- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 1036
-
आप मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं। आपको हाल ही में पता चलता है कि आपके एक अधीनस्थ ने एक वर्चुअल क्रिकेट टीम बनाकर एक फैंटेसी स्पोर्ट्स एप पर 2 करोड़ रुपए जीते हैं। उसने आपसे अनुमति लिये बिना (वर्दी पहनकर) मीडिया में साक्षात्कार भी दिया है और रातोंरात एक सेलिब्रिटी बन गया है। हालाँकि, आप यह भी जानते हैं कि ऐसे गेम खेलना कई लोगों द्वारा अनैतिक एवं सामाजिक रूप से अस्वीकार्य माना जाता है, तथा ऐसे एप की वैधता और नैतिकता के बारे में पहले से ही बहस चल रही है। आपको चिंता है कि उसके कृत्य से पुलिस बल की छवि एवं प्रतिष्ठा खराब हो सकती है, जो अन्य अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों के लिये भी एक बुरा उदाहरण बन सकता है।
(a) इस मामले से संबंधित नैतिक मुद्दे कौन-से हैं?
(b) उसके वरिष्ठ अधिकारी के रूप में आप कौन से संभावित कदम उठा सकते हैं?
(c) प्रत्येक कार्यवाही से जुड़े लाभ और हानि क्या हैं?
(d) आप कार्रवाई का कौन सा तरीका चुनेंगे और क्यों?
03 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
सार्वजनिक क्षेत्र में अनुकंपा नियुक्तियों में शामिल नैतिक मुद्दे क्या हैं? वे सिविल सेवा की दक्षता और जवाबदेहिता को कैसे प्रभावित कर सकते हैं? (150 शब्द)
02 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
संज्ञानात्मक विसंगति क्या है और यह नैतिक निर्णय लेने को कैसे प्रभावित करती है? आप संज्ञानात्मक विसंगति को कैसे दूर कर सकते हैं और अपने नैतिक मूल्यों के अनुसार कार्य कर सकते हैं? (150 शब्द)
02 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप सूखाग्रस्त क्षेत्र में ज़िला कलेक्टर हैं। आपको अपने ज़िले में राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना (NREGS) को लागू करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इस योजना का लक्ष्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों की गारंटीकृत मज़दूरी रोज़गार प्रदान करना है, जिनके वयस्क सदस्य अकुशल शारीरिक काम करने के लिये स्वेच्छा से कार्य करते हैं। हालाँकि, आपको पता चलता है कि योजना के कार्यान्वयन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धन का रिसाव हुआ है। कुछ सामान्य कदाचार हैं:
- फर्ज़ी जॉब कार्ड तथा हाजिरी रजिस्टर
- बढ़ा हुआ दिहाड़ी भुगतान और सामग्री लागत
- घटिया कार्य गुणवत्ता एवं प्रमाण
- स्थानीय अधिकारियों, ठेकेदारों और राजनेताओं के बीच मिलीभगत
आपको भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और योजना का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिये उचित कदम उठाने होंगे।
A. इस मामले में कौन-से नैतिक मुद्दे शामिल हैं?
B. भ्रष्ट आचरण को रोकने और दंडित करने के लिये आप क्या उपाय कर सकते हैं?
C. आप योजना की पारदर्शिता और जवाबदेही में सुधार के लिये प्रौद्योगिकी व नवाचार का उपयोग कैसे कर सकते हैं?
27 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
समसामयिक भू-राजनीतिक संदर्भ में 'न्यायसंगत युद्ध' की अवधारणा से जुड़े नैतिक आयामों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
26 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अनैतिक प्रथाओं के संभावित सामाजिक और व्यक्तिगत परिणामों सहित इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग में नैतिक चुनौतियों की जाँच कीजिये। (150 शब्द)
26 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
एक महिला है जो अवसाद और आर्थिक तंगी के कारण अपनी 26 सप्ताह की गर्भावस्था को समाप्त करना चाहती है। उसका दावा है कि उसे अपनी गर्भावस्था की जानकारी बहुत समय तक नहीं थी और वह दूसरे बच्चे का पालन-पोषण करने में असमर्थ है। वह यह भी कहती है कि अपनी स्थिति के कारण वह गंभीर अवसाद और मानसिक तनाव से पीड़ित है। एम्स के डॉक्टरों ने उस महिला की गर्भावस्था की जाँच की और पुष्टि की कि भ्रूण जीवित है तथा उसकी दिल की धड़कन भी है, इसलिये उन्होंने गर्भपात करने से इनकार कर दिया क्योंकि यह जीवन समाप्त करने के समान होगा।
1. इस मामले में कौन-से नैतिक मुद्दे शामिल हैं?
