कुल प्रश्नों की संख्या : 1069
-
भारत में बंधुआ मज़दूरी के प्रचलन के कारणों पर प्रकाश डालते हुए, इसे समाप्त करने में विद्यमान चुनौतियों को रेखांकित करें।
08 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
अच्छे सिटिजन चार्टर की विशेषताओं पर प्रकाश डालें। द्वितीय प्रशासनिक आयोग द्वारा वर्णित सिटिजन चार्टर की समस्याओं की चर्चा करते हुए, इन कमियों को दूर करने हेतु की गई अनुशंसा को रेखांकित करें।
06 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रिन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालें इसके उद्देश्य तथा सामाजिक महत्त्व का वर्णन करते हुए इसकी आलोचना के आधारों को रेखांकित करें।
05 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
सरकार द्वारा जनजातीय छात्रों के लिये स्थापित ‘एकलव्य मॉडल’ आवासीय विद्यालयों के पुनरुद्धार को स्वीकृति प्रदान की गई है। भारत में जनजातीय शिक्षा की स्थिति को स्पष्ट करते हुए इसकी चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
01 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
गैर-कानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) एक्ट, 1967 में हुए संशोधन के प्रमुख बिंदु क्या हैं? इस संशोधन के महत्त्व को रेखांकित करें।
30 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
यद्यपि सामाजिक न्याय की स्थापना में विधिक न्याय ने अहम भूमिका निभाई है तथापि यह भी सत्य है कि सामाजिक न्याय को केवल विधिक उपायों द्वारा प्राप्त नहीं किया जा सकता, इसके लिये समाज की सषुप्त चेतना को जाग्रत करना भी आवश्यक है। टिप्पणी करें।
29 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
संविधान में संशोधन करने के संसद के स्वैच्छिक अधिकार पर भारत का उच्चतम न्यायालय नियंत्रण रखता है। समालोचनात्मक विवेचना कीजिये।
29 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘सामाजिक स्तरीकरण सामाजिक सशक्तीकरण की राह में बाधक है।’ टिप्पणी करें।
28 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
नि:सन्देह, किसी भी देश तथा समाज की प्रगति को मापने का सबसे बेहतर पैमाना ‘लोकतांत्रिक मूल्य’ है, इसे भारतीय संविधान निर्माताओं ने न सिर्फ समझा अपितु स्थापित करने का भी प्रयास किया किंतु राजनीतिक दलों की आतंरित संरचना में इसका स्पष्ट अभाव देखने के मिलता है। विश्लेषण करें।
23 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों द्वारा लगातार यह मांग की जा रही है कि POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत ‘आयु’ को पुनर्परिभाषित किया जाए’ POCSO के प्रावधानों को संक्षेप में समझाते हुए, आयु कम करने की मांग के पीछे निहित तर्कों को स्पष्ट करें।
20 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के विवाद निपटान तंत्र के प्रमुख बिंदुओं को रेखांकित करते हुए, भारत पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा करें।
19 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत की पारिवारिक संरचना पर प्रकाश डालते हुए परिवार की संरचना और महिलाओं की परिस्थिति की विवेचना कीजिये।
18 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
हाल ही में भारत तथा बेल्जियम के मध्य प्रत्यर्पण संधि संपन्न हुई, प्रत्यर्पण संधि से आप क्या समझते हैं। भारत में प्रत्यर्पण के क्या प्रावधान हैं, उपरोक्त दोनों देशों द्वारा की गई संधि की विशेषताओं पर प्रकाश डालें।
18 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
कृषि में प्रत्येक स्तर पर महिलाओं की बहुआयामी भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। वर्तमान में कृषि क्षेत्र में महिलाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों की चर्चा करें तथा बताएँ कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका में सुधार हेतु सरकार द्वारा कौन-कौन से प्रयास किये जा रहे हैं।
14 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘पृथक् राज्यों की मांग में प्रादेशिकता की भावना महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।’ विवेचना कीजिये।
13 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
