सखी निवास छात्रावास | 11 Oct 2024

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में, उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने मिशन शक्ति पहल का एक नया चरण शुरू किया, जिसका उद्देश्य कामकाजी महिलाओं के लिये सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। 

प्रमुख बिंदु 

  • मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत अक्तूबर 2024 तक वाराणसी, लखनऊ और नोएडा  जैसे शहरों में 18 नए सखी निवास छात्रावास खोले जाएंगे।
  • यह कार्यक्रम कामकाजी महिलाओं के लिये कार्यस्थलों के निकट सुरक्षित, किफायती आवास उपलब्ध कराता है।
    • प्रत्येक छात्रावास में 50 महिलाएँ रह सकेंगी, तथा विवाहित महिलाएँ अपने बच्चों (बेटियों के लिये 18 वर्ष तक, बेटों के लिये 12 वर्ष तक) को अपने साथ रख सकेंगी।
  • केन्द्र और राज्य सरकारें इस परियोजना का संयुक्त वित्तपोषण करती हैं।
  • "नारी शक्ति 5.0" उत्तर प्रदेश सरकार का एक अभियान है।
    • इसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाना है।

मिशन शक्ति

  • परिचय: मिशन शक्ति महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक योजना है जिसका उद्देश्य महिला सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण के लिये हस्तक्षेप को मज़बूत करना है।
    • यह जीवन-चक्र सातत्य के आधार पर महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों का समाधान करके और अभिसरण एवं नागरिक-स्वामित्व के माध्यम से उन्हें राष्ट्र-निर्माण में समान भागीदार बनाकर “महिला-नेतृत्व वाले विकास” के लिये सरकार की प्रतिबद्धता को साकार करने का प्रयास करता है।
  • उप-योजनाएँ: इसमें दो उप-योजनाएँ हैं - 'संबल' और 'सामर्थ्य'। "संबल" उप-योजना महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा के लिये है, जबकि "सामर्थ्य" उप-योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये है।

MISSION SHAKTI