- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 1048
-
"हितों के टकराव" को परिभाषित कीजिये तथा बताइये कि इससे लोक सेवकों की निर्णय लेने की प्रक्रिया किस प्रकार प्रभावित होती है। यदि हितों के टकराव की स्थिति का सामना करना पड़े, तो आप इसे किस प्रकार हल करेंगे? (250 शब्द)
02 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
एक गंभीर प्राकृतिक आपदा के बाद, एक समुदाय स्वयं को एक विकट स्थिति में पाता है, जिसमें हज़ारों लोग बेघर हो जाते हैं और उनके पास बुनियादी आवश्यकताओं की कमी हो जाती है। भारी वर्षा और बुनियादी ढाँचे की क्षति ने बचाव प्रयासों को गंभीर रूप से बाधित किया है, जिससे प्रभावित लोगों में हताशा और बढ़ गई है। जैसे ही बचाव दल घटनास्थल पर पहुँचता है, उन्हें शत्रुता और हिंसा का सामना करना पड़ता है, जिसमें टीम के कुछ सदस्यों पर हमला किया जाता है और एक सदस्य को गंभीर चोटें आती हैं। इस उथल-पुथल के बीच, टीम के भीतर से उनकी सुरक्षा के भय से ऑपरेशन को बंद करने का अनुरोध किया जाता है।
A. उपर्युक्त मामले में शामिल नैतिक दुविधाओं की जाँच कीजिये।
26 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
B. एक लोक सेवक के उन गुणों की जाँच कीजिये, जिनकी स्थिति को प्रबंधित करने के लिये आवश्यकता होगी।
C. मान लीजिये आप उस क्षेत्र में बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं, तो आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी? -
समकालीन सामाजिक मूल्यों पर स्वामी विवेकानन्द के नैतिक दर्शन के प्रभाव को बताते हुए नैतिक नेतृत्व को बढ़ावा देने में इसकी प्रासंगिकता को स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
25 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सत्यनिष्ठा एवं जवाबदेहिता पर बल देते हुए निजी तथा सार्वजनिक संबंधों को संतुलित करने में नैतिक दृष्टिकोण के महत्त्व एवं संबंधित चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। अपने तर्कों के समर्थन में उदाहरण दीजिये। (250 शब्द)
25 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक ऐसे ग्रामीण बाहुल्य ज़िले के ज़िला मजिस्ट्रेट (डीएम) हैं जिसे अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा पारंपरिक प्रथाओं के लिये जाना जाता है। इस ज़िले में विभिन्न जातीय समुदाय एवं जनजातियाँ रहती हैं, जिनमें से प्रत्येक के अपने अलग-अलग रीति-रिवाज़ और मान्यताएँ हैं। ज़िला प्रशासन आधुनिकीकरण एवं विकास की आवश्यकता के साथ इन परंपराओं के संरक्षण को संतुलित करने हेतु प्रतिबद्ध है।
हाल ही में सरकार के नेतृत्व वाली एक विकास परियोजना तथा आदिवासी समुदाय की पारंपरिक प्रथाओं के बीच संघर्ष पैदा हो गया। इस परियोजना में जनजातियों के वन क्षेत्र (जिसे वे अपनी सांस्कृतिक प्रथाओं के लिये पवित्र और आवश्यक मानते हैं) से होते हुए एक सड़क का निर्माण करना शामिल है। संबंधित समुदाय इस परियोजना का विरोध कररने के साथ पक्ष रखता है कि इससे न केवल उनकी जीवनशैली बाधित होगी बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान होगा।