रोज़गार तथा कौशल-निर्माण संबंधी पहलों में व्यापक पैमाने पर निवेश के बावजूद भारत में श्रमबल में महिलाओं की निम्न भागीदारी के कारणों की चर्चा करते हुए, उन उपायों को रेखांकित करें जिससे महिला भागीदारी में वृद्धि की जा सके।
09 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘ओपन गवर्नमेंट डाटा’ की अवधारणा क्या है? सुशासन स्थापित करने में यह किस प्रकार सहायक सिद्ध हो सकता है? चर्चा कीजिये।
06 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में केंद्रीय मंत्रीमंडल ने आयुष्मान भारत योजना का भाग रहे आयुष स्वास्थ्य तथा कल्याण केंद्र को राष्ट्रीय आयुष मिशन से शामिल करते की मंजूरी प्रदान की। इस संदर्भ में राष्ट्रीय आयुष स्वास्थ्य मिशन के उद्देश्यों तथा महत्त्व की चर्चा करते हुए, इसके समक्ष आने वाली चुनौतियों को रेखांकित करें।
04 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘‘सार्क की निष्क्रियता भारत का बिम्स्टेक की ओर झुकाव का कारण है, किंतु बिम्स्टेक की ओर झुकाव होने के बावजूद भारत के लिये SAARC अभी भी प्रासंगिक है।’’ टिप्पणी करें।
02 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट में कहा गया कि ‘देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के मामलों में दोगुनी वृद्धि हुई है’ भारत में वर्तमान में घरेलू हिंसा की स्थिति पर प्रकाश डाले। लॉक डाउन के समय घरेलू हिंसा में वृद्धि के कारणों पर चर्चा करें।
01 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
हाल ही में विदेश मंत्रालय द्वारा नई एवं उभरती हुई सामरिक प्रौद्योगिकियों (NEST) हेतु नए प्रभाग की घोषणा की है। NEST के उद्देश्यों क्या है? भारत के समक्ष इस क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
27 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
रूस तथा चीन के मध्य बढ़ती सामरिक घनिष्ठता का भारत तथा रूस के संबंध किस प्रकार संभावित होंगे? चर्चा करें।
24 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
NATO (नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी आर्गेनाइजेशन) का संक्षिप्त परिचय देते हुए, वर्तमान में नाटो के समक्ष आने वाली समस्याओं की चर्चा करें।
23 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में नि:शुल्क विधिक सहायता संवैधानिक रूप में गारंटी प्राप्त एक अनिवार्य मूल अधिकार है। भारत में विधिक सहायता सेवा तक पहुँच में जाने वाली बाधाओं की चर्चा करते हुए, इनमें सुधार हेतु उपाय सुझाइये।
21 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान’ में निहित प्रावधानों को भारत में स्थानीय स्वशासन पर इससे पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा करें।
20 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वर्तमान में देरी से न्याय मिलने का एक कारण न्यायालयों में विद्यमान रिक्तियाँ है। रिक्तियों के अतिरिक्त अन्य समस्याओं को स्पष्ट करते हुए समाधान के बिंदु सुझाइये।
17 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या कारण है कि दक्षिण-एशिया में अंत:क्षेत्रीय व्यापार अपेक्षाकृत कम विकसित हुआ? इस क्षेत्र में व्यापार वृद्धि हेतु किन-किन उपायों को अपनाए जाने की आवश्यकता है?
16 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
हाल के समय में विश्व व्यापार संगठन (WTO) में शामिल देशों के मध्य उपजी समस्याओं को स्पष्ट करें। साथ ही अपेक्षित सुधार के बिंदुओं को भी प्रस्तुत कीजिये।
15 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान’ के एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार भारत मानसिक अस्वस्थता के गंभीर खतरे की ओर बढ़ रहा है। उक्त कथन की व्याख्या करें तथा इसके निवारण में ‘मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा बिल’ की भूमिका का परीक्षण करें।
11 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
विशिष्ट लक्ष्य समूहों के आहार में महत्त्वपूर्ण पोषक तत्त्वों की कमी सार्वभौमिक रूप से विद्यमान है जिसकी पहचान के लिये ‘भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने एक पैनल का गठन किया है। भारत में कुपोषण की स्थिति के संदर्भ में उक्त कथन का विवेचन करें एवं इसके समाधान के रूप में ‘फूड फोर्टीफिकेशन’ की भूमिका का परीक्षण करें।
10 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय