कुल प्रश्नों की संख्या : 1069
-
हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने आंध्रप्रदेश राज्यपाल के उस आदेश को असंवैधानिक घोषित किया जिसमें अनुसूचित क्षेत्रों में स्कूल शिक्षकों के पदों पर ‘अनुसूचित जनजाति’ के उम्मीदवारों को सौ प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का प्रावधान किया गया था। उपरोक्त के संदर्भ में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत पक्ष की चर्चा करते हुए आरक्षण प्रणाली के संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय की व्याख्या के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालें।
21 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
पंचायती राज की स्थापना द्वारा लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की प्रक्रिया को मज़बूती प्रदान की जा सकती थी किंतु अनेक चुनौतियां इस राह में बाधक रही, आज ऐसे उपायों को अपनाना आवश्यक है जो पंचायती राज के उद्देश्यों को पूरा करने में सहायक सिद्ध हो सके। टिप्पणी करें।
20 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण से क्या तात्पर्य है। पंचायतों के संबंध में गांधी दर्शन जी के दर्शन की विवेचना कीजिए।
17 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘मज़दूरी संहिता (केंद्रीय) नियम -2020’ मसौदे को लागू करने में आने वाली चुनौतियों की चर्चा करते हुए तार्किक समाधानों पर प्रकाश डालें।
12 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘‘मज़दूरी संहिता (केंद्रीय) नियम -2020’ मसौदे को लागू करने में आने वाली चुनौतियों की चर्चा करते हुए तार्किक समाधानों पर प्रकाश डालें।’ मसौदे को लागू करने में आने वाली चुनौतियों की चर्चा करते हुए तार्किक समाधानों पर प्रकाश डालें।
10 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में ‘नेचर ह्यूमन विहेवियर’ पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, COVID-19 के संक्रमण को रोकने के लिये ‘सोशल बबल्स’ एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता बेहतर है। ‘सोशल बबल्स’ से आप क्या समझतें हैं? इससे होने वाले लाभों पर प्रकाश डालें।
08 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ई-शिक्षा से आप क्या समझते हैं? इसकी विशेषताओं का उल्लेख करते हुए ई-शिक्षा को बढ़ावा देने में सरकार के द्वारा किये जा रहे प्रयासों की विवेचना कीजिये।
07 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में प्रस्तुत मज़दूरी संहिता (केंद्रीय) नियम -2020’ के मुख्य बिंदुओं की चर्चा करें। यह किस प्रकार मज़दूरों को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।
05 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में संपन्न 'ओपन स्काई संधि' से आप क्या समझते हैं? अमेरिका द्वारा स्वयं को संधि से अलग करने के कारणों की चर्चा करते हुए इससे संबंधित चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
04 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
हाल ही में जारी ‘वैश्विक पोषण रिपोर्ट-2020' के अनुसार, भारत विश्व के उन देशों में शामिल है, जो संभवतः वर्ष 2025 तक ‘वैश्विक पोषण लक्ष्यों’ को प्राप्त करने में सफल नहीं हो सकेंगे। भारत के संदर्भ में प्रस्तुत बिंदुओं की चर्चा करते हुए उन उपायों को सुझाएँ जो लक्ष्य प्राप्ति में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
29 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
नि:संकोच ‘लोकतांत्रिक मूल्य’ किसी भी देश एवं समाज की प्रगति के बेहतर पैमाने होते हैं तथा भारतीय संविधान निर्माताओं ने बखूबी इसे एक जीवन दर्शन के रूप में स्थापित किया, तथापि आज भी राजनीतिक दलों की आंतरिक संरचना में इसका घोर अभाव दिखता है। विवेचना करें।
28 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में पुलिस सुधार सबसे अपेक्षित परंतु सबसे विलंबित मुद्दों में से एक है। प्रकाश सिंह बनाम भारतीय संघ के मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में पुलिस सुधारों की चर्चा करें।
25 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में भारत-यूरोपीय संघ के मध्य एकीकृत स्थानीय ऊर्जा प्रणाली से संबंधित समझौते की महत्त्वपूर्ण घोषणा की गई।
इससे होने वाले संभावित लाभों की चर्चा करते हुए। स्वीडन-भारत के मध्य विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र मे भागीदारी पर प्रकाश डालें।
24 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत के खाड़ी देशों के साथ न केवल व्यापारिक संबंध रहे हैं, बल्कि सांस्कृतिक व राजनैतिक संबंध भी रहे हैं। वर्तमान संदर्भों में भारत के लिये खाड़ी देशों का महत्त्व बताएं भारत भविष्य में किस प्रकार इस क्षेत्र में नये अवसरों की तलाश कर सकता है।