20 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. भारत में गर्भपात के संबंध में कानूनी और नैतिक चिंताएँ क्या हैं? -
समानुभूति और सहानुभूति में क्या अंतर है? समानुभूति एक सिविल सेवक को हितधारकों की ज़रूरतों और भावनाओं को समझने तथा बेहतर सार्वजनिक सेवा प्रदान करने में कैसे मदद कर सकती है? (150 शब्द)
19 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैतिक मार्ग ही सर्वोत्कृष्ट मार्ग है। नैतिक मानकों को बनाए रखने में लोक सेवकों की भूमिका के संबंध में इस उद्धरण का क्या अर्थ है? (150 शब्द)
19 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
श्री वर्मा, एक प्रतिष्ठित आईएएस अधिकारी, अपनी ईमानदारी और लोक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के लिये जाने जाते हैं। जिन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं और नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिये ख्याति अर्जित की है। बीते वर्षों में, उन्होंने राज्य के समक्ष आने वाली चुनौतियों की गहरी समझ विकसित की है, जिसमें भ्रष्टाचार, अपर्याप्त स्वास्थ्य देखभाल और शैक्षणिक सुविधाएँ और बेरोज़गारी के मुद्दे शामिल हैं। अपने दृढ़ कर्त्तव्य परायणता की भावना और सार्थक परिवर्तन लाने की इच्छा से प्रेरित होकर, श्री वर्मा ने राजनीतिक स्तर पर इन मुद्दों को संबोधित करने के लिये चुनाव लड़ने का फैसला किया।
हालाँकि, राज्य सरकार ने यह तर्क देते हुए उनका इस्तीफा स्वीकार करने से इंकार कर दिया कि उनकी विशेषज्ञता और अनुभव, चल रही विकास परियोजनाओं के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। उनका दावा है कि उन्हें चुनाव में भाग लेने की अनुमति देने से राज्य की प्रशासनिक स्थिरता बाधित होगी।
A. मामले में कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं?
13 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
B. जब चुनावों में भाग लेने की बात आती है तो सिविल सेवकों के लिए क्या दिशानिर्देश हैं? -
नैतिक सापेक्षवाद और नैतिक सार्वभौमवाद के बीच क्या अंतर है? ये आपके नैतिक निर्णयों और कार्यों को कैसे प्रभावित करते हैं? (150 शब्द)
12 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आपको क्या करने का अधिकार है और आपको क्या करना उचित है, के बीच के अंतर को जानना नैतिकता है।" - पॉटर स्टीवर्ट। लोक प्रशासन और निर्णय लेने के संदर्भ में इस उद्धरण के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
12 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक सुदूर एवं पिछड़े ज़िले के ज़िलाधिकारी हैं। आप विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं को लागू करके लोगों की जीवन स्थितियों को बेहतर बनाने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आपके द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं में से एक स्थानीय क्षेत्र नेटवर्क (LAN) का निर्माण है जिसमें ज़िले के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, अस्पतालों और पंचायतों को जोड़ना शामिल है। इससे सार्वजनिक सेवाओं का बेहतर संचार, समन्वय और वितरण संभव हो सकेगा। आपने इस नेटवर्क के माध्यम से ग्रामीणों को मुफ्त इंटरनेट सुविधा प्रदान करने की भी योजना बनाई है।
हालाँकि, इस परियोजना को क्रियान्वित करने में आपको कई चुनौतियों और नैतिक दुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:
स्थानीय विधायक आपके प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि इससे लोगों पर उनका प्रभाव और नियंत्रण कम हो जाएगा। वह आप पर इस परियोजना को रोकने के साथ अपने वोट बैंक को लक्षित करने वाली किसी अन्य योजना के लिये धन का उपयोग करने का दबाव डाल रहे हैं।
