- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 1048
-
आप एक घाटे में जा रही सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम के नवनियुक्त कार्यकारी अधिकारी हैं, जिसे उद्यम के कायाकल्प की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनी की अक्षमता अत्यधिक कर्मचारियों और पुरानी कार्यपद्धतियों के कारण उपजी है। आपका विश्लेषण प्रदर्शित करता है कि 30% कर्मचारियों की छंटनी और आधुनिक प्रबंधन तकनीकों को कार्यान्वित करने से कंपनी को दो वर्ष के भीतर लाभदायक बनाया जा सकता है। यद्यपि, इससे पहले से ही उच्च बेरोज़गारी का सामना कर रहे क्षेत्र में कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिये काफी कठिनाई होगी।
सरकार ने आधिकारिक तौर पर सुधारों का समर्थन करते हुए निजी तौर पर संकेत दिया है कि वे आगामी चुनावों से पहले छंटनी से बचना चाहते हैं। आपको यह पता है कि छंटनी की प्रक्रिया अल्पकालिक सामाजिक और राजनीतिक परिणामों के मूल्य पर कंपनी की दीर्घकालिक व्यवहार्यता के लिये सबसे उपयुक्त मार्ग है। इस तथ्य से भलीभांति अवगत हुए आपको यह तय करना है कि कंपनी को छंटनी और सुधारों के साथ आगे बढ़ना है या नहीं। यह मामला एक ऐसे नौकरशाही प्रारूप में पेशेवर नीतिपरकता, राजनीतिक दबाव और व्यक्तिगत नैतिक मूल्यों के बीच तनाव को प्रकट करता है जहाँ पारंपरिक पदानुक्रम और नियम कम मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
1. इस मामले में कौन-कौन से हितधारक शामिल हैं?
20 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. यह निर्णय लेते समय आपको किन नीतिपरक दुविधाओं का सामना करना पड़ेगा?
3. प्रतिस्पर्द्धी हितों में संतुलन बनाते हुए आप इस स्थिति से निपटने के लिये क्या कदम उठाएंगे? -
"समुत्थानशीलता किसी कठिन परिस्थिति को सहन करने के बारे में नहीं है, बल्कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के रचनात्मक अनुकूलन से संबंधित है।" चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
19 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'नीतिपरक उपभोक्तावाद' की अवधारणा व्यक्तियों पर उनके उपभोग विकल्पों के लिये नैतिक ज़िम्मेदारी को प्रकट करती है। वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने में इस उपागम की क्षमता और सीमाओं पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
19 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
गंगा नदी बेसिन के पास के ग्रामीण क्षेत्र की स्थानीय अर्थव्यवस्था रेत खनन पर तेज़ी से निर्भर हो गई है। स्थानीय सरकार द्वारा सख्त नियमों के तहत सीमित क्षेत्रों में रेत खनन के लिये परमिट जारी किये है। हालाँकि इस क्षेत्र में अवैध रेत खनन वृहद् पैमाने पर हो रहा है, जिसमें उच्च दर्जे के ठेकेदार स्थानीय संसाधनों का दोहन कर रहे हैं और पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रहे हैं। कई ठेकेदार अनुमत सीमा से अधिक और गैर-निर्दिष्ट क्षेत्रों से रेत निकालते हैं, जिससे नदी का प्रवाह, स्थानीय जैवविविधता और आस-पास की कृषि भूमि पर हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है।
ज़िला अधिकारी के रूप में निरिक्षण करते समय आप देखते हैं कि नियामक निकायों की मौजूदगी के बावजूद बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन गतिविधियाँ चल रही हैं। पूछताछ करने पर, मज़दूरों का दावा है कि वे सीमा के भीतर काम करने वाले एक पंजीकृत ठेकेदार द्वारा नियोजित हैं। हालाँकि आप देखते हैं कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में भारी मशीनरी का प्रयोग किया जा रहा है। ग्राम निवासियों की शिकायत है कि अवैध खनन उनके खेतों को नुकसान पहुँचा रहा है, कटाव कर रहा है और पानी की उपलब्धता को प्रभावित कर रहा है। इसके अलावा, आपको ज्ञात होता है कि स्थानीय प्रशासन कथित तौर पर प्रभावशाली राजनीतिक हस्तियों की भागीदारी के कारण इस मुद्दे को नज़रअंदाज़ कर रहा है या अपनी आँखें मूंद रहा है।
1. इस स्थिति में कौन-कौन से हितधारक शामिल हैं?
