कुल प्रश्नों की संख्या : 681
-
प्रश्न. भारत में सत्ता के विकेंद्रीकरण और पंचायतों तथा नगर पालिकाओं के कामकाज पर 73वें और 74वें संवैधानिक संशोधनों के प्रभाव का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
07 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत के संविधान को आकार देने और इसकी व्याख्या करने में न्यायपालिका की भूमिका एवं देश में लोकतांत्रिक संस्थानों की कार्यप्रणाली पर इसके प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
31 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. भारत में समान नागरिक संहिता (UCC) की आवश्यकता पर हाल की बहस के आलोक में, व्यक्तिगत विनियमों से संबंधित संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों तथा देश की राजनीति एवं शासन पर इनके प्रभाव की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
24 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धांत सरकार के स्वैच्छिक (मनमाने) कार्यों की संभावना को कैसे कम करता है? अपने उत्तर को स्पष्ट करने के लिये उदाहरण दीजिये। (250 शब्द)
17 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ई-गवर्नेंस जैसे तकनीकी नवाचारों ने भारत में सरकार के कार्यों और नागरिकों के साथ इसके संवाद के तरीकों को किस प्रकार प्रभावित किया है? (150 शब्द)
10 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में चुनाव सुधारों की सख्त जरूरत है। भारत में चुनाव से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु कुछ उपाय बताइए। (250 शब्द)
03 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. स्वतंत्रता के बाद से केवल कुछ ही निजी विधेयक पारित हुए हैं। क्या इसका तात्पर्य यह है कि बहुमत के वर्चस्व वाला विचार-विमर्श व्यक्तिगत पहलों पर प्रतिबंध आरोपित करता है? समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
27 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय जेल, मानवाधिकारों की दुर्दशा को प्रतिबिंबित करती हैं और इनमें गंभीर सुधारों की आवश्यकता है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
20 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में न्यायिक नियुक्तियों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा कीजिये। क्या प्रस्तावित राष्ट्रीय न्यायिक आयोग विधेयक (National Judicial Commission Bill), न्यायपालिका में महत्त्वपूर्ण सुधार प्रशस्त कर सकता है? (250 शब्द)
13 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"भारतीय न्यायिक प्रणाली में समावेशिता का अभाव होने के साथ पुरुषों का अधिक वर्चस्व है"। इस कथन के आलोक में, न्यायपालिका में महिलाओं के प्रतिनिधित्व से संबंधित मुद्दों पर चर्चा कीजिये और न्यायिक प्रणाली में महिलाओं की समावेशिता सुनिश्चित करने हेतु उपाय सुझाइए। (250 शब्द)
06 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया पर टिप्पणी कीजिये। नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार के उपाय सुझाइये? (250 शब्द)
29 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रस्तावित डिजिटल व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा विधेयक, 2022 के प्रावधानों पर प्रकाश डालिये। चर्चा कीजिये कि क्या यह नागरिकों के निजता के अधिकार की रक्षा करता है? (250 शब्द)
22 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या निष्पक्ष, न्यायोचित और खुले चुनाव सुनिश्चित करने में चुनावी बांड प्रभावी हैं? चुनावी बांड से जुड़ी विभिन्न चिंताओं पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
15 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत-अमेरिका संबंधों पर प्रकाश डालिये। दो देशों के संबंधों के बीच की बारीकियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
15 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. विविधता, समानता और समावेशिता सुनिश्चित करने के लिये संसद में महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व की वांछनीयता पर चर्चा कीजिये । (250 शब्द)
08 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. धर्मनिरपेक्ष मामलों को नियंत्रित करने वाले निजी कानूनों में एकरूपता की आवश्यकता है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
03 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. राज्यपाल 'राज्य का संवैधानिक प्रमुख' होने के बजाय 'केंद्र का एजेंट' मात्र होता है। भारत में राज्यपाल के पद से जुड़े हाल के विवादों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
01 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. एक प्रभावी विवाद समाधान प्रणाली के रूप में लोक अदालत के महत्त्व पर चर्चा कीजिये? (150 शब्द)
25 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. संसदीय लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों को मज़बूत करने में राज्यसभा की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)।
18 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. भारत को अपने ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र की क्षमता को उजागर करने के लिये एक मजबूत नीतिगत ढाँचे की आवश्यकता है। स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)।
18 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. भारत में अनियमित ओटीटी प्लेटफॉर्म के क्या निहितार्थ हैं? सरकार द्वारा शुरू किये गए कुछ हालिया नीतिगत उपायों के बारे में बताइये। (250 शब्द)
11 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. गरीबी और बेरोज़गारी भारत के विकास में प्रमुख बाधाएँ हैं। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
11 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. लोकतंत्र के नॉर्डिक मॉडल से आप क्या समझते हैं तथा लोकतंत्र के नॉर्डिक मॉडल से संबंधित लाभ और हानि पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
04 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. नौकरशाहों पर भ्रष्टाचार के आरोप तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं. इस संदर्भ में सिविल सेवाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारणों और लोगों तथा सार्वजनिक जीवन पर इसके प्रभाव की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
20 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. राजद्रोह कानून औपनिवेशिक काल का एक कालातीत कानून है जिसे वर्तमान में प्रासंगिक होने के लिए एक व्यापक तरीके से सामयिक होने की आवश्यकता है। चर्चा कीजिये।
13 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
केंद्रीय सूचना आयोग (सी.आई.सी.), आर.टी.आई. अधिनियम के अंतर्गत सर्वोच्च अपीलीय निकाय है, यद्यपि इसकी अपनी कई सीमाएँ भी हैं।’’ इस कथन के संदर्भ में सी.आई.सी. की शक्तियों और कार्यों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
05 Jul, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘‘प्रथम लोकपाल की नियुक्ति हालाँकि कुछ समय की देरी से हुई, परंतु सरकार की घूसखोरी के विरुद्ध लड़ाई की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।’’ टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
28 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राजनीतिक दलों के विपरीत दबाव समूह अपनी तात्कालिक समस्याओं को दूर करने के लिये बनाए जाते हैं। दबाव समूहों द्वारा अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिये प्रयोग की जाने वाली विभिन्न विधियों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
28 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
न्यायपालिका के डिजिटलीकरण के संदर्भ में भारत के समक्ष विद्यमान प्रमुख चुनौतियों की चर्चा कीजिये और उन उपायों के सुझाव दीजिये जो इन चुनौतियों से पार पाने के लिये किये जा सकते हैं।
07 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या विभागों से संबंधित संसदीय स्थायी समितियाँ प्रशासन को अपने पैर की उँगलियों पर रखती हैं और संसदीय नियंत्रण के लिये सम्मान प्रदर्शन हेतु प्रेरित करती हैं? उपयुक्त उदाहरणों के साथ ऐसी समितियों के कार्यों का मूल्यांकन कीजिये।
24 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था