जिन ठेकेदारों को केबल बिछाने और उपकरण स्थापित करने का टेंडर दिया गया है, वे भ्रष्ट और अक्षम माने जाते हैं। वे कार्य में देरी कर रहे थे और अधिक पैसे की मांग कर रहे थे। वे घटिया सामग्री का भी उपयोग कर रहे हैं तथा नेटवर्क की गुणवत्ता एवं सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं।
कुछ ग्रामीण आपके प्रोजेक्ट के प्रति संदेहास्पद और प्रतिरोधी हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह उनकी जासूसी करने और उनका निजी डेटा एकत्र करने की एक चाल है। वे अपने स्वास्थ्य और संस्कृति पर नेटवर्क के हानिकारक प्रभावों के बारे में अफवाहें और गलत सूचना फैला रहे हैं। वे नेटवर्क के बुनियादी ढाँचे में भी तोड़-फोड़ कर रहे हैं।
कुछ सरकारी अधिकारी और कर्मचारी आपके प्रोजेक्ट के प्रति अनिच्छुक और उदासीन हैं क्योंकि उनके पास नेटवर्क का उपयोग करने के लिये कौशल और प्रेरणा की कमी है। वे उन प्रशिक्षण सत्रों और कार्यशालाओं से बच रहे हैं जो आपने उन्हें नेटवर्क से परिचित कराने के लिये आयोजित किये हैं। वे अपने व्यक्तिगत और अवैध उद्देश्यों के लिये नेटवर्क का दुरुपयोग भी कर रहे हैं।
ज़िला कलेक्टर के रूप में आप इन चुनौतियों और दुविधाओं से कैसे निपटेंगे? इस संदर्भ में कौन से मूल्य और सिद्धांत आपके कार्यों और निर्णयों का मार्गदर्शन करेंगे? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
06 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
चरित्र एक पेड़ की तरह होता है और प्रतिष्ठा उसकी छाया की तरह होती है।" - अब्राहम लिंकन। नैतिक नेतृत्व में चरित्र के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
05 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भावनात्मक बुद्धिमत्ता, लोक प्रशासन में नैतिक दुविधाओं और हितों के टकराव को हल करने में किस प्रकार सहायता कर सकती है? (150 शब्द)
05 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
रमेश एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय निगम में कर्मचारी है जो अपनी मेहनती कार्यनीति के लिये जाना जाता है। वह लगातार समय पर कार्यालय पहुँचता है, समय पर कार्य करता है और कभी-कभी लक्ष्यों को पूरा करने के लिये अधिक समय तक कार्य करता है।
रमेश के रिपोर्टिंग मैनेजर के रूप में कार्यरत राजेश,विश्वसनीय नेतृत्वकर्ता है जो पचास व्यक्तियों की टीम के लिये ज़िम्मेदार है। संगठन के अंदर उनकी प्रतिष्ठा एक ईमानदार और परिणाम-उन्मुख प्रबंधक के रूप में है जो दबाव में कार्य करने में उत्कृष्टता रखते हैं। एक दशक की अटूट सेवा के साथ, राजेश ने शीर्ष प्रबंधन में बढ़त हासिल की है, जिन्हें संकट या उच्च कार्यभार की अवधि के दौरान पसंदीदा व्यक्ति के रूप में पहचाना जाता है। नतीजतन वह कंपनी में उच्च पद हेतु योग्य उम्मीदवार के रूप में हैं।
हालाँकि इस बीच कंपनी के समक्ष एक अप्रत्याशित चुनौती सामने आती है। कर्मचारियों के बीच प्रसारित एक फीडबैक फॉर्म में राजेश एवं रमेश से संबंधित काफी अधिक नकारात्मक टिप्पणियाँ प्राप्त होती हैं। इन समीक्षाओं में उन पर दुर्व्यवहार, कदाचार और यहाँ तक कि मानसिक शोषण के आरोप भी लगाए गए हैं। यह घटनाक्रम कंपनी के CEO (अंतिम निर्णयकर्ता) को राजेश की आसन्न पदोन्नति के संबंध में एक उलझन भरी स्थिति में डाल देता है।
(a) इस मामले में शामिल नैतिक मुद्दों पर चर्चा कीजिये।
29 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) उपर्युक्त स्थिति में कंपनी के CEO के लिये उपलब्ध विकल्पों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
(c) उपर्युक्त में से CEO के लिये सबसे उपयुक्त विकल्प कौन सा होगा और क्यों? -
आप इस उद्धरण से क्या समझते हैं: "किसी की निगरानी न होने पर भी, सत्यनिष्ठा जैसे मूल्य से सकारात्मक कार्य की प्रेरणा मिलती है।" - सी.एस. लुईस (150 शब्द)
