बिहार में मेगा इंडस्ट्री प्लेयर्स | बिहार | 03 Sep 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बिहार को वर्ष 2022 और 2024 के बीच 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जो वर्ष 2016 तथा  2022 के बीच प्राप्त 2,500 करोड़ रुपए की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है।

मुख्य बिंदु


पेयजल परियोजना का शिलान्यास | बिहार | 03 Sep 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बिहार सरकार ने औरंगाबाद, डेहरी और सासाराम में पीने के लिये सोन नदी का जल उपलब्ध कराने हेतु 1,347 करोड़ रुपए की परियोजना की आधारशिला रखी।

मुख्य बिंदु

अन्य पहल: रोहतास ज़िले के डेहरी में एक राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तकनीकी प्रयोगशालाओं, स्ट्रीट लाइटों और आँगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।

बिहार ग्रामीण आजीविका परियोजना (BRLP), जिसे जीविका (JEEViKA) के नाम से जाना जाता है, के अंतर्गत 1,864 स्वयं सहायता समूहों को 74.17 करोड़ रुपए का चेक वितरित किया गया।

जीविका (JEEViKA): विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित, यह एक ग्रामीण सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण कार्यक्रम है जो बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आता है।

सोन