13 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. उपरोक्त मामले में शामिल नैतिक मुद्दों को उजागर कर उन पर विस्तार से चर्चा कीजिये।
3. एक ज़िला अधिकारी के रूप में आप इस स्थिति के समाधान हेतु क्या कदम उठाएंगे? -
"दृष्टिकोण से व्यवहार को आकार मिलता है जबकि योग्यता से क्षमता का निर्धारिण होता है।" नैतिक शासन के प्रकाश में इस कथन का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
12 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
संगठनात्मक संदर्भों में "नैतिकता का पतन होने" की अवधारणा का विश्लेषण कीजिये। सार्वजनिक संस्थाएँ इस घटना से किस प्रकार बच सकती हैं तथा समय के साथ उच्च नैतिक मानकों को किस प्रकार बनाए रख सकती हैं? ( 150 शब्द )
12 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप राज्य सरकार में प्रमुख सार्वजनिक पदों पर नियुक्तियों की देखरेख के लिये जिम्मेदार एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। हाल ही में सरकार ने शिक्षा विभाग में एक उच्च पद के लिये भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जो राज्य के शिक्षा सुधारों को लागू करने के लिये महत्त्वपूर्ण है। इस क्रम में चयन समिति ने दो उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। इसमें एक उम्मीदवार उच्च योग्यता वाला है और उसका ट्रैक रिकॉर्ड बेदाग है लेकिन वह कुछ सरकारी नीतियों की आलोचना करने में सक्रिय रहा है। इसमें दूसरा उम्मीदवार कम अनुभवी है लेकिन उसे मज़बूत राजनीतिक समर्थन प्राप्त होने के साथ उसे सत्तारूढ़ दल के प्रति वफादार माना जाता है।
आप जानते हैं कि पहला उम्मीदवार अपनी विशेषज्ञता के कारण शिक्षा क्षेत्र के विकास में प्रमुख योगदान दे सकता है लेकिन उसका स्वतंत्र रुख राजनेताओं के साथ टकराव का कारण बन सकता है। दूसरी ओर, दूसरे उम्मीदवार के चयन से राजनेताओं के साथ सहज संबंध सुनिश्चित हो सकता है लेकिन इससे शासन की गुणवत्ता से समझौता हो सकता है। आपके निर्णय का राज्य की शिक्षा नीति एवं उसके भविष्य के परिणामों पर स्थायी प्रभाव पड़ेगा।
1. इस स्थिति में कौन-कौन से हितधारक शामिल हैं?
06 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. इस मामले से संबंधित नैतिक दुविधाएँ क्या हैं और इस परिदृश्य में कौन से सिद्धांत आपके निर्णय के मार्गदर्शक होंगे?
3. निष्पक्ष और न्यायपूर्ण निर्णय लेने में आप पेशेवर क्षमता तथा राजनीतिक दृष्टिकोणों के बीच किस प्रकार संतुलन स्थापित करेंगे? -
लोक सेवा में ‘सहानुभूति शिथिलता’ की अवधारणा को समझाइये। सामाजिक समस्याओं के निरंतर संपर्क में रहते हुए प्रशासक, सहानुभूति को किस प्रकार बनाए रख सकते हैं? (150 शब्द)
05 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता को अक्सर कल्याणकारी शासन के स्तंभों के रूप में संदर्भित किया जाता है। बताइये कि व्यावहारिक स्तर पर इन सिद्धांतों के बीच कभी-कभी किस प्रकार संघर्ष देखा जा सकता है। (150 शब्द)
05 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक ऐसे क्षेत्र के ज़िला कलेक्टर हैं, जो अपनी समृद्ध जैवविविधता और आदिवासी समुदायों के लिये जाना जाता है। एक प्रमुख दवा कंपनी ने आपके ज़िले में एक शोध सुविधा स्थापित करने के प्रस्ताव के साथ सरकार से संपर्क किया है। कंपनी का दावा है कि उन्होंने स्थानीय जंगल में एक दुर्लभ पौधे की प्रजाति की खोज की है जो संभावित रूप से कैंसर के उपचार को एक सफलता की ओर ले जा सकती है। वे रोज़गार सृजन और बुनियादी ढाँचे के विकास सहित महत्त्वपूर्ण आर्थिक लाभ प्रदान कर रहे हैं। हालाँकि सुविधा के लिये प्रस्तावित स्थान के लिये जंगल के एक हिस्से में वनों को काटना होगा, इस क्षेत्र को स्थानीय आदिवासी समुदाय द्वारा पवित्र माना जाता है साथ ही यहाँ कई लुप्तप्राय प्रजातियों का आवास है।
आदिवासी नेताओं ने अपने पैतृक अधिकारों और भूमि के सांस्कृतिक महत्त्व का हवाला देते हुए परियोजना के प्रति विरोध व्यक्त किया है। पर्यावरण कार्यकर्त्ता भी संभावित पारिस्थितिक क्षति के बारे में चेतावनी देते हुए विरोध कर रहे हैं। दूसरी ओर, कई स्थानीय लोग इसे आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्र में रोज़गार और विकास के अवसर के रूप में देखते हैं। ज़िला कलेक्टर के रूप में आपको यह तय करना होगा कि परियोजना के लिये अनुमोदन की सिफारिश करनी है या इसे अस्वीकार करना है। आपके निर्णय का स्थानीय अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक विरासत पर दूरगामी परिणाम होंगे।
1. इस स्थिति में कौन-से हितधारक शामिल हैं?