28 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अंतरिक्ष अन्वेषण और इसके व्यावसायीकरण से संबंधित नैतिक दुविधाओं पर चर्चा कीजिये। खगोलीय पिंडों और अंतर-ग्रहीय जीवन पर इसके संभावित प्रभावों पर विचार करते हुए बताइये कि सरकारें एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठन ज़िम्मेदार अंतरिक्ष गतिविधियों को किस प्रकार बढ़ावा दे सकते हैं? (150 शब्द)
28 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लंबे समय से सूखे के कारण राज्य गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है। इसके साथ ही भू-जल स्तर में भारी गिरावट आई है तथा कई कुएँ और बोरवेल सूख गए हैं। किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिये संघर्ष कर रहे हैं और लोग जल की व्यापक कमी का सामना कर रहे हैं। इस स्थिति के कारण प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक विरोध प्रदर्शन और अशांति फैल गई है। मुख्यमंत्री को चिंता है कि इससे आगामी चुनावों में पार्टी नकारात्मक रूप से प्रभावित होगी। हालाँकि राज्य के पास बाँधों, नहरों या पाइपलाइनों के निर्माण के रूप में किसी भी दीर्घकालिक उपाय को लागू करने के लिये धन का अभाव है। इस संदर्भ में एकमात्र विकल्प, टैंकरों एवं ट्रेनों के माध्यम से जल की आपूर्ति करके अस्थायी राहत प्रदान करना है लेकिन इसके लिये बहुत अधिक समन्वय और लॉजिस्टिक्स के साथ-साथ बड़ी मात्रा में धन की आवश्यकता है। राज्य इसे केवल अन्य विकास योजनाओं के लिये आवंटित धन के उपयोग या केंद्र सरकार तथा बाहरी एजेंसियों से उधार लेकर ही वहन कर सकता है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव रमेश कुमार को इस संकट के समाधान हेतु उपाय खोजने को कहा है।
स्वयं की मुख्य सचिव के रूप में कल्पना करते हुए इस संदर्भ में उपलब्ध विभिन्न विकल्पों पर चर्चा कीजिये और बताइये कि इस मामले में आपकी प्रतिक्रिया क्या रहेगी?
22 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
नैतिक नेतृत्त्व सुशासन की आधारशिला है, क्योंकि यह सार्वजनिक विश्वास को प्रेरित करता है और सरकारी संस्थानों के भीतर पारदर्शिता, जवाबदेही और समावेशिता को बढ़ावा देता है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
21 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
ऐसा माना जाता है कि सरकारी गोपनीयता अधिनियम सूचना के अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन में बाधा है। क्या आप इस दृष्टिकोण से सहमत हैं? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
21 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक ऐसे सामाजिक उद्यम के संस्थापक हैं जो उन ग्रामीण क्षेत्रों में सौर लैंप प्रदान करता है जहाँ बिजली की पहुँच नहीं है। आप अपना प्रभाव बढ़ाने और अधिक ज़रूरतमंद समुदायों तक पहुँचने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं। एक दिन आपको एक प्रमुख तेल कंपनी के सीईओ से एक ईमेल प्राप्त होता है जो आपके साथ साझेदारी में रुचि रखता है। उनका कहना है कि वह आपके उद्देश्य का समर्थन करना चाहते हैं तथा आपके कार्यों का विस्तार करने में आपकी सहायता करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि उन्हें अपनी कंपनी के लिये पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ESG) मानकों को पूरा करना होगा। हालाँकि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करते हुए, जीवाश्म ईंधन कंपनियों के प्रति आपकी नकारात्मक धारणा विकसित हो गई है। सीईओ के प्रस्ताव ने आपको नैतिक दुविधा में डाल दिया है। एक तरफ आप ऐसी कंपनी से मदद स्वीकार करने के विचार से खुश नहीं हैं जो जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय क्षरण में योगदान दे रही है और दूसरी तरफ आपको लगता है कि कंपनी की सहायता आपके उद्यम को और अधिक लोकप्रियता प्रदान करने का एक सुनहरा अवसर है।
1. उपर्युक्त मामले में शामिल विभिन्न नैतिक मुद्दे क्या हैं?
