उत्तर प्रदेश
गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स
- 21 Mar 2025
- 4 min read
चर्चा में क्यों?
18 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित ET गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स में उत्तर प्रदेश को डिजिटल गवर्नेंस की विभिन्न श्रेणियों में 5 पुरस्कार प्रदान किये गये।
मुख्य बिंदु
- उत्तर प्रदेश को प्राप्त पुरस्कार हैं-
-
सार्वजनिक सेवाओं में AI /ML, डेटा एनालिटिक्स और उभरती प्रौद्योगिकियों का सर्वोत्तम उपयोग
- प्राप्तकर्त्ता: प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड और यूपी पुलिस
- कारण: महाकुंभ 2025 के दौरान एआई-आधारित निगरानी और भीड़ प्रबंधन प्रणाली के उपयोग के लिये।
- स्मार्ट मोबिलिटी और परिवहन प्रौद्योगिकियों में उत्कृष्टता
- प्राप्तकर्त्ता: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC)
- कारण: यूपी-112 के साथ Vehicle Location Tracking Device (VLTD) और पैनिक बटन के माध्यम से व्यापक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये
- इनोवेटिव डिजिटल हेल्थ सर्विसेज और पब्लिक हेल्थ डेटा एनालिटिक्स
- प्राप्तकर्त्ता: हमीरपुर ज़िला प्रशासन
- कारण: 'प्रोजेक्ट जागृति: टीबी मुक्त हमीरपुर' पहल के लिये।
- सार्वजनिक सेवा वितरण को बढ़ाने में डिजिटल प्रौद्योगिकी का अभिनव उपयोग
- प्राप्तकर्त्ता: यूपी डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPDESCO)
- कारण: स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत डिजिटल प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग के लिये।
- डिजिटल गवर्नेंस में नवाचार
- प्राप्तकर्त्ता: उत्तर प्रदेश सरकार
- कारण: विभिन्न डिजिटल पहलों और तकनीकी उन्नयन के जरिये प्रशासनिक कार्यों को बेहतर बनाने के लिये।
-
- गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स
- इकोनॉमिक टाइम्स (ET) गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है।
- ये पुरस्कार उन अग्रदूतों को प्रदान किये जाते हैं, जिन्होंने सार्वजनिक सेवाओं में डिजिटल परिवर्तन को दिशा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
- इस समारोह में पूरे भारत से 30 विजेताओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न श्रेणियों में गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, केरल, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा सहित कई राज्यों को भी पुरस्कार प्रदान किये गये।
डिजिटल गवर्नेंस के बारे में:
- परिचय
- डिजिटल गवर्नेंस किसी संगठन की डिजिटल उपस्थिति के लिये जवाबदेही, भूमिकाएँ और निर्णय लेने का अधिकार स्थापित करने का एक ढाँचा है।
- इसमें संगठन की वेबसाइटें, मोबाइल साइट्स, सोशल मीडिया चैनल और अन्य इंटरनेट-आधारित सेवाएँ शामिल होती हैं।
- महत्त्व
- डिजिटल गवर्नेंस संगठनों में स्पष्ट निर्णय प्रक्रिया सुनिश्चित करता है।
- यह प्रभावी प्रबंधन द्वारा डिज़ाइन, सामग्री, तकनीकी अवसंरचना, सुरक्षा और वित्तपोषण में समन्वय स्थापित करता है।
- एक मजबूत गवर्नेंस ढाँचा संगठन की डिजिटल उपस्थिति को लेकर अनावश्यक वाद-विवाद को कम करता है और बेहतर सेवाओं, मज़बूत संगठनात्मक प्रदर्शन तथा प्रभावी ग्राहक अनुभव के जरिये जनता के विश्वास को बढ़ाता है।