डीएम के रूप में, आप विकास परियोजना (जो क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी तथा आर्थिक विकास हेतु समर्पित है) के क्रियान्वयन तथा आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक विरासत एवं अधिकारों की रक्षा करने की नैतिक जिम्मेदारी के संदर्भ में दुविधा वाली स्थिति में हैं। स्थानीय प्रशासन के समक्ष इसमें गति लाने के लिये उच्च अधिकारियों का दबाव बना हुआ है।
इस परिदृश्य में डीएम के रूप में अपने समक्ष आने वाली नैतिक दुविधाओं पर चर्चा करते हुए लोक प्रशासन में लोक सेवा मूल्यों तथा नैतिकता को बनाए रखते हुए इस संघर्ष को हल करने के क्रम में अपने द्वारा उठाए जाने वाले कदमों की रूपरेखा बताइये।
19 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
शासन में नैतिकता के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। इससे लोक प्रशासन में जवाबदेहिता तथा पारदर्शिता किस प्रकार सुनिश्चित होती है? उदाहरण सहित समझाइये। (250 शब्द)
18 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रभावी नेतृत्व में भावनात्मक बुद्धिमत्ता की भूमिका पर चर्चा कीजिये। समाज में भावनात्मक बुद्धिमत्ता का विकास और पोषण किस प्रकार किया जा सकता है? (250 शब्द)
18 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप भारत के एक ज़िले में ज़िला मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात हैं, जहाँ के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न जाति समूह के लोग रहते हैं। विधिक प्रावधानों एवं सकारात्मक नीतियों के बावजूद, इस ज़िले में जातिगत भेदभाव के मामले प्रचलित हैं। हाल ही में उच्च मानी जाने वाली जाति की प्रमुखता वाले गाँव के एक सरकारी स्कूल के दलित छात्रों के एक समूह ने अपने उच्च जाति के सहपाठियों तथा शिक्षकों द्वारा किये जाने वाले भेदभाव एवं उत्पीड़न की शिकायत करते हुए आपसे संपर्क किया है।
इन छात्रों का आरोप है कि उन्हें अक्सर अलग बैठाने तथा सामान्य जल स्रोत का उपयोग करने की अनुमति न देने के साथ साथियों एवं शिक्षकों द्वारा उनके प्रति मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया जाता है। वे यह भी दावा करते हैं कि परीक्षा में उन्हें उच्च जाति के समकक्षों की तुलना में कम ग्रेड दिये जाते हैं।
जाँच करने पर आपको पता चलता है कि उपर्युक्त आरोप सही हैं तथा इस स्कूल में दलित छात्रों के प्रति पूर्वाग्रह बना हुआ है। उच्च जाति के सदस्यों के प्रभुत्व वाला यह स्कूल प्रबंधन "परंपरा" एवं "सामाजिक मानदंडों" का हवाला देते हुए इस मुद्दे को हल करने के प्रति भी अनिच्छुक है।
ज़िला मजिस्ट्रेट के रूप में आप इस स्कूल के जातिगत भेदभाव का समाधान करने के क्रम में इस स्थिति से नैतिक तथा प्रभावी ढंग से किस प्रकार निपटेंगे? दलित छात्रों हेतु न्याय सुनिश्चित करने तथा स्कूल में अधिक समावेशी एवं न्यायसंगत माहौल सुनिश्चित करने के क्रम में आप क्या कदम उठाएंगे?