15 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. क्या तेल कंपनी से धन लेना आपके लिये नैतिक रूप से सही होगा? -
पुलिस कदाचार और क्रूरता के नैतिक आयामों का मूल्यांकन कीजिये। कानून प्रवर्तन एजेंसियों में अधिक जवाबदेहिता और नैतिक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिये किन सुधारों की आवश्यकता है? (150 शब्द)
14 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
शासन में प्रौद्योगिकी और डेटा के बढ़ते उपयोग के आलोक में सार्वजनिक क्षेत्रक में डिजिटल गोपनीयता एवं डेटा सुरक्षा से संबंधित नैतिक चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
14 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक आईपीएस अधिकारी हैं जो ऐसे क्षेत्र में तैनात हैं जहाँ सांप्रदायिक तनाव बहुत ज़्यादा फैला हुआ है। एक दिन, एक समुदाय द्वारा धार्मिक जुलूस निकाला जा रहा था। जैसे ही वे दूसरे समुदाय के प्रभुत्व वाले इलाके में पहुँचे, अचानक गोलीबारी शुरू हो गई, जिसके परिणामस्वरूप जुलूस में शामिल कई लोग घायल हो गए और उन्हें बंधक बना लिया गया। जब आप स्थिति को नियंत्रित करने के लिये पुलिस बल भेजते हैं, तो बल भी हमलावरों द्वारा पीछे धकेल दिया जाता है। बंधकों में ऐसे व्यक्ति भी हैं जो गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें तत्काल चिकित्सा उपचार की आवश्यकता है।
1. इस स्थिति में आपको किन नैतिक दुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है?
08 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. संकट को हल करने के लिये आप कौन-से संभावित कदम उठा सकते हैं?
3. आप नैतिक सिद्धांतों और मूल्यों के संदर्भ में अपनी चुनी हुई कार्रवाई को कैसे उचित ठहराएँगे? -
प्रश्न. नैतिक सिद्धांतों में उपयोगितावाद और कर्तव्यशास्त्र के बीच मूलभूत अंतरों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
07 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. लोक प्रशासन में तटस्थता के महत्त्व और नागरिकों के साथ, उनकी राजनीतिक संबद्धताओं के बावजूद, निष्पक्ष और न्यायसंगत व्यवहार सुनिश्चित करने में इसकी भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
07 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक सूखाग्रस्त क्षेत्र के ज़िला कलेक्टर हैं। इस क्षेत्र के लिये सरकार ने किसानों के लिये राहत पैकेज की घोषणा की है, जिसमें उनका कर्ज माफ करना और उन्हें मुफ्त बीज तथा उर्वरक उपलब्ध कराना शामिल है। हालाँकि आपको पता चला है कि कुछ स्थानीय राजनेता और अधिकारी इस धन का दुरुपयोग कर रहे हैं और संसाधनों का इस्तेमाल अपने निजी लाभ के लिये कर रहे हैं। यह लोग उन किसानों को धमकी भी दे रहे हैं जो इनकी शिकायत करते हैं या इनका सहयोग करने से मना कर देते हैं।
एक जिम्मेदार अधिकारी के रूप में आप इस स्थिति से किस प्रकार निपटेंगे? इसमें शामिल नैतिक मुद्दों को बताते हुए इस संदर्भ में अपने द्वारा की जाने वाली कार्रवाई पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
14 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
लोक प्रशासन में नैतिकता और सत्यनिष्ठा महत्त्वपूर्ण तत्त्व हैं। प्रभावी और जवाबदेह शासन सुनिश्चित करने में नैतिकता और सत्यनिष्ठा के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। अपने उत्तर के पक्ष में उदाहरण भी दीजिये। (250 शब्द)
13 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप ऐसे ज़िले के पुलिस अधीक्षक (SP) हैं जहाँ पंचायत चुनाव हो रहे हैं। इन चुनावों में व्यापक हिंसा होने के कारण कई लोगों की मृत्यु होने के साथ गंभीर चोटें आईं हैं। इस संदर्भ में सत्ताधारी दल और विपक्षी दलों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार, धमकी और बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) द्वारा इस स्थिति पर रिपोर्ट मांगने के साथ स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिये आपसे आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।
आपके ज़िले में हिंसा के प्रमुख कारणों में से एक, बाहुबली नेता है जो सत्ताधारी दल से संबंधित है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। यह अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा है और कथित तौर पर उसने अपने प्रतिद्वंद्वियों और मतदाताओं को बलपूर्वक अपने पक्ष में करने की कोशिश की है। उसे कुछ प्रभावशाली राजनेताओं और धार्मिक गुरुओं का भी संरक्षण प्राप्त है जिन्होंने अपने अनुयायियों से उसे वोट देने की अपील की है।
a) इस मामले में कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं?
07 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
b) SP के रूप में इस संदर्भ में आपके समक्ष कौन से विकल्प उपलब्ध हैं? प्रत्येक विकल्प का उसके गुण-दोषों के आधार पर मूल्यांकन कीजिये।
c) SP के रूप में इस संदर्भ में आप क्या कार्रवाई करेंगे? अपने निर्णय के पक्ष में उचित कारण दीजिये।