30 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. ज़िला कलेक्टर के रूप में दवा कंपनी के प्रस्ताव को स्वीकृत या अस्वीकृत करने का निर्णय लेने में आपको किन नैतिक दुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है?
3. आर्थिक विकास, पर्यावरण और सांस्कृतिक संरक्षण के प्रतिस्पर्द्धातमक हितों को ध्यान में रखते हुए, आप इस संघर्ष के समाधान हेतु क्या दृष्टिकोण अपनाएंगे? -
"अभिवृत्ति एक छोटी सी अवधारणा है जो नैतिक नेतृत्त्व में बड़ा अंतर लाती है।" लोक प्रशासन के संदर्भ में इस कथन पर टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
29 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैतिक विशिष्टतावाद की अवधारणा पर चर्चा कीजिये। यह पारंपरिक नियम-आधारित नैतिक ढाँचा के लिये यह किस प्रकार चुनौतीपूर्ण है? (150 शब्द)
29 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नई दिल्ली में आगामी वैश्विक सतत् विकास शिखर सम्मेलन के आयोजन के समन्वयक के रूप में आप एक जटिल चुनौती का सामना कर रहे हैं। यह शिखर सम्मेलन विश्व भर के देशों से बड़ी संख्या में आने वाले राजनेताओं एवं प्रतिनिधियों की मेजबानी करने का कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, गरीबी उन्मूलन एवं तकनीकी नवाचार से संबंधित प्रमुख मुद्दों को हल करना है। हालाँकि आयोजन से ठीक दो सप्ताह पहले, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के प्रस्तावित उप-वर्गीकरण को लेकर पूरे शहर में व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। इस क्रम में हज़ारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और अपनी चिंताओं पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित करने के अवसर के रूप में इस शिखर सम्मेलन को बाधित करने की चेतावनी दी। आपकी टीम को खुफिया रिपोर्ट मिली है जिसमें सुझाव दिया गया है कि कुछ विरोधी समूह इस शिखर सम्मेलन के स्थल पर घुसपैठ करने या प्रतिनिधियों के आवास को निशाना बनाने का प्रयास कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त इसमें निहित स्वार्थ वाले समूहों की संभावित भागीदारी के बारे में चिंताएँ हैं जो संबंधित बुनियादी ढाँचे को नुकसान पहुँचा सकते हैं। प्रभारी व्यक्ति के रूप में आप पर इस शिखर सम्मेलन की अखंडता एवं शुचिता को बनाए रखते हुए सभी उपस्थित लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का उत्तरदायित्व है। इस शिखर सम्मेलन की सफलता, भारत की अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा एवं वैश्विक सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु महत्वपूर्ण है।
1. इस स्थिति में कौन-कौन से प्रमुख हितधारक शामिल हैं?
23 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. इस शिखर सम्मेलन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ इसके सुचारू क्रियान्वयन हेतु तात्कालिक रूप से आप कौन से कदम उठाएंगे?