12 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
आप एक सेवा क्षेत्र में कार्यरत मध्यम आकार की कंपनी के मानव संसाधन प्रबंधक हैं। यह कंपनी विविध कार्यबल (जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक एवं लैंगिक पृष्ठभूमि के लोग शामिल हैं) को रोज़गार देती है। हाल ही में एक कर्मचारी, सुश्री A (जो तीन वर्ष से कंपनी में है) ने अपने तत्काल पर्यवेक्षक (श्री B) के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की है।
सुश्री A का आरोप है कि मिस्टर B उनके प्रति अवांछित दृष्टिकोण अपना रहे हैं, जिसमें उनकी शक्ल-सूरत के संबंध में अनुचित टिप्पणियाँ तथा अवांछित शारीरिक संपर्क शामिल हैं। उनका कहना है कि ये घटनाएँ कई महीनों से चल रही हैं और इससे उनके लिये कार्य वातावरण प्रतिकूल हो गया है।
शिकायत प्राप्त होने पर आपने प्रारंभिक जांच की और आपको गवाहों के बयान तथा ईमेल के रूप में कुछ साक्ष्य भी प्राप्त हुए। हालाँकि श्री B इन आरोपों को नकारते हुए दावा करते हैं कि सुश्री A के साथ उनका व्यवहार मित्रवत और पेशेवर था।
मानव संसाधन प्रबंधक के रूप में आपको इस संवेदनशील मुद्दे को निष्पक्ष तरीके से निपटाने का कार्य सौंपा गया है। आपके कार्य से न केवल संबंधित व्यक्ति प्रभावित होंगे बल्कि कंपनी की समग्र कार्य संस्कृति तथा प्रतिष्ठा पर भी प्रभाव पड़ेगा।
उपर्युक्त परिदृश्य में मानव संसाधन प्रबंधक के रूप में अपने समक्ष आने वाली नैतिक दुविधाओं पर चर्चा कीजिये। यौन उत्पीड़न की शिकायत का समाधान करने तथा पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं कानूनी और नैतिक मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु आपके द्वारा उठाए जाने वाले कदमों की रूपरेखा तैयार कीजिये।
05 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
जनमत एवं राजनीतिक विमर्श को आकार देने में सोशल मीडिया की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। नैतिक मानकों को बनाए रखने के क्रम में इसके दुरुपयोग को किस प्रकार कम किया जा सकता है? (250 शब्द)
04 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सरकारी नीतियों को प्रभावित करने में कॉर्पोरेट लॉबिंग के नैतिक निहितार्थों पर चर्चा कीजिये। ऐसे विमर्श में पारदर्शिता तथा जवाबदेहिता सुनिश्चित करने के उपाय बताइये। (250 शब्द)
04 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मोहन एक युवा लोक सेवक है तथा सक्षमता, ईमानदारी, समर्पण तथा मुश्किल और दुर्वह कामों के लिये अथक प्रयास हेतु उसकी प्रतिष्ठा है। उसकी प्रोफाइल को देखते हुए उसके अधिकारियों ने उसे एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील कार्यभार को संभालने के लिये चुना था।
उसे अवैध बालू खनन के लिये कुख्यात आदिवासी-बहुल ज़िले में तैनात किया गया। नदी पट्टी से, अनियंत्रित रूप से बालू उत्खनन करके ट्रकों से ढोकर उसको काला बाजार में बेचा जा रहा था। यह अवैध बालू खनन माफिया स्थानीय कार्यकर्ताओं और आदिवासी बाहुबलियो के सहयोग से काम कर रहा था जो बदले में चुनिंदा गरीब आदिवासियों को रिश्वत देते रहते थे तथा उनको डरा और धमका कर रखते थे।
मोहन ने एक तेज और ऊर्जावान अधिकारी होने के नाते जमीनी हकीकत पहचानकर और माफिया के द्वारा कुटिल तथा संदिग्ध तंत्र के माध्यम से अपनाए गए उनके तौर-तरीको को तुरंत पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने पाया कि उसके अपने कार्यालय के कुछ कर्मचारियों की उनसे मिलीभगत है और उन्होंने उनके साथ घनिष्ठ अवांछनीय गठजोड़ विकसित कर लिया है। मोहन ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की और उनके बालू से भरे ट्रकों की आवाजाही के अवैध संचालन पर छापे मारना शुरू कर दिया। माफिया भड़क गया क्योंकि पहले बहुत अधिकारियों ने उनके विरुद्ध इतने बड़े कदम नहीं उठाये थे। कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने जो कथित तौर पर माफिया के करीब थे, उनको सूचित किया कि अधिकारी उस ज़िले में माफिया के अवैध बालू खनन संचालन को साफ करने के लिये दृढ़ संकल्पित है और उन्हें अपूरणीय क्षति हो सकती है।
