गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स | उत्तर प्रदेश | 21 Mar 2025
चर्चा में क्यों?
18 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित ET गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स में उत्तर प्रदेश को डिजिटल गवर्नेंस की विभिन्न श्रेणियों में 5 पुरस्कार प्रदान किये गये।
मुख्य बिंदु
- उत्तर प्रदेश को प्राप्त पुरस्कार हैं-
- गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स
- इकोनॉमिक टाइम्स (ET) गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है।
- ये पुरस्कार उन अग्रदूतों को प्रदान किये जाते हैं, जिन्होंने सार्वजनिक सेवाओं में डिजिटल परिवर्तन को दिशा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- इस समारोह में पूरे भारत से 30 विजेताओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न श्रेणियों में गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, केरल, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा सहित कई राज्यों को भी पुरस्कार प्रदान किये गये।
डिजिटल गवर्नेंस के बारे में:
- परिचय
- डिजिटल गवर्नेंस किसी संगठन की डिजिटल उपस्थिति के लिये जवाबदेही, भूमिकाएँ और निर्णय लेने का अधिकार स्थापित करने का एक ढाँचा है।
- इसमें संगठन की वेबसाइटें, मोबाइल साइट्स, सोशल मीडिया चैनल और अन्य इंटरनेट-आधारित सेवाएँ शामिल होती हैं।
- महत्त्व
- डिजिटल गवर्नेंस संगठनों में स्पष्ट निर्णय प्रक्रिया सुनिश्चित करता है।
- यह प्रभावी प्रबंधन द्वारा डिज़ाइन, सामग्री, तकनीकी अवसंरचना, सुरक्षा और वित्तपोषण में समन्वय स्थापित करता है।
- एक मजबूत गवर्नेंस ढाँचा संगठन की डिजिटल उपस्थिति को लेकर अनावश्यक वाद-विवाद को कम करता है और बेहतर सेवाओं, मज़बूत संगठनात्मक प्रदर्शन तथा प्रभावी ग्राहक अनुभव के जरिये जनता के विश्वास को बढ़ाता है।