3. यदि यह विरोध प्रदर्शन बढ़ता है तो आपके पास कौन से आकस्मिक विकल्प उपलब्ध हैं? -
'नैतिक एजेंसी' का विचार सत्ता में आसीन व्यक्तियों की ज़िम्मेदारी को किस प्रकार प्रभावित करता है? (150 शब्द)
22 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लोक सेवा में 'आशय (Intent)' बनाम 'परिणाम (Outcome)' के नैतिक महत्त्व का परीक्षण कीजिये। सिविल सेवकों द्वारा निर्णय निर्माण में इन कारकों के संदर्भ में किस प्रकार संतुलन किया जाना चाहिये? (150 शब्द)
22 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हाल ही में सरकारी कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार तथा हत्या की दुखद घटना ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन को जन्म दिया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने इस घटना और उसके बाद अस्पताल में हुई बर्बरता के विरोध में 24 घंटे के लिये गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बंद रखने की घोषणा की है। इस घटना ने चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य सेवा कर्मियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएँ उत्पन्न कर दी हैं।
जिस क्षेत्र में यह घटना घटी, वहाँ के नवनियुक्त ज़िला मजिस्ट्रेट के रूप में आपके सामने जन आक्रोश, कानून और व्यवस्था, तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रावधान से संबंधित परिस्थितियाँ है।.
1. घटना के जवाब में गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को वापस लेने के आईएमए के फैसले से उत्पन्न नैतिक दुविधाओं की पहचान कीजिये।
2. एक संतुलित दृष्टिकोण का प्रस्ताव प्रस्तुत कीजिये, जो स्वास्थ्य सेवा कर्मियों की चिंताओं को संबोधित करता है और यह सुनिश्चित करता है कि ऐसे विरोध प्रदर्शनों के दौरान रोगी की देखभाल से समझौता न हो।
3. संकट प्रबंधन, जवाबदेही सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में जनता के विश्वास को बहाल करने में नेतृत्व का मूल्यांकन कीजिये।
16 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
आप एक ग्रामीण ज़िला, जहाँ महिला निरक्षरता और बाल विवाह की दर बहुत अधिक है, के ज़िला कलेक्टर हैं। 18 वर्ष की आयु तक अपनी बेटियों को स्कूल में पढ़ाने वाले परिवारों को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान करने के लिये एक नई सरकारी योजना शुरू की गई है। हालाँकि सांस्कृतिक परंपराओं के कारण इसे लागू करना मुश्किल है।
हाल ही में आपको रिपोर्ट मिली है कि कुछ परिवार प्रोत्साहन का झूठा दावा कर रहे हैं, जबकि अभी भी अपनी बेटियों का बाल विवाह कर रहे हैं। आपको स्थिति का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करना चाहिये, प्रतिस्पर्द्धी हितों को संतुलित करना चाहिये और इस मुद्दे को हल करने के लिये पर्याप्त कदम उठाने चाहिये।
1. इस स्थिति में कौन-से हितधारक शामिल हैं?
09 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. योजना के प्रभावी कार्यान्वयन और अन्य तात्कालिक सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने के लिये आप क्या कार्रवाई करेंगे?
3. योजना के प्रभाव को बनाए रखने और महिला शिक्षा एवं बाल विवाह के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण को बदलने के लिये किस प्रकार की दीर्घकालिक रणनीतियाँ लागू की जा सकती हैं? -
'गोल्डन मीन' के नैतिक महत्त्व पर चर्चा कीजिये। सार्वजनिक नीति निर्णयों में संतुलन प्राप्त करने के लिये इस अवधारणा को किस प्रकार लागू किया जा सकता है? (150 शब्द)
08 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
देखभाल नैतिकता (Ethics of Care)' क्या है? पारंपरिक नैतिक सिद्धांतों के साथ इसकी तुलना करते हुए लोक प्रशासन में इसके महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
08 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
तेज़ी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहे शहर में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में आपको बुनियादी ढाँचे से जुड़ी चुनौतियों से निपटना होगा। शहर की जल निकासी व्यवस्था भीषण मानसून के कारण चरमरा गई है, जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया है। राहत प्रयासों का समन्वय करते समय, आपको एक पॉश इलाके में एक ऊँची इमारत के बेसमेंट में एक जिम के बारे में एक आपातकालीन संकट कॉल प्राप्त होती है।
भारी बारिश और अपर्याप्त जल प्रबंधन के कारण जिम के दरवाज़े से पानी घुस गया तथा बेसमेंट में पानी भर गया है। रिपोर्ट के अनुसार कई लोग अंदर फँसे हुए हैं। इमारत के निवासियों में दहशत तथा बाहर बढ़ती भीड़ के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। बचाव अभियान चलाने, संपत्ति को अधिक नुकसान से बचाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। SP के रूप में आपको बचाव प्रयासों का कुशलतापूर्वक समन्वय, स्थिति का आकलन करना तथा जलभराव के प्रभाव को कम करने के उपायों को लागू करना चाहिये।
1. इस स्थिति में कौन-कौन से हितधारक शामिल हैं?
