- फ़िल्टर करें :
- राजव्यवस्था
- अंतर्राष्ट्रीय संबंध
- सामाजिक न्याय
कुल प्रश्नों की संख्या : 642
-
महानगरीय जलवायु में वायु प्रदूषण की बढ़ती विषाक्तता ने प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार को खतरे में डाल दिया है। अनुच्छेद-21 के तहत स्वच्छ हवा में जीने के अधिकार पर उच्चतम न्यायालय के निर्णयन एवं दिल्ली में हालिया वायु प्रदूषण के संकट के आलोक में उक्त कथन का परीक्षण करें।
26 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में पुलिस सुधार सबसे अपेक्षित परंतु सबसे विलंबित मुद्दों में से एक है। प्रकाश सिंह बनाम भारतीय संघ के मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में पुलिस सुधारों की तात्कालिकता की चर्चा करें।
25 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
जाति पंचायतों द्वारा अपने ‘सामानांतर न्यायिक आपूर्ति प्रणाली’ (कंगारू कोर्ट) के माध्यम से संकीर्ण पुरातन प्रथाओं को बलात् मनवाने हेतु ‘सामाजिक बहिष्कार एवं अन्य हिंसात्मक गतिविधियों की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने में महाराष्ट्र प्रॉहिबिशन ऑफ पीपुल फ्रॉम सोशल बॉयकॉट (प्रिवेंशन, प्रॉहिबिशन एंड रिड्रेस्सल) बिल, 2016 किस सीमा तक सहायक सिद्ध हो सकता है?
20 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आज के वैश्वीकरण और बहुसंस्कृतिवाद के काल में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक दोधारी तलवार की भाँति है जो जीवन, सभ्यताओं, यहाँ तक कि इतिहास की दिशा को बदल देने की क्षमता रखती है। टिप्पणी करें।
07 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग विधेयक, 2019 का मसौदा चर्चा में क्यों है? इस विधेयक की प्रमुख विशेषताएँ बताते हुए NSC की शक्तियों और कार्यों पर प्रकाश डालें।
22 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2019 को लोकसभा में पुर:स्थापित किया गया। इस संहिता के प्रावधान तथा उनके महत्त्व को रेखांकित करें।
21 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय रेलवे के संगठनात्मक पुनर्गठन को स्वीकृति प्रदान की है। पुनर्गठन की आवश्यकता के बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए रेलवे के पुनर्गठन हेतु अनुमोदित सुधारों की चर्चा करें।
19 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ‘यदि संवैधानिक पद प्राप्त व्यक्ति अपने राजनीतिक दल से असंम्बद्ध रहने में असमर्थ है, तटस्थता तथा स्वतंत्रता की भावना के विरुद्ध व्यवहार करता है तो ऐसा व्यक्ति लोक विश्वास तथा भरोसे का पात्र होने की संभावना की उपेक्षा कर देता है।’ ‘तटस्थता’ के सिद्धांत को समझाते हुए संवैधानिक पदों के संदर्भ में तटस्थता के सिद्धांत के महत्त्व की विवेचना कीजिये।
18 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में भारत ने RCEP में शामिल होने से इनकार कर दिया। RCEP क्या है? भारत द्वारा इसमें शामिल न होने के संदर्भ में दिये गए कारणों की चर्चा करें।
05 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रवास के आर्थिक, जनांकिकीय तथा सामाजिक परिणामों का समीक्षात्मक मूल्यांकन कीजिये।
04 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राजनीतिक दलों में आतंरिक लोकतंत्र का संक्षिप्त अर्थ स्पष्ट करते हुए आंतरिक लोकतंत्र स्थापित होने से संभावित लाभों पर चर्चा कीजिये।
01 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘हाल ही में इनर लाइन परमिट प्रणाली पर भ्रम की स्थिति के कारण नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ।’ इनर लाइन परमिट प्रणाली से आप क्या समझते हैं, यह छठी अनुसूची से किस तरह संबंधित है? चर्चा करें।
30 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की आवश्यकता तथा संबंधित चुनौतियों की चर्चा करें।
14 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में भारत सरकार ने एक राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लागू करने का संकेत दिया है, राष्ट्रव्यापी NRC के पक्ष में तर्क देते हुए इसके कार्यान्वयन से संबंधित विसंगतियों का उल्लेख करें।
13 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“सरकारी तंत्र की प्रभाविता तथा शासनतंत्र में जनसहभागिता का अन्योन्याश्रित संबंध है” भारत के संदर्भ में इनके मध्य के संबंधो की चर्चा कीजिए।
10 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