माफिया शत्रुतापूर्ण हो गया और जवाबी हमला शुरू किया। आदिवासी बाहुबली और माफिया ने उसको गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देना शुरू कर दिया। उसके परिवार (पत्नी और वृद्ध माता) का पीछा किया जा रहा था, वे उनकी वास्तविक निगरानी में थे जिससे कि उन सभी को मानसिक यातना, यंत्रणा और तनाव हो रहा था। उस समय मामले ने गंभीर रूप धारण कर लिया जब एक बाहुबली उसके कार्यालय में आया और उसको छापे मारना इत्यादि बंद करने की धमकी दी और कहा कि उसका हाल उसके पूर्व अधिकारियों से अलग नहीं होगा (दस वर्ष पूर्व माफिया द्वारा एक अधिकारी की हत्या कर दी गई थी)।
(a) इस स्थिति को संभालने में मोहन के लिये उपलब्ध विभिन्न विकल्पों की पहचान कीजिये।
29 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) आपके द्वारा सूचीबद्ध विकल्पों का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
(c) आपके विचार से उपर्युक्त में से कौन-सा विकल्प मोहन के लिये सबसे उपयुक्त होगा और क्यों? -
वर्तमान संदर्भ में यह उद्धरण आपको क्या संदेश देता है?
हमारा विश्व, एक साझा विश्व है। इसमें हर किसी को साझा ज़िम्मेदारी का बोध होना चाहिये"- बान की-मून
28 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोक सेवकों के बीच सकारात्मक अभिवृत्ति का विकास नागरिकों की ज़रूरतों एवं चिंताओं को हल करने के क्रम में उनकी प्रभावशीलता को किस प्रकार बढ़ा सकता है? (150 शब्द)
28 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक ऐसे क्षेत्र में ज़िला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत हैं जहाँ वनों की कटाई एक गंभीर मुद्दा बन गया है। यहाँ का स्थानीय समुदाय अपनी आजीविका के लिये वन संसाधनों पर बहुत अधिक निर्भर हैं, जिनमें ईंधन एवं घर निर्माण के लिये लकड़ी सहित आजीविका के लिये अन्य वन उत्पादों का संग्रह करना, जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। हालाँकि यहाँ पर बड़े पैमाने पर होने वाली वनों की कटाई से पारिस्थितिकी असंतुलन होने के साथ विभिन्न समुदायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वनों की कटाई में वृद्धि विभिन्न कारकों से प्रेरित है, जिसमें अवैध कटाई, कृषि और बुनियादी ढाँचे के विकास हेतु भूमि का अतिक्रमण करना शामिल है। इसके परिणामस्वरूप जैव विविधता के नुकसान एवं मृदा के क्षरण के साथ जल चक्र बाधित हुआ, जिससे कृषि एवं स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।
ज़िला मजिस्ट्रेट के रूप में आपको इन समस्याओं का समाधान करने एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ समुदायों की ज़रूरतों को संतुलित करने वाले स्थायी समाधान खोजने का कार्य सौंपा गया है।
इस परिदृश्य में वनों की कटाई से संबंधित मुद्दों का विश्लेषण करते हुए स्थानीय समुदायों तथा पर्यावरण संबंधी चिंताओं का समाधान करने हेतु व्यापक कार्ययोजना बताइये।
22 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
लोक प्रशासन में पारदर्शिता तथा जवाबदेहिता को बढ़ावा देने में व्हिसलब्लोइंग की भूमिका का विश्लेषण करते हुए इसके नैतिक एवं विधिक आयामों का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
