- फ़िल्टर करें :
- राजव्यवस्था
- अंतर्राष्ट्रीय संबंध
- सामाजिक न्याय
कुल प्रश्नों की संख्या : 642
-
चर्चा कीजिये कि वे कौन-से संभावित कारक हैं जो भारत को राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व में प्रदत्त के अनुसार अपने नागरिकों के लिये समान सिविल संहिता को अभिनियमित करने से रोकते हैं।
29 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय संविधान का अनुच्छेद-370, जिसके साथ हाशिया नोट ‘जम्मू-कश्मीर राज्य के संबंध में अस्थायी उपबंध’ लगा हुआ है, यह किस हद तक अस्थायी है? भारतीय राज्यव्यवस्था के संदर्भ में इस उपबंध की भावी संभावनाओं पर चर्चा कीजिये।
28 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) की मुख्य विशेषताओं को रेखांकित करते हुए सतत् विकास लक्ष्यों से जुड़े ग्रामीण मुद्दों के समाधान हेतु इसकी भूमिका पर प्रकाश डालें।
27 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
यद्यपि ‘समान नागरिक संहिता’ हेतु भारत को अभी लंबी यात्रा तय करनी है परंतु ‘तीन तलाक’ पर उच्चतम न्यायालय का फैसला इसके पहले पड़ाव का प्रमाण है। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
06 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राजनीति के बढ़ते अपराधीकरण को देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ दिशा-निर्देश ज़ारी किये हैं। ये दिशा-निर्देश कहाँ तक कारगर साबित होंगे? समीक्षा कीजिये।
17 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद और राष्ट्रीय कौशल विकास एजेंसी को मिलाकर राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद की स्थापना की गई है। इसके कार्यों पर चर्चा करते हुए लाभों को स्पष्ट करें।
16 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत सरकार द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम में कुछ संशोधनों का प्रस्ताव रखा गया है। ये संशोधन क्या हैं और इनका सूचना का अधिकार अधिनियम पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
15 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय संविधान में उल्लिखित केंद्र-राज्य वित्तीय संबंधों पर प्रकाश डालते हुए बताएँ कि जीएसटी ने इन संबंधों को किस प्रकार पुनः परिभाषित किया है?
13 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
समुदाय आधारित शिक्षण संस्थान भारत जैसे विविधता वाले देश में उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में कितने सफल हैं? उदाहरण के साथ स्पष्ट कीजिये।
09 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ओपन गवर्नमेंट डाटा की अवधारणा क्या है? यह किस प्रकार शासन को बेहतर बनाने में सक्षम है?
08 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सांसद निधि योजना का आरंभ सांसदों को एक ऐसा तंत्र उपलब्ध कराए जाने के लिये किया गया था जिसके माध्यम से वे स्थानीय लोगों को सामुदायिक बुनियादी ढाँचा प्रदान करने और विकासकारी कार्यों की सिफ़ारिश कर सकें, लेकिन यह योजना भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। ऐसे में क्या आप मानते हैं कि इस योजना को बंद कर दिया जाए? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।
04 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सरकार द्वारा सब्सिडी युक्त उड़ानों के माध्यम से दक्षिण-पूर्वी एशियाई स्थलों तक पहुँच बनाने की कोशिश की जा रही है। इस कथन के संदर्भ में उड़ान योजना को स्पष्ट करते हुए इसके उद्देश्यों की चर्चा करें।
29 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सरकार द्वारा नीति आयोग का गठन एक थिंक टैंक के रूप में किया गया था। इस संदर्भ में नीति आयोग की वर्तमान प्रासंगिकता का समालोचनात्मक परीक्षण करें।
28 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
केंद्रशासित प्रदेशों में गवर्नर अथवा प्रशासकों की भूमिका को स्पष्ट करते हुए बताएँ कि क्या ये केंद्र के एजेंट मात्र हैं या ‘संघवाद’ की मूल भावना के निर्वाहक हैं?
27 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत के लिये अवैध सीमा पार प्रवासन को नियंत्रित करना महत्त्वपूर्ण हो गया है क्योंकि आंतरिक राजनीतिक-सुरक्षा परिदृश्य तथा बाह्य माहौल के एक-दूसरे से जुड़े होने के कारण अवैध प्रवासन का मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण हो गया है। इस कथन के आलोक में ऐसे प्रवासन की विविध जटिलताओं तथा इनसे निपटने के लिये भारत की तैयारी पर प्रकाश डालें।
25 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लोकनीति से आप क्या समझते हैं ? माना जाता है कि भारत में किसी योजना के कार्यान्वयन के स्तर पर खामियों के कारण लक्ष्य प्राप्ति निर्धारित समय पर सुनिश्चित नहीं हो पाती है। इसके पीछे निहित कारणों की पड़ताल करते हुए व्यावहारिक समाधान सुझाएँ ।
21 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रतिस्पर्द्धात्मक संघवाद यद्यपि निवेश और प्रतिभा को आकर्षित करने के संबंध में परिवर्तन का शक्तिशाली एजेंट होता है। परंतु अनिवार्य सेवाओं की डिलीवरी के संबंध में यह अपेक्षाकृत कमज़ोर रहा है। भारतीय राज्यों के संदर्भ में उक्त कथन की व्याख्या कीजिये।
13 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विश्व में तीसरा स्थान होने के बावजूद भारत में उच्च शिक्षा व शोध की स्थिति संतोषजनक नहीं है, इसके कारणों की पड़ताल करें तथा यह बताएं कि किसी राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित करने में एक आदर्श शिक्षा प्रणाली का क्या महत्त्व है?