02 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. बचाव कार्यों को प्रबंधित करने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये आपकी तत्काल कार्रवाई क्या होगी?
3. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिये कौन-से दीर्घकालिक उपाय लागू किये जा सकते हैं? -
'किसी राष्ट्र की महानता और उसकी नैतिक प्रगति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहाँ पशुओं के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया जाता है।'- महात्मा गांधी
भारत की सामाजिक-सांस्कृतिक एवं आर्थिक वास्तविकताओं के संदर्भ में पशु कल्याण के नैतिक आयामों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
01 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैतिक निर्णय निर्माण प्रक्रिया में भावनाओं की भूमिका पर चर्चा कीजिये। भावनाएँ नैतिक तर्क में बाधक हैं या साधक? (150 शब्द)
01 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आपके नेतृत्व में एक राज्य फुटबॉल टीम राष्ट्रीय कप फाइनल के लिये तैयार हो रही है। आप देखते हैं कि आपकी टीम का शीर्ष स्ट्राइकर, जो टीम की रणनीति और मनोबल के लिये महत्त्वपूर्ण है, चैंपियनशिप गेम से दो दिन पहले प्रदर्शन-बढ़ाने वाली दवाओं का उपयोग करते हुए पाया जाता है। इस दवा का पता वर्तमान परीक्षण विधियों द्वारा नहीं लगाया जा सकता है। जब इस बात का पता आपको चलता है, तो वह आपसे बहुत माफी मांगता है तथा विनती करता है कि आप उसकी शिकायत न करें क्योंकि ऐसा करने से उसका कॅरियर बर्बाद हो जाएगा और शायद टीम को अपने सभी टूर्नामेंट जीतने से हाथ धोना पड़ सकता है।
जब आप इस रहस्योद्घाटन से जूझते हैं, तो आपको अपने निर्णय की गंभीरता का एहसास होता है। उसके खेलने से खेल की अखंडता और आपकी व्यक्तिगत नैतिकता प्रभावित होती है, उसके विरुद्ध रिपोर्ट करना आपके देश को उसके पहले राष्ट्रीय कप खिताब से वंचित कर सकता है। प्रशंसकों की उम्मीदें इस मैच पर टिकी हुई हैं और जीतने का आर्थिक प्रभाव आपके राज्य के लिये महत्त्वपूर्ण होगा। आपके द्वारा लिये गए निर्णय का प्रभाव खिलाड़ी और टीम पर पड़ेगा, आपको यह जल्द ही तय करना चाहिये कि उसे खेलना है, कहानी गढ़ते हुए उसे नही खिलाना है या नियमों के उल्लंघन की रिपोर्ट पुलिस को करनी है।
1. इस स्थिति में नैतिक दुविधाएँ क्या हैं?
26 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. मुख्य कोच के रूप में आपकी त्वरित कार्रवाई क्या होगी और क्यों?
3. भविष्य में इस तरह की स्थितियों से निपटने के लिये खेलों में प्रदर्शन-बढ़ाने वाली दवाओं के उपयोग की निगरानी और रोकथाम की वर्तमान प्रणाली को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है? -
“प्रसन्नता, व्यक्ति की आत्मा के सद्गुणों के अनुकूल आचरण है।” - अरस्तू
25 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
लोक सेवा के संदर्भ में सद्गुण, आचरण और प्रसन्नता के मध्य संबंधों की विवेचना कीजिये। (150 शब्द) -
कानून और नैतिकता के बीच संबंधों पर चर्चा कीजिये। वे कैसे एक दूसरे के पूरक और विरोधाभाषी हैं? (150 शब्द)
25 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष अन्वेषण मिशन के कैप्टन हैं। यात्रा के छह महीने बाद, एक महत्त्वपूर्ण जीवन रक्षक प्रणाली खराब हो जाती है। सावधानीपूर्वक जाँच करने के बाद इंजीनियर पाता है कि प्रणाली की मरम्मत की जा सकती है, लेकिन इसके लिये एक विशेष भाग की आवश्यकता है जिसका निर्माण केवल एक दुर्लभ सामग्री के उपयोग के माध्यम से 3D प्रिंट द्वारा किया जा सकता है। इस सामग्री की पर्याप्त मात्रा या तो उस भाग को प्रिंट करने के लिये या आपके चालक दल के किसी सदस्य, जो एक पुरानी बीमारी से पीड़ित, के लिये दवा के उत्पादन के रूप में आवश्यक है।
यदि आप जीवन रक्षक प्रणाली की मरम्मत करने का विकल्प चुनते हैं, तो सभी चालक दल के सदस्य यात्रा के दौरान जीवित रहेंगे, लेकिन चालक दल के एक सदस्य को गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप दवा का उत्पादन जारी रखते हैं, तो चालक दल का वह सदस्य स्वस्थ रहेगा, लेकिन जीवन रक्षक प्रणाली के कार्य न करने से मिशन विफल हो सकता है तथा सभी लोगों की जान जाने का जोखिम काफी हद तक बढ़ सकता है।
प्रश्न में चालक दल का सदस्य आपका सबसे अनुभवी इंजीनियर है, जो मंगल ग्रह पर मिशन की सफलता के लिये महत्त्वपूर्ण है। पृथ्वी से तत्काल सहायता नहीं ली जा सकती क्योंकि वह बहुत दूर है और आपको 24 घंटे के भीतर निर्णय लेना होगा। आपके निर्णय का मिशन, आपके चालक दल के जीवन तथा संभावित रूप से अंतरिक्ष अन्वेषण के भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।
1. इस मामले में नैतिक दुविधाएँ क्या हैं?