21 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
शासन में AI प्रौद्योगिकी के नैतिक निहितार्थों पर चर्चा करते हुए इसकी पूर्वाग्रही और भेदभावकारी क्षमता पर प्रकाश डालिये। AI के नैतिक कार्यान्वयन हेतु समाधान बताइये। (250 शब्द)
21 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
विधानसभा का एक सदस्य (MLA), जो विभिन्न मुद्दों पर अपने सैद्धांतिक रुख के साथ अपनी राजनीतिक पार्टी के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिये जाना जाता है, ने दूसरी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। वह वैचारिक मतभेदों एवं अपने मतदाताओं को बेहतर सेवा देने की आवश्यकता का हवाला देकर अपने फैसले को सही ठहराता है। हालाँकि उसके इस निर्णय के अवसरवादी होने तथा पार्टी के सदस्यों के साथ विश्वासघात करने के रूप में आलोचना की जाती है। मुख्यमंत्री (जो सत्तारूढ़ दल से हैं) का आरोप है कि पद एवं वित्तीय प्रोत्साहन के बदले में अनैतिक तरीकों से यह दल-बदल किया गया है।
एक महत्त्वाकांक्षी सिविल सेवक के रूप में, राजनीतिक दल-बदल के नैतिक निहितार्थों का विश्लेषण कीजिये। अपनी वैचारिक मान्यताओं, पार्टी के प्रति वफादारी एवं ज़िम्मेदारियों को संतुलित करने के क्रम में सांसदों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ शासन में सत्यनिष्ठा बनाए रखते हुए राजनीतिक दल-बदल के मुद्दे के समाधान हेतु उपाय बताइये। (300 शब्द)
15 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
निर्णय निर्माण में नैतिकता एवं अभिक्षमता के बीच संबंधों का परीक्षण कीजिये। प्रशासनिक परिदृश्यों में नैतिक दुविधाओं को प्रभावी ढंग से किस प्रकार हल किया जा सकता है? (250 शब्द)
14 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोक सेवा में सत्यनिष्ठा की भूमिका की उदाहरण सहित चर्चा कीजिये। नैतिक नेतृत्व से संगठनों में सत्यनिष्ठा की संस्कृति को किस प्रकार बढ़ावा मिल सकता है? (250 शब्द)
14 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आदिवासी जनसँख्या वाला एक सुदूर ज़िला, लखीमपुर अत्यधिक पिछड़ेपन और घोर गरीबी के रूप में चिह्नित है। कृषि स्थानीय आबादी का मुख्य आधार है, हालाँकि अत्यधिक छोटी जोत के कारण यह मुख्य रूप से निर्वाह योग्य है। वहाँ नगण्य औद्योगिक या खनन गतिविधि है। यहाँ तक कि लक्षित कल्याण कार्यक्रमों से भी आदिवासी जनसँख्या को अपर्याप्त लाभ हुआ है। इस प्रतिबंधात्मक परिदृश्य में, युवाओं ने परिवार की आय बढ़ाने के लिये दूसरे राज्यों की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है। नाबालिग लड़कियों की दुर्दशा यह है कि उनके माता-पिता को श्रमिक ठेकेदारों द्वारा उन्हें पास के राज्य के बीटी कपास खेतों में काम करने के लिये भेजने के लिये राजी किया जाता है। क्योंकि छोटी लड़कियों की कोमल उंगलियाँ कपास तोड़ने के लिये उपयुक्त होती हैं। इन फॉर्मों में अपर्याप्त रहने और काम करने की स्थिति के कारण नाबालिग लड़कियों के लिये गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न हो गई हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि अधिवास वाले ज़िलों और कपास के खेतों में गैर सरकारी संगठनों ने समझौता कर लिया है तथा उन्होंने बाल श्रम एवं क्षेत्र के विकास के दोहरे मुद्दों का प्रभावी ढंग से समर्थन नहीं किया है।
आपको लखीमपुर का ज़िलाधिकारी नियुक्त किया जाता है। इसमें शामिल नैतिक मुद्दों की पहचान कीजिये। आप अपने ज़िले की नाबालिग लड़कियों की स्थिति में सुधार लाने और ज़िले के समग्र आर्थिक परिदृश्य में सुधार हेतु कौन-से विशिष्ट कदम उठाएँगे?