23 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में पुलिस सुधार सबसे अपेक्षित परंतु सबसे विलंबित मुद्दों में से एक है। प्रकाश सिंह बनाम भारतीय संघ के मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में पुलिस सुधारों की चर्चा करें।
20 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
'भारतीय राजनीति में उतार-चढ़ाव के बावजूद राज्यसभा राजनीतिक, सामाजिक मूल्यों तथा सांस्कृतिक विविधता का पोषण करने वाली एक संस्था बनी हुई है।' कथन के संदर्भ में राज्यसभा के महत्व को समझायें।
18 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत द्वारा मध्य एशियाई देशों को एक विस्तारित तथा रणनीतिक पड़ोस के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। मध्य एशियाई गणतंत्रों के संदर्भ में भारत के समक्ष आने वाली चुनौतियों की चर्चा करें, इस क्षेत्र में संपर्क स्थापित करने हेतु भारत द्वारा किये गये प्रयासों को रेखांकित करें।
16 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
पिछले कुछ वर्षों में शरणार्थी समस्या, विशेषकर पश्चिमी एशिया में, अधिक गंभीर होती जा रही है। वर्तमान वैश्विक परिवेश का शरणार्थी संकट पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा करें।
11 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
ग्राम पंचायतों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘स्वामित्व योजना’ के प्रमुख प्रावधानों की चर्चा करते हुए, इससे होने वाले लाभों को रेखांकित करें।
09 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कई बार यह रेखांकित किया गया कि ऑनलाइन निजता के अधिकार घृणास्पद संदेशों तथा फेक न्यूज़ की उत्पत्ति का पता लगाने हेतु सोशल मीडिया के विनियमन की आवश्यकता है। सोशल मीडिया के विनियमन की आवश्यकता के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करते हुए विपक्ष के बिंदुओं को भी रेखांकित करें।
08 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वैश्विक महामारी COVID-19 के बीच ताइवान दक्षिण चीन सागर में संयुक्त राज्य अमेरिका व चीन के बीच तनाव का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। चीन द्वारा प्रतिपादित ‘एक चीन नीति’ तथा ‘एक देश दो प्रणाली’ की चर्चा करें भारत का इस संदर्भ में क्या दृष्टिकोण है?
01 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
वर्तमान में भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध न केवल चीन को प्रतिसंतुलित करेंगें बल्कि विश्व व्यवस्था को एक नई ऊँचाई पर ले जाने का भी कार्य करेगें। टिप्पणी करें।
27 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारी संख्या में श्रमिकों के पालयन को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘श्रमिक कल्याण आयोग’ का गठन किया गया। प्रवासी श्रमिकों को समस्याओं की चर्चा करते हुए इस आयोग द्वारा प्रस्तुत संभावित समाधानों को रेखांकित करें।
26 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
हाल ही में भारत को ‘हिंद महासागर आयोग’ में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल किया गया है। हिंद महासागर आयोग का परिचय देते हुए बताएं कि इसमें भारत की भूमिका के क्या निहितार्थ हो सकते हैं?
22 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
‘एक लोकतंत्र को तभी सफल और जीवंत माना जाता है जब उसके नागरिक, शासन में सक्रिय भाग लेने और देश के सर्वोत्तम हित के लिये जिम्मेदारियां संभालने हेतु तैयार हों’ कथन के आलोक में मौलिक कर्त्तव्यों के महत्त्व को रेखांकित करें।
20 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में भारत को ‘हिंद महासागर आयोग’ में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल किया गया है। हिन्द महासागर आयोग का परिचय देते हुए इसमें भारत की भूमिका के क्या निहितार्थ हो सकते हैं?
13 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
ई-कोर्ट की अवधारणा कोरोना संकट काल में समय की मांग बन चुकी है? ई-कोर्ट की संभावनाओं तथा चुनौतियों को रेखांकित करें।
12 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
डी-हाइफनेशन कूटनीति से आप क्या समझते हैं? भारत-इज़राइल के मध्य सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर प्रकाश डालें।
11 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा तथा शोषण को रोकने हेतु कुछ सार्थक सुझावों को रेखांकित करें।
11 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
“यद्यपि परिसंघीय सिद्धांत हमारे संविधान के आधारिक अभिलक्षणों में से एक है परंतु इसका दूसरा पहलू यह भी है कि भारतीय संविधान के अधीन परिसंघवाद का झुकाव केंद्र की ओर अधिक है, यह ऐसा लक्षण माना जाता है जो परिसंवाद की संकल्पना के विरोध में है।” चर्चा कीजिये।
09 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था