नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 21 Feb 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
हरियाणा Switch to English

हरियाणा के नए मुख्य सचिव

चर्चा में क्यों?

हरियाणा सरकार ने 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग रस्तोगी को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया।

मुख्य बिंदु 

  • नई नियुक्तियाँ:
    • प्रमुख शासन सचिव:
      • सरकारी आदेश के अनुसार अनुराग रस्तोगी को हरियाणा का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
      • वह वित्त आयुक्त, राजस्व तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त एवं योजना) का कार्यभार संभालते रहेंगे।
  • निर्वाचन आयोग:
    • ज्ञानेश कुमार को अगला मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया।
    • विवेक जोशी को भारत निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है।

राज्य के मुख्य सचिव

  • नियुक्ति:
    • मुख्य सचिव का चयन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता है। चूंकि मुख्य सचिव की नियुक्ति मुख्यमंत्री की कार्यकारी कार्रवाई है, इसलिये यह राज्य के राज्यपाल के नाम पर की जाती है।
  • पद:
    • मुख्य सचिव का पद भारत के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सिविल सेवाओं में सबसे वरिष्ठ पद है।
    • यह पद भारतीय प्रशासनिक सेवा का कैडर पद है।
    • मुख्य सचिव मंत्रिमंडल के सभी मामलों में मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार होता है।
  • कार्यकाल:
    • मुख्य सचिव के कार्यालय को कार्यकाल प्रणाली के संचालन से बाहर रखा गया है। इस पद के लिये कोई निश्चित कार्यकाल नहीं है।



बिहार Switch to English

बिहार में नए एयरपोर्ट को मिली मंजूरी

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बिहार के पटना के बिहटा में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा नए एयरपोर्ट के निर्माण की मंजूरी प्रदान की गई है।

मुख्य बिंदु 

  • बिहटा एयरपोर्ट के बारे में:
    • इस एयरपोर्ट का निर्माण भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा लगभग 459 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा।
    • एयरपोर्ट के निर्माण का कार्य रूस की एक कंपनी को सौंपा गया है।
    • इस एयरपोर्ट को वर्ष 2026 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
    • एयरपोर्ट के निर्माण के हेतु बिहार सरकार ने लगभग 108 एकड़ ज़मीन आवंटित की है। 
    • इसके साथ ही लगभग 2000 करोड़ रुपए की लागत से दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जों वर्ष 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है।
  • बिहटा एयरपोर्ट के लाभ:
    • यह एयरपोर्ट न केवल पटना शहर से जुड़ा रहेगा, बल्कि पूरे बिहार और आसपास के क्षेत्रों के लिये एक नया हवाई यातायात केंद्र बनेगा।
    • इससे प्रमुख शहरों की हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।
    • व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में वृद्धि होगी।
    • एयरपोर्ट के निर्माण से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
    • यात्री सुविधाओं में सुधार होगा और यात्रा की लागत में कमी आएगी।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI)

  • AAI एक वैधानिक निकाय है, जिसका गठन संसद के एक अधिनियम द्वारा 1 अप्रैल, 1995 को किया गया था।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
  • यह प्राधिकरण ग्राउंड (Ground) और एयरस्पेस (Airspace) दोनों में नागरिक उड्डयन अवसंरचना के निर्माण, उन्नयन,रखरखाव और प्रबंधन का कार्य करता है।
  • वर्तमान में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) 137 विमानपत्तनों का प्रबंधन करता है, जिसमें 23 अंतर्राष्ट्रीय विमानपत्तन, 10 सीमा शुल्क विमानपत्तन, 81 घरेलू विमानपत्तन तथा रक्षा वायु क्षेत्रों में 23 घरेलू सिविल एन्क्लेव शामिल हैं।
  • AAI हवाई नेविगेशन सेवाएँ भी प्रदान करता है साथ ही विमानन पेशेवरों के लिये एक प्रशिक्षण संस्थान संचालित करता है।



बिहार Switch to English

बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2025

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बिहार के गया ज़िले के बोधगया स्थित कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया।  

मुख्य बिंदु 

  • उत्सव के बारे में:
    • इस बौद्ध महोत्सव में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों की झलक दिखाई दी। 
    • इसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा इंडोनेशिया, लाओस, जापान सहित 6 देशों के कलाकारों ने भाग लिया। 
    • बौद्ध महोत्सव में पहली बार बुद्धिस्ट फिल्म फेस्टिवल का भी आयोजन हुआ। इसके लिये कई देशों के बड़े फिल्मकारों, लेखकों आदि को आमंत्रित किया गया।  
    • इस फिल्म फेस्टिवल और आर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन महाबोधि कन्वेंशन सेंटर में किया गया।  

बौद्ध महोत्सव  

  • बौद्ध महोत्सव एक वार्षिक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयोजन है, जिसे मुख्य रूप से बिहार के बोधगया में मनाया जाता है।  
  • यह महोत्सव भगवान गौतम बुद्ध की शिक्षाओं, बौद्ध धर्म और उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। 
  • बौद्ध महोत्सव का पहला आयोजन वर्ष 1998 में किया गया था। 
  • बोधगया वह स्थान है जहाँ भगवान बुद्ध को ज्ञान (बोधि) की प्राप्ति हुई थी, इसलिये यह स्थल बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिये अत्यंत पवित्र है। 
  • यह महोत्सव बौद्ध धर्म के मूल सिद्धांतों जैसे- अहिंसा, करुणा, शांति और ध्यान को बढ़ावा देता है। 
  • भारत के साथ-साथ श्रीलंका, नेपाल, भूटान, जापान, चीन, थाईलैंड, म्याँमार और अन्य देशों से हज़ारों श्रद्धालु तथा पर्यटक इसमें भाग लेते हैं।



close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2