08 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
"आपको स्वयं में ऐसे परिवर्तन लाना चाहिये जो आप विश्व में देखना चाहते हैं"। इस कथन से आप क्या समझते हैं? इस सिद्धांत को वास्तविक जीवन में किस प्रकार लागू किया जा सकता है? (150 शब्द)
07 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्या आपको लगता है कि "राजनीति" एवं "नैतिकता" असंगत हैं? उदाहरण देते हुए तर्क सहित स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
07 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
एक प्रमुख शहर के नगर निगम आयुक्त (जो आपकी ईमानदारी और कानून के प्रति दृढ़ पालन के लिये प्रसिद्ध है) के रूप में एक निर्माण स्थल पर एक दुखद घटना होने के बाद आपके समक्ष जटिल स्थिति उत्पन्न होती है। इस घटना में एक बहुउद्देश्यीय परियोजना (जिसमें कई दिहाड़ी मजदूर कार्यरत थे) में कार्य के दौरान छत ढहने से दो नाबालिगों सहित चार श्रमिकों की जान चली गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस विनाशकारी घटना से लोगों के बीच आक्रोश फैल गया तथा इस आलोक में सरकार को जाँच शुरू करने के लिये मजबूर होना पड़ा।
प्रारंभिक जाँच में अनियमितताओं का चिंताजनक मामला सामने आने के साथ यह पता चला कि निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग किया गया था। नगरपालिका भवन निरीक्षकों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किये जाने के बावजूद, इन विसंगतियों का पता नहीं चल पाया। इसके अलावा इस निर्माण कार्य में शहर के जोनल मास्टर प्लान में उल्लिखित ग्रीन बेल्ट एवं स्लिप रोड क्षेत्रों का अतिक्रमण होना भी शामिल है।
इस मामले की जटिलता के बावजूद आपके पूर्ववर्ती, एक वरिष्ठ सहकर्मी एवं एक परिचित द्वारा इस परियोजना के निर्माण की मंजूरी देने के मामले में नगर निगम के अधिकारियों एवं बिल्डरों के बीच संभावित मिलीभगत के संदर्भ में प्रश्न उठता है। इस आलोक में नगर निगम के आंतरिक स्तर से भी जाँच को नियंत्रित रखने का दबाव पड़ने के साथ आपके सहकर्मियों ने भी इस संदर्भ में आपसे सावधानी रखने को कहा है। इसके अतिरिक्त बिल्डर (जिसके पास काफी संपत्ति एवं प्रभाव है) एक प्रभावशील राज्य कैबिनेट मंत्री का करीबी रिश्तेदार है। इस मामले में इन्होंने वित्तीय प्रोत्साहन की पेशकश करने के साथ धमकी के रूप में यौन उत्पीड़न निवारण (POSH) अधिनियम के तहत संभावित कानूनी परिणाम का सामना करने का हवाला देते हुए जांच को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया है।
(a) इस मामले में शामिल नैतिक मुद्दों पर चर्चा कीजिये।
01 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) इस स्थिति में आपके समक्ष कौन से विकल्प उपलब्ध हैं?
(c) अपनी चुनी हुई कार्रवाई की व्याख्या कीजिये। -
वर्तमान संदर्भ में निम्नलिखित उद्धरण आपको क्या संदेश देता है?
अभिवृत्ति एक ऐसा सामान्य पहलू है, जिससे व्यापक अंतर आता है- विंस्टन चर्चिल। (150 शब्द)
29 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वर्तमान संदर्भ में निम्नलिखित उद्धरण आपको क्या संदेश देता है?
