- फ़िल्टर करें :
- राजव्यवस्था
- अंतर्राष्ट्रीय संबंध
- सामाजिक न्याय
कुल प्रश्नों की संख्या : 642
-
वित्त आयोग एक संवैधानिक निकाय के रूप में राजकोषीय संघवाद को संतुलित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है, फिर भी इसकी सिफारिशें बाध्यकारी प्रकृति की नहीं है। विवेचना करें। (250 शब्द)
09 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या आप मानते हैं कि मूल कर्त्तव्य कानूनी बाध्यता एवं न्यायिक प्रवर्तनीयता के अभाव में एक खोखला दस्तावेज़ बनकर रह गए हैं? वर्मा समिति की संस्तुतियों के आधार पर अपने मत की विवेचना करें।
08 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
नि:संकोच ‘लोकतांत्रिक मूल्य’किसी भी देश, समाज की प्रगति के बेहतर पैमाने होते हैं तथा भारतीय संविधान निर्माताओं ने बखूबी इन्हें एक जीवन दर्शन के रूप में स्थापित किया, तथापि आज भी राजनीतिक दलों की आंतरिक संरचना में इनका घोर अभाव दिखता है। विवेचना करें।
06 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
महानगरीय जलवायु में वायु प्रदूषण की बढ़ती विषाक्तता ने प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार को खतरे में डाल दिया है। अनुच्छेद-21 के तहत स्वच्छ हवा में जीने के अधिकार पर उच्चतम न्यायालय के निर्णयन एवं दिल्ली में हालिया वायु प्रदूषण के संकट के आलोक में उक्त कथन का परीक्षण करें।
04 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में पुलिस सुधार सबसे अपेक्षित परंतु सबसे विलंबित मुद्दों में से एक है। प्रकाश सिंह बनाम भारतीय संघ के मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में पुलिस सुधारों की तात्कालिता की चर्चा करें।
02 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
दिल्ली की स्थिति इसलिये विशिष्ट है क्योंकि इसे न तो राज्य की तरह शक्तियाँ प्राप्त हैं और न ही यह केंद्र से सीधे प्रशासित होती है। पिछले कुछ समय से इस संबंध में चल रहे विवादों का हवाला देते हुए कथन का समालोचनात्मक परीक्षण करें।
29 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) की शक्तियों पर अंकुश लगाने के दृष्टिकोण से नीति आयोग की अध्यक्षता में स्थायी समिति का गठन क्या बाज़ार में दवाओं की उपलब्धता पर प्रभाव डालेगा? परीक्षण कीजिये।
28 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा इंजीनियरिंग शिक्षा हेतु लघु और मध्यम अवधि की योजना पर सिफारिशों के लिये गठित बी.वी.आर. मोहन रेड्डी समिति की मुख्य सिफारिशों को विस्तारपूर्वक समझाएँ।
22 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (ASER) के हालिया सर्वेक्षण की जानकारी देते हुए देश की स्कूली शिक्षा की स्थिति और बुनियादी शिक्षा के स्तर पर प्रकाश डालें।
21 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
नागरिकता संशोधन विधेयक, 2016 की मुख्य विशेषताअें पर चर्चा करते हुए बताएँ कि नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन के उद्देश्य से लाया गया यह विधेयक क्या धर्म के आधार पर अंतर स्थापित करने के क्रम में संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करता है?
19 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
देवदासी प्रथा से आप क्या समझते हैं? कर्नाटक देवदासी (समर्पण का प्रतिषेध) अधिनियम, 1982 को लागू हुए वर्षों बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार द्वारा इस कानून के संचालन हेतु नियमों को लागू करना बाकी है जो कहीं-न-कहीं इस कुप्रथा को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध हो रहा है। कथन पर चर्चा करते हुए इस कुप्रथा के खत्म न हो पाने के पीछे के कारणों पर प्रकाश डालें।
17 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सार्वजनिक प्रणालियों के प्रशासन में सुधार के लिये होने वाले नवाचार के अंतर्गत सृजन करना, विकास करना और ऐसे व्यावहारिक विचारों पर अमल करना शामिल होना चाहिये जिनसे लोकहित का उद्देश्य पूरा हो सके। चर्चा कीजिये।
16 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
महिलाओं की भागीदारी ने ग्रामीण स्थानीय निकायों की कार्यात्मकता को किस प्रकार प्रभावित किया? स्पष्ट कीजिये।
15 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में लोकसभा द्वारा मंज़ूरी प्रदान किये गए ‘आधार और अन्य विधियाँ संशोधन विधेयक, 2018’ के प्रमुख प्रावधानों और उद्देश्यों को स्पष्ट करें।
10 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
नीति आयोग द्वारा जारी ‘अभिनव भारत @75 के लिये कार्यनीति’ जिसमें 2022-23 हेतु उद्देश्यों को परिभाषित किया गया है, के चार खंडों वाहक, अवसंरचना, समावेशन और गवर्नेंस पर प्रकाश डालें।
08 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
स्थानीय स्तर पर सुशिक्षित और व्यवस्थित शासन-व्यवस्था की अनुपस्थिति में ‘पंचायतें’और समितियाँ मुख्यत: राजनीतिक संस्थाएँ बन रही है, न कि शासन के प्रभावी उपकरण। समालोचनात्मक चर्चा करें।
04 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आदर्श आचार संहिता के बारे में बताते हुए इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के दृष्टिकोण को स्पष्ट करें। साथ ही आदर्श आचार संहिता की विशेषताओं को बताते हुए उन विभिन्न तकनीकों का वर्णन करें जो आचार चुनाव संहिता के उद्देश्यों को मजबूत बनाते हैं।
22 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
समान नागरिक संहिता (UCC) से संबंधित सभी विवादों को स्पष्ट करते हुए बताएँ कि यह भारत के संदर्भ में कितनी प्रभावी होगी?
