सखी निवास छात्रावास | उत्तर प्रदेश | 11 Oct 2024

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में, उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने मिशन शक्ति पहल का एक नया चरण शुरू किया, जिसका उद्देश्य कामकाजी महिलाओं के लिये सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। 

प्रमुख बिंदु 

मिशन शक्ति

MISSION SHAKTI


उत्तर प्रदेश में नवमी पर सार्वजनिक अवकाश | उत्तर प्रदेश | 11 Oct 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने हिंदू परंपराओं में महत्त्वपूर्ण दिन नवमी के अवसर पर 11 अक्तूबर, 2024 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

प्रमुख बिंदु 

भारत में कैलेंडर का वर्गीकरण

कैलेंडर

प्रकार

वर्ष

शुरुआत

प्रमुख विशेषताएँ

विक्रम संवत

हिंदू चंद्र कैलेंडर

57 ई.पू.

शकों पर विजय के बाद राजा विक्रमादित्य द्वारा प्रस्तुत

चंद्र आधारित; 12 माह, 354 दिन; शुक्लपक्ष और कृष्णपक्ष में विभाजित; कुछ वर्षों में 13वाँ माह (अधिक मास)।

शक संवत

हिंदू सौर कैलेंडर

78 ई.

कुषाणों को पराजित करने के बाद शक शासकों द्वारा शुरू किया गया

सौर-आधारित; वर्ष 1957 में भारत के आधिकारिक कैलेंडर के रूप में अपनाया गया; प्रत्येक वर्ष 365 दिन का होता है।

हिजरी कैलेंडर

इस्लामी चंद्र कैलेंडर

622 ई.

सऊदी अरब से शुरू

चन्द्र आधारित; 12 महीने जिसमें 354 दिन होते हैं; 9वाँ महीना, रमज़ान, उपवास के लिये रखा जाता है।

जॉर्जियाई कैलेंडर

वैज्ञानिक सौर कैलेंडर

1582 ई.

पोप ग्रेगरी XIII द्वारा प्रस्तुत

सौर-आधारित; जूलियन कैलेंडर का स्थान लिया; वर्तमान प्रयोग में आने वाला नागरिक कैलेंडर; 365 दिन, लीप वर्ष के साथ 365.25 दिन।