19 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. इस गंभीर स्थिति में एक नेतृत्वकर्त्ता को गैर दुर्भावनापूर्ण और परोपकार के नैतिक सिद्धांतों को कैसे संतुलित करना चाहिये?
3. आकस्मिक योजना और संसाधन आवंटन में सुधार के लिये इस परिदृश्य से क्या सबक लिया जा सकता है? -
"नैसर्गिक विधि" की अवधारणा और नैतिक तर्क में इसके उपयोग पर चर्चा कीजिये। क्या आप मानते हैं कि प्रकृति में सार्वभौमिक रूप से नैतिक विधि अंतर्निहित हैं? (150 शब्द)
18 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।" - स्वामी विवेकानंद।
कौन-से नैतिक सिद्धांत हमें अपने मूल्यों से समझौता किये बिना अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में मार्गदर्शन कर सकते हैं? (150 शब्द)
18 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक छोटे शहर के एक प्रतिष्ठित सरकारी स्कूल के नवनियुक्त प्रिंसिपल हैं। इस स्कूल के उन्नयन की सख्त ज़रूरत है - यहाँ की विज्ञान प्रयोगशालाएँ पुरानी हो चुकी हैं, कंप्यूटर रूम में केवल कुछ ही मशीनें कार्य की स्थिति में हैं और लाइब्रेरी की क्षमता भी सीमित है।
आपने 15 अगस्त के समारोह हेतु एक स्थानीय राजनेता को स्कूल में आमंत्रित किया और इस दौरान उन्होंने स्कूल के उन्नयन हेतु निधि देने की घोषणा की। हालाँकि बाद में एक निजी बैठक में उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि स्कूल के उन्नयन एवं संबंधित उपकरणों की खरीद का ठेका उनके एक रिश्तेदार के स्वामित्व वाली कंपनी को दिया जाए। हालाँकि इस कंपनी को निम्न गुणवत्ता की सामग्री की आपूर्ति हेतु जाना जाता है।
प्रस्तावित निधि से होने वाले सुधारों से संभावित रूप से छात्रों के लिये शैक्षिक अवसरों की वृद्धि होगी। कुछ शिक्षक तथा अभिभावक ऐसी परिस्थितियों में इस प्रकार की निधि को स्वीकार करने का विरोध करते हैं जबकि अन्य तर्क देते हैं कि छात्रों की ज़रूरतों को प्राथमिकता दी जानी चाहिये। इस संदर्भ में आपका निर्णय स्कूल के भविष्य एवं इसकी प्रतिष्ठा के साथ सैकड़ों छात्रों की शिक्षा को प्रभावित करेगा।
1. इस मामले में शामिल प्रमुख हितधारक कौन हैं?
12 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. इस स्थिति में निहित नैतिक दुविधाएँ कौन सी हैं?
3. इस निधि के संबंध में आप क्या निर्णय लेंगे। इसके पीछे अपना तर्क बताइए? -
शांति का आशय संघर्ष का अभाव नहीं है, बल्कि इसका आशय संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने की क्षमता से है।" संघर्षों को नैतिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने हेतु कौन से गुण एवं दृष्टिकोण आवश्यक हैं? (150 शब्द)
11 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न