- फ़िल्टर करें :
- राजव्यवस्था
- अंतर्राष्ट्रीय संबंध
- सामाजिक न्याय
कुल प्रश्नों की संख्या : 642
-
युद्ध के नए तरीकों के उद्भव एवं गैर-राज्य अभिकर्त्ताओं से उत्पन्न खतरे की विविधता के आलोक में, भारत के लिये एक नए राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत की आवश्यकता का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
25 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय संविधान सभी लोगों को रोज़गार का समान अवसर प्रदान करता है। इस संदर्भ में ‘प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना’ की भूमिका पर प्रकाश डालें। (250 शब्द)
19 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संघ सरकार के समक्ष विशेष श्रेणी के राज्य का दर्जा मुख्य चुनौती के रूप में उपस्थित है। उपरोक्त परिस्थिति के संदर्भ में विशेष श्रेणी के राज्य के दर्जे की माँगों की व्यवहार्यता का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
18 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अनुसूचित जाति व जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम, 1989 के प्रावधानों को स्पष्ट कीजिये। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के संदर्भ में इस कानून का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
11 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लाभ के पद (ऑफिस ऑफ प्रॉफिट) से क्या तात्पर्य है? इसके आधार पर सदस्यों की निर्योग्यताओं के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करते हुए ऐसे विवादों से बचने के लिये समाधान से जुड़े उपायों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
05 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में पुलिस सुधार सबसे अपेक्षित परंतु सबसे विलंबित मुद्दों में से एक है। प्रकाश सिंह बनाम भारतीय संघ के मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में पुलिस सुधारों की तात्कालिकता की चर्चा करें। (250 शब्द)
01 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ई-सिगरेट क्या है? ई सिगरेट निषेध अध्यादेश के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए यह बताएँ की ई-सिगरेट का प्रयोग स्वास्थ्य को प्रतिकूल रूप से किस प्रकार प्रभावित कर रहा है।
20 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
समान नागरिक संहिता पर आरोप लगाया जाता है कि यह किसी एक धर्म का अतिक्रमण करती है। वैधानिक या कानूनी तौर पर क्या यह सही है ? स्पष्ट कीजिये।
18 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के राज्य विभाग की एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारत सरकार अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में विफल रही है। इससे भारत के धर्मनिरपेक्ष राज्य होने पर सवाल उठा है। इस मत के पक्ष व विपक्ष में अपने तर्क दीजिये।
09 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में ‘सर्वोच्च न्यायालय’ ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की संवैधानिक प्रक्रिया में किन खामियों की ओर इशारा किया है? द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग ने ‘शासन में नैतिकता’ पर अपनी चौथी रिपोर्ट में इस संबंध में क्या अनुशंसा की है? (250 शब्द)
04 Jun, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या कारण है कि सरकार द्वारा किये गए तमाम प्रयासों के बावजूद ‘गोरखालैंड राज्य’ की मांग अधिक बलवती होती जा रही है? क्या अनुच्छेद 244क में संवैधानिक संशोधन कर इस समस्या का समाधान ढूंढा जा सकता है? (250 शब्द)
25 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सुस्पष्ट कीजिये कि हाल के वर्षों में संसदीय कार्यप्रणाली की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में किस प्रकार का क्षरण दृष्टिगत हो रहा है एवं इसके उपचार हेतु आप किस प्रकार के सुधारों की अनुशंसा करेंगे? (250 शब्द)
22 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सरकार द्वारा नागरिकता कानूनों में बदलाव हेतु प्रस्तावित ‘नागरिकता (संशोधन) बिल-2016’ शरणार्थियों के अधिकारों की पहचान एवं उनके संरक्षण में किस सीमा तक सहायक हो सकता है? तर्कपूर्ण उत्तर दें। (250 शब्द)
20 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई इलेक्ट्रॉनिक रूप से संप्रेषित मतदान प्रणाली (ETPBS) तथा प्रॉक्सी वोटिंग की संकल्पना को स्पष्ट करते हुए इसके महत्त्व को बताए।
