख नल कनेक्शन प्रदान करके अपने लक्ष्य का 87.53% प्राप्त किया गया।
  • आयुष्मान भारत योजना: आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को 5 लाख रुपए  का स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करती है।
    • स्वास्थ्य बीमा कवरेज सुनिश्चित करने के लिये 4.02 करोड़ कार्ड (लक्ष्य का 85.83%) जारी किये गए।
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना:  इसका उद्देश्य संपर्क रहित बस्तियों को ग्रामीण संपर्क प्रदान करना है।
    • 72,965 किमी सड़क बनाकर ग्रामीण सड़क निर्माण लक्ष्य का 99.98% प्राप्त किया गया।
  • पीएम किसान सम्मान निधि: किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
    • 100% उपलब्धि, 83.83 लाख किसान लाभान्वित।
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना: 18-50 वर्ष की आयु के व्यक्तियों को जीवन बीमा कवरेज प्रदान करती है।
    • 93 लाख लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल रहा है (100% लक्ष्य प्राप्त)।
  • पीएम स्वामित्व योजना: इसका उद्देश्य संपत्ति कार्ड के माध्यम से ग्रामीण भूमि स्वामित्व अधिकार प्रदान करना है।
    • 43,130 गाँवों में 100% ड्रोन सर्वेक्षण के साथ 23.5 लाख स्वामित्व कार्ड जारी किये गए।
  • भारत नेट परियोजना: ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिये डिजिटल कनेक्टिविटी पहल।
    • 20,422 ग्राम पंचायतों में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाकर 100% उपलब्धि प्राप्त की गई।
  • मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना: किसानों को उनकी भूमि की मृदा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्रदान करती है।
    • 7.79 लाख मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये गये (77.96% उपलब्धि)।
  • किसान क्रेडिट कार्ड योजना: किसानों के लिये समय पर ऋण की पहुँच सुनिश्चित करती है।
    • 65.83 लाख क्रेडिट कार्ड जारी किये गये (100% उपलब्धि)।
  • अटल पेंशन योजना: असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पेंशन सुरक्षा प्रदान करने पर केंद्रित है।
    • 100% लाभार्थियों को कवर किया गया, 26.15 लाख व्यक्तियों को पेंशन प्रदान की गई।
  • पीएम स्वनिधि योजना: इसका उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराना है।
    • 157.25% लक्ष्य प्राप्त हुआ, 11.74 लाख लाभार्थियों को लाभ मिला।
  • अमृत सरोवर योजना: जल संरक्षण के लिये जलाशयों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करती है।
    • 3,900 तालाबों के लक्ष्य से अधिक 5,839 तालाबों का निर्माण किया गया।