स्वयं की खोज का सबसे अच्छा तरीका, स्वयं को दूसरों की सेवा में लीन कर देना है- महात्मा गांधी (150 शब्द)
29 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्षेत्र में पर्यावरण अनुपालन की देखरेख करने वाले अधिकारी के रूप में, आपको पर्यावरण मंज़ूरी प्रमाण पत्र धारण करने वाले कई छोटे और मध्यम उद्योगों से उत्पन्न एक जटिल चुनौती का सामना करना पड़ा है। इन उद्योगों के पास पर्यावरण मंज़ूरी प्रमाण पत्र तो है लेकिन यह जल, वायु और मृदा को प्रदूषित करने में अपना योगदान दे रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप स्थानीय आबादी पर प्रतिकूल स्वास्थ्य प्रभाव पड़ रहा है।
पर्यावरण से संबंधित उल्लंघनों का पता चलने पर, आपने सभी औद्योगिक इकाइयों को नए सिरे से पर्यावरण मंज़ूरी हेतु आवेदन करने के लिये नोटिस जारी करके निर्णायक कार्रवाई की। हालाँकि, आपके प्रयासों को कुछ औद्योगिक हितधारकों, निहित स्वार्थी समूहों और स्थानीय राजनेताओं के प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। इसके अतिरिक्त, श्रमिकों के बीच संभावित नौकरी छूटने और आर्थिक असुरक्षा को लेकर आशंका भी विद्यमान है।
संभावित वित्तीय घाटे और उत्पाद की कमी को उजागर करने वाले उद्योग मालिकों की दलीलों और श्रमिक संघों द्वारा बंद से बचने की अपील के बावजूद, आप पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहे। हालाँकि, इस रुख ने आपको अज्ञात स्रोतों से खतरों के प्रति उजागर कर दिया।
प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए आपको उन सहकर्मियों का समर्थन मिला जो पर्यावरण नियमों के कड़ाई से पालन पर ज़ोर दे रहे थे और आसपास के गैर सरकारी संगठनों ने मांग की थी कि प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों को तुरंत बंद कर दिया जाए।
(A) इस मामले में कौन-से नैतिक मुद्दे शामिल हैं?
23 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(B) उपरोक्त केस स्टडी के आधार पर, आपके लिये क्या विकल्प उपलब्ध हैं?
(C) पर्यावरणीय अनुपालन सुनिश्चित करने के लिये आप किस प्रकार की व्यवस्था का सुझाव देंगे? -
सिविल सेवा के मूलभूत मूल्यों को पहचानिये। सिविल सेवकों के गैर-नैतिक व्यवहार को रोकने के तरीकों और साधनों का वर्णन कीजिये। (250 शब्द)
22 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्या आपको लगता है, कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नैतिक सिद्धांतों से समझौता करता है? AI को जिम्मेदार निर्णय निर्माताओं में किस प्रकार बदला जा सकता है? (250 शब्द)
22 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक व्यस्त शहर में यातायात पुलिस निरीक्षक के रूप में कार्यरत हैं। एक दिन एक केंद्रीय मंत्री का काफिला शहर से होकर गुजरने के कारण नियमित यातायात व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हुआ। इस काफिले के कारण ट्रैफिक जाम होने के साथ सड़कों पर अव्यवस्था हो गई। इस आलोक में गंभीर रूप से बीमार हृदय रोगी को ले जा रही एक एम्बुलेंस इस जाम में फँस गई।
मरीज की हालत तेजी से बिगड़ने के साथ अस्पताल पहुँचने में किसी भी प्रकार की देरी, इसके जीवन के लिये खतरा साबित हो सकती है। इस स्थिति में ट्रैफिक पुलिस के इंस्पेक्टर के रूप में आप स्वयं दुविधा (VIP काफिले की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए एम्बुलेंस को रास्ता देने के बीच) में फँसे हुए हैं।
इन परिस्थितियों में इंस्पेक्टर (यातायात पुलिस) के रूप में आपके पास क्या विकल्प उपलब्ध हैं?
16 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
इंस्पेक्टर (यातायात पुलिस) के रूप में आप VIP काफिले के आवागमन को सुगम बनाने तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवाओं को प्राथमिकता देने के बीच प्रबंधन किस प्रकार करेंगे?