21 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वित्त आयोग एक संवैधानिक निकाय के रूप में राजकोषीय संघवाद को संतुलित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है, फिर भी इसकी सिफारिशें बाध्यकारी प्रकृति की नहीं है। विवेचना करें।
20 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
जाति पंचायतों द्वारा अपने ‘सामानांतर न्यायिक आपूर्ति प्रणाली’ (कंगारू कोर्ट) के माध्यम से संकीर्ण पुरातन प्रथाओं को बलात् मनवाने हेतु ‘सामाजिक बहिष्कार एवं अन्य हिंसात्मक गतिविधियों की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने में महाराष्ट्र प्रॉहिबिशन ऑफ पीपुल फ्रॉम सोशल बॉयकॉट (प्रिवेंशन, प्रॉहिबिशन एंड रिड्रेस्सल) बिल, 2016 किस सीमा तक सहायक सिद्ध हो सकता है?
18 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मतदाता के चुनावी अधिकार से क्या आशय है? राष्ट्रपति के चुनाव एवं राज्यसभा के चुनाव के संदर्भ में मतदाताओं के स्वविवेक से मतदान के अधिकार के संबंध में उच्चतम न्यायालय के निर्णयन पर प्रकाश डालें।
17 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विशिष्ट लक्ष्य समूहों के आहार में महत्त्वपूर्ण पोषक तत्त्वों की कमी सार्वभौमिक रूप से विद्यमान है जिसकी पहचान के लिये ‘भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एक पैनल का गठन किया है। भारत में कुपोषण की स्थिति के संदर्भ में उक्त कथन का विवेचन करें एवं इसके समाधान के रूप में ‘फूड फोर्टीफिकेशन’ की भूमिका का परीक्षण करें।
15 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘व्हिसिलब्लोअर संरक्षण अधिनियम-2014’ के अभिलक्षणों की चर्चा करें।
14 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या भारत की क्षेत्रीय अखंडता के समक्ष गंभीर चुनौती बनते जा रहे जम्मू-कश्मीर राज्य में जारी हिंसक प्रदर्शनों के समाधान के लिये इस राज्य की विशेष स्थिति में संशोधन किये जाने की जरूरत है? भारत एवं जम्मू-कश्मीर राज्य के मध्य वर्तमान संवैधानिक संबंधों के आधार पर अपना मत प्रस्तुत करें।
13 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
देश में राजनीतिक फंडिंग प्रणाली में सुधार लाने और नकदी रहित अर्थव्यवस्था की तरफ कदम बढ़ाने के उद्देश्य से लाए गए चुनावी बॉण्ड योजना के उद्देश्यों, विशेषताओं और कमियों को स्पष्ट करें।
11 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अर्द्ध-न्यायिक (न्यायिकवत्) निकाय से क्या तात्पर्य है? ठोस उदाहरणों की सहायता से स्पष्ट कीजिये।
10 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मंत्रिमंडल का आकार उतना होना चाहिये कि सरकारी कार्य सही ढंग से हो सकें और उसको उतना बड़ा होना चाहिये कि प्रधानमंत्री द्वारा उसका एक टीम के रूप में संचालन किया जा सके। सरकार की दक्षता किस सीमा तक मंत्रिमंडल के आकार से प्रतिलोमत: संबंधित है? चर्चा कीजिये।
08 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वर्तमान में भारत एक अत्यंत जटिल अर्थव्यवस्था बन चुका है, इसलिये कभी-कभी नियामक और सरकार के बीच निरीक्षण अधिकार को लेकर अतिव्यापन (Overlap) की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसी परिप्रेक्ष्य में आरबीआई एक्ट के अनुभाग-7 को स्पष्ट करते हुए सरकार एवं आरबीआई के पक्षों को विस्तारपूर्वक बताएँ।
06 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मोटर वाहन संशोधन विधेयक, 2017 की मुख्य विशेषताओं को बताते हुए इसे लाने के पीछे के कारणों पर प्रकाश डालें। साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा सड़क यातायात सुरक्षा के संबंध में घोषित ‘सड़क सुरक्षा कार्यवाही’ का भी संक्षिप्त परिचय दें।
05 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल के वर्षों में सहकारी परिसंघवाद की संकल्पना पर अधिकाधिक बल दिया जाता रहा है। विद्यमान संरचना में मौजूद असुविधाओं के बारे में बताते हुए सहकारी परिसंघवाद किस सीमा तक इन असुविधाओं का हल निकाल लेगा, इस पर प्रकाश डालें।
03 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था