11 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सामाजिक-आर्थिक एवं राजनीतिक उन्नति के उद्देश्यों हेतु किया गया ‘आरक्षण का प्रावधान’ वर्तमान में केवल राजनीतिक स्वार्थ पूर्ति का साधन मात्र बनकर रह गया है। कथन के संदर्भ में अनुच्छेद 340 की महत्ता व इससे संबंधित हालिया विवादों पर चर्चा करें।
07 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“मुक्त वाक् एवं अभिव्यक्ति का अधिकार लोकतंत्र का एक आवश्यक घटक है।” इस कथन के संदर्भ में राजद्रोह क़ानून की वर्तमान प्रासंगिकता पर टिप्पणी कीजिये।
05 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में कम्यूनिटी रेडियो ने क्षेत्रीय स्तर पर न केवल समस्याओं को उठाया है, बल्कि उनका समाधान भी प्रस्तुत किया है। इसी परिप्रेक्ष्य में सुशासन स्थापित करने की दिशा में ‘कम्यूनिटी रेडियो’ की भूमिका को रेखांकित कीजिये।
04 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को पलटते हुए सरकार द्वारा एससी/एसटी एक्ट को 9वीं अनुसूची में डालना कितना व्यवहार्य है? समीक्षा कीजिये।
31 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सरकार द्वारा आर्थिक क्षेत्र में लिंग अंतराल को समाप्त करने हेतु अनेक कदम उठाए गए हैं परंतु इस दिशा में अभी कई समस्याएँ मौजूद हैं। इस कथन को स्पष्ट करते हुए संबंधित उपायों की चर्चा कीजिये।
28 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राज्यसभा, लोकसभा में एकल दल के वर्चस्व के कारण अपनी दोयम दर्ज़े की स्थिति से काफी आगे निकल चुकी है और कई बार यह लोकसभा में बहुमत के विरुद्ध प्रतिरोधी शक्ति के रूप में भी उभरी है। उक्त कथन के संदर्भ में राज्यसभा की भूमिका और प्रासंगिकता की चर्चा करें तथा इसे दुष्प्रभावित करने वाले तत्त्वों को समाप्त करने के उपाय सुझाएँ।
25 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मीडिया को ‘अभिव्यक्ति के अधिकार’ के तहत सूचनाओं के प्रसारण का अधिकार है परंतु यह प्रसारण ‘युक्तियुक्त निर्बंधन’ के तहत होना चाहिये। हालिया घटनाओं की चर्चा करते हुए इस कथन का परीक्षण करें कि क्या मीडिया अपने इस अधिकार का दुरुपयोग कर रहा है? यदि हाँ, तो दुरुपयोग को रोकने के उपायों की चर्चा करें।
24 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘सम्मान का अधिकार’ सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण मौलिक अधिकारों में से एक जीवन और वैयक्तिक स्वतंत्रता के अधिकार का अंग है और इसे भाषण और अभिव्यक्ति के अधिकार के लिये समाप्त नहीं किया जा सकता। अतः किसी व्यक्ति के सम्मान की रक्षा के लिये मानहानि कानूनों का होना आवश्यक है। आलोचनात्मक विश्लेषण करें।
23 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"भारतीय संघवाद की वर्तमान प्रवृत्ति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि देश में सफल प्रतिस्पर्धी संघवाद (Competitive Federalism) के लक्षण दिखाई देने लगे हैं।" भारत में प्रतिस्पर्धी संघवाद के मामले में हुई प्रगति को देखते हुए उदाहरणों द्वारा इस कथन की पुष्टि करें।
22 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘आरक्षण की व्यवस्था’ के हालिया स्वरूप को खत्म कर ‘आर्थिक आरक्षण’ देने की मांग किस हद तक उचित प्रतीत होती है? हालिया आंदोलनों के संदर्भ में कथन की चर्चा करें।
21 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर क्या है? हाल ही में इस पर असम द्वारा जारी किये गए मसौदे की चर्चा करते हुए इसके महत्त्व तथा संबंधित चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
20 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“निजी शिक्षा संस्थानों द्वारा शिक्षा को व्यापार बना दिया गया है। वे अत्यधिक फीस वसूली करते हैं लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट जारी है। अतः शिक्षा का उचित विनियमन करना आवश्यक है।” इस संबंध में अपने सुझाव दें।
16 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था