चुनावी बॉण्ड देश में राजनीतिक वित्त पोषण प्रणाली में किस प्रकार पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं साथ ही चुनावी बॉण्ड्स की सीमाओं का उल्लेख करें।
09 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘लोकतंत्र को जनता की भागीदारी के विस्तार के रूप में देखा जा सकता है’ इस कथन के संदर्भ में स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) कार्यक्रम की समीक्षा करें।
08 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय न्यायपालिका स्वभाव से अक्षम व धीमी हो गई है। इस कथन के आलोक में भारतीय न्यायिक व्यवस्था की समस्याओं को उजागर कीजिए। (250 शब्द)
18 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में यूनाइटेड नेशन्स कन्वेंशन अगेंस्ट टॉर्चर की पुष्टि एवं यातना निरोधक कानून (एंटी-टॉर्चर लॉ) की आवश्यकता पर प्रकाश डालिये। भारत द्वारा यातना के उन्मूलन के लिये क्या कदम उठाए गए हैं? (250 शब्द)
13 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत की प्रतिष्ठित, ख्यातिलब्ध संस्थाएँ; विश्वसनीयता के संकट से ग्रसित दिखलाई दे रही हैं। यह संस्थाओं की ढाँचागत समस्या है या यह क्षरण संस्थाओं के संचालनकर्त्ताओं के व्यक्तित्व से जुड़ा है? स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
09 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
परीक्षण करें कि किस प्रकार योजना आयोग को नीति आयोग से प्रतिस्थापित करके, देश की विकास प्रक्रिया के एक पूर्णत: नए उपागम का सूत्रपात किया गया है? नीति आयोग ने अभी तक इस दिशा में किस प्रकार कार्य किया है? (250 शब्द)
04 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
देश में विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने व विभिन्न उद्योगों के विकास में गैर-सरकारी संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर टिप्पणी करें। (250 शब्द)
02 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करने में मलिमथ समिति की सिफारिशें किस हद तक सहायक सिद्ध हो सकती हैं? (250 शब्द)
29 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के महत्त्व पर प्रकाश डालिये। एनआरसी को अद्यतन करने के मार्ग में मौजूद चुनौतियों के समाधान से जुड़े उपायों को सुझाइये। (250 शब्द)
25 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वर्तमान परिदृश्य में राजनीति का अपराधीकरण किये जाने से न सिर्फ राजनीतिक मूल्याें में गिरावट आ रही है बल्कि इसने सुशासन की स्थापना की आशा को भी धूमिल किया है। प्रस्तुत विषय पर चर्चा करते हुए सुधार के लिये किये जाने वाले उपायों को स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
20 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
इच्छामृत्यु के संदर्भ में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गए फैसले ने किस प्रकार अनुच्छेद 21 को पुनर्परिभाषित किया है? विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
18 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
केंद्र-राज्य विधायी संबंधों में क्षेत्रीय न्यायक्षेत्र के मामले में संसद पर किस प्रकार के प्रतिबंध आरोपित किये गए हैं? साथ ही स्पष्ट करें कि किन असामान्य स्थितियों में राज्य क्षेत्र में संसदीय विधान बनाए जा सकते हैं? (250 शब्द)
13 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आदर्श आचार संहिता के उद्देश्य को बताएँ। निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता को वैधानिक दर्जा दिये जाने के विरोध का क्या निहितार्थ है? स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
11 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संसदीय समिति द्वारा उच्चतम एवं उच्च न्यायालयों के प्रधान न्यायाधीश के लिये न्यूनतम कार्यकाल सुनिश्चित करने हेतु की गई सिफारिश के कारणों को स्पष्ट करते हुए इसके प्रभावों की चर्चा करें। (250 शब्द)
06 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सुस्पष्ट कीजिये कि हाल के वर्षों में संसदीय कार्यप्रणाली की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में किस प्रकार का क्षरण दृष्टिगत हो रहा है एवं इसके उपचार हेतु आप किस प्रकार के सुधारों की अनुशंसा करेंगे? (250 शब्द)
01 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था