16 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हालाँकि अनुच्छेद 15 और अनुच्छेद 16 देश में सभी विभेदों से नागरिकों का बचाव करते हैं लेकिन कुछ विशेष प्रावधानों के तहत उनमें भेद भी स्थापित करते हैं। स्पष्ट करें। (250 शब्द)
28 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
चुनाव आयोग द्वारा लागू की जाने वाली आदर्श आचार संहिता (Model code of conduct) क्या है? इस आदर्श आचार संहिता की कुछ प्रमुख विशेषताएँ बताइये।(250 शब्द)
23 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘सरकारी गोपनीयता कानून’ (Official Secrets Act), 1923 के बारे में बताएँ। क्या यह कानून लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है? स्पष्ट करें। (250 शब्द)
22 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सुशासन को परिभाषित करने के प्रयासों पर चर्चा करते हुए इसके जरिए समावेशी विकास से जुड़ी संभावनाओं पर प्रकाश डालिए। उपलब्ध या संभावित सुधारों का उल्लेख भी वांछनीय है। (250 शब्द)
16 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
नीति आयोग ने नए भारत के संदर्भ में अपने परिपत्र में लोक सेवा, कानूनी/न्यायिक और पुलिस सुधारों के बारे में अनेक सुझाव दिये हैं। चर्चा करें। (250 शब्द)
15 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सिटीज़न चार्टर क्या है? भारत में सिटीज़न चार्टर की कमियाँ बताते हुए इसकी प्रभावकारिता के लिये सुधार की आवश्यकता पर प्रकाश डालें। (250 शब्द)
09 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ई-शासन के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए इस दिशा में भारत सरकार द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों पर प्रकाश डालें।
07 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
जम्मू एवं कश्मीर के उच्च न्यायालय के व्यक्तव्य ‘‘जम्मू एवं कश्मीर का संविधान भारत के संविधान के समतुल्य है’’ के जवाब में सर्वोच्च न्यायालय का कथन कि ‘‘इस राज्य के नागरिक सबसे पहले भारत के नागरिक है’’ की व्यवाहर्यता का अनुच्छेद 370 के संदर्भ में परीक्षण करें।
04 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत के मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एम.टी.सी.आर) में प्रवेश के क्या निहितार्य है? क्या इससे एनएसजी की सदस्यता के लिये रास्ता आसान होगा? समालोचनात्मक चर्चा कीजिये।
01 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आज़ादी के 70 सालों के बाद भी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय जिन समस्याओं से ग्रसित हैं क्या राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग उनका समाधान करने में असफल रहे हैं? अपने उत्तर के समर्थन में तर्क प्रस्तुत कीजिये।
23 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ग्रामीण क्षेत्रों के उपेक्षित समुदायों और निवासियों को मुख्यधारा की सुलभ कानूनी सहायता उपलब्ध कराने हेतु सरकार द्वारा शुरू किये गए ‘टेली-लॉ कार्यक्रम’ के मुख्य अभिलक्षणों पर प्रकाश डालिये।
22 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संस्थानों की स्वायत्तता में हस्तक्षेप करना युद्ध के मैदान में अपने कवच को सिर्फ इस आधार पर हटाने जैसा है, क्योंकि यह थोड़ा तंग और असुविधाजनक है। कथन में छिपे निहितार्थों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
20 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आम लोगों को त्वरित न्यायिक सेवाएँ प्रदान करने के लिये अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन समय की आवश्यकता है? चर्चा करें।
19 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सर्वविदित है कि भारतीय लोकतंत्र में चुनाव को साफ-सुथरा और पारदर्शी बनाना सर्वदा चुनौतिपूर्ण कार्य रहा है। क्या चुनावी बॉण्ड द्वारा इस दिशा में अपेक्षित परिणाम प्राप्त किये जा सकते हैं? समीक्षा कीजिये।
18 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या भारत में शरणार्थी समस्या के समाधान में संविधान के भाग-2 में उपबंधित नागरिकता संबंधी प्रावधान अपर्याप्त सिद्ध हुए हैं अथवा यह समस्या शासन की कमियों का परिणाम है? हाल के रोहिंग्या समस्या के आलोक में अपने मत की विवेचना करें।
16 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लोकसभा तथा राज्य विधानसभा चुनावों में भारतीय मतदाताओं का मतदान व्यवहार भिन्न-भिन्न कारकों द्वारा संचालित होता है तथा दोनों चुनाव साथ-साथ होने की स्थिति में क्षेत्रीय मुद्दे पृष्ठभूमि में चले जाएंगे। समालोचनात्मक परीक्षण करें।
15 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था