कुल प्रश्नों की संख्या : 1069
-
मूल कर्त्तव्यों में वर्णित मूल्य यद्यपि आम लोगों की समझ से परे हैं, साथ ही यह बाध्यकारी भी नहीं हैं, तथापि इसके महत्त्व को नकारा नहीं जा सकता है। स्पष्ट कीजिये।
26 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत-चीन सीमा विवाद के समाधान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की भूमिका का विश्लेष्ण करें।
24 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
हाल ही में संपन्न अमेरिका-मालदीव रक्षा समझौते के निहितार्थों को समझाते हुए, इससे भारत पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा करें।
23 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
समय-समय पर राज्यसभा के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न उठते रहे हैं। राज्यसभा की भूमिका पर उठने वाले सवालों के कारणों की चर्चा करते हुए इसकी प्रासंगिकता को रेखांकित कीजिये।
22 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
किसी भी देश की प्रगति के साथ-साथ उसके नागरिकों के सर्वांगीण विकास के लिये शिक्षा को सबसे महत्त्वपूर्ण आधार माना गया है। हाल ही में प्रस्तुत राष्ट्रीय शिक्षा नीति की चर्चा करते हुए इसके कार्यान्वयन में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालें तथा समाधान के बिंदु सुझाएँ।
21 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की शक्तियों तथा कार्यों की चर्चा करते हुए बताएं कि नया आयोग पुराने स्वरूप से किन संदर्भों में भिन्न है?
16 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘स्थगन प्रस्ताव’ से आप क्या समझते हैं? भारतीय संविधान में इससे संबंधित किये गये प्रावधानों पर प्रकाश डालें।
14 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
दक्षिण-दक्षिण सहयोग से आप क्या समझतें हैं? इसके महत्त्व की चर्चा करते हुए बताएं कि किन उपायों द्वारा इस सहयोग को अधिक मज़बूत तथा स्थायी बनाया जा सकता है?
13 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत के ऊर्जा क्षेत्र का प्रशासन काफी जटिल है और यह इस क्षेत्र के विकास में बाधा उत्पन्न कर सकता है। देश में ऊर्जा से संबंधित विभिन्न मंत्रालयों और विनियामकों का एकीकरण क्यों आवश्यक है?इस क्षेत्र में एक एकीकृत व्यवस्था के लाभों पर प्रकाश डालें।
30 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
किसी भी लोकतांत्रिक देश की न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता व न्याय तक पहुँच प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। न्यायिक पारदर्शिता क्यों आवश्यक है? इसे सुनिश्चित करने में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है? चर्चा करें।
29 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत और अफ्रीका के संबंधो का एक दीर्घ और समृद्ध इतिहास रहा है, दोनों देशों के मध्य आपसी सहयोग के क्षेत्रों का उल्लेख कीजिये। साथ ही उन उपायों पर प्रकाश डालें जो दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
26 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
क्या कारण है कि पूर्वोत्तर भारत में विकास की गति अपेक्षाकृत धीमी रही है? वर्तमान में पूर्वोत्तर भारत को विकास के इंजन के रूप में देखने तथा इस दिशा मे सरकार द्वारा किये जाने वाले के प्रयासों पर प्रकाश डालिये।
25 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या कारण है कि अमेरिका और ईरान के मध्य तनाव में लगातार वृद्धि हो रही है? दोनों देशों के मध्य किसी भी प्रकार का संघर्ष न केवल मध्य-पूर्व बल्कि भारत के आर्थिक व सामरिक हितों को भी प्रभावित करेगा। टिप्पणी करें।
22 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
आप इस मत से कहां तक सहमत हैं कि हाल ही में संपन्न इज़राइल-संयुक्त अरब अमीरात शांति समझौता अरब प्रायद्वीप में स्थाई शांति स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगा।’ तर्क सहित व्याख्या कीजिये।
21 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
'गैर-सरकारी संगठनों की उपस्थिति नागरिकों की आवाज को अभिव्यक्ति देकर सहभागी लोकतंत्र को सक्षम बनाती है।' टिप्पणी करें।
19 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वैश्विक स्तर पर अन्य देशों की तुलना में रूस के साथ भारत के संबंध करीबी और बेहद मज़बूत रहे हैं। वर्तमान में भारत तथा चीन के मध्य तनाव की स्थितियों को देखते हुए भारत के लिये रूसी सहयोग के महत्त्व पर चर्चा करें।
18 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
स्वतंत्रोत्तर भारत में लिगांनुपात में सुधार लाने हेतु अनेक आंदोलन चलाये गए इसके बावजूद लक्ष्य प्राप्ति से हम अभी भी बहुत दूर हैं। ऐसे में हमें उन उपायों को अपनाने की आवश्यकता है जो न केवल सूचनापरक हो बल्कि लोगों के व्यवहार को परिवर्तित करने में भी सहयोगी सिद्ध हो सके। चर्चा करें।
17 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
क्या कारण है कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद अनेक सुधार आंदोलनों तथा संवैधानिक प्रावधानों के बावज़ूद भी देश में बलात् श्रम विभिन्न प्रकार की दासता के रूप में अभी भी विद्यमान है। भारत में बलात् श्रम के विरुद्ध किये गए प्रावधानों की चर्चा करते हुए इस समस्या के निवारण में निहित चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
14 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
हाल ही में 'भारत ने मलेशिया से आयात होने वाले कई उत्पादों में भारी कटौती करने के संकेत दिये हैं।' दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को समझाते हुए इन प्रतिबंधों से मलेशिया पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा करें।
11 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
हाल ही में केंद्र सरकार की नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में सुधार लाने हेतु राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) के गठन को मंज़ूरी दी गई। NRA क्या है? यह वर्तमान व्यवस्था से किन विशेषताओं के कारण भिन्न है? चर्चा करें।
10 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘ग्राम न्यायालय’ की स्थापना से संबंधित एक याचिका की सुनवाई के दौरान देश के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा ग्राम न्यायालयों की स्थापना न किये जाने पर चिंता व्यक्त की गई।‘ग्राम न्यायालय’ से आप क्या समझतें हैं? इनकी संरचना तथा प्राधिकार संबंधी मुद्दों पर प्रकाश डालें।
09 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत की स्वतंत्रता के बाद से ही भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों निरंतर प्रगति हुई है। वर्तमान में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता को नियंत्रित करने में भारत-जापान द्विपक्षीय सहयोग के महत्त्व पर चर्चा कीजिये।
08 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
नई शिक्षा नीति 2020 में उच्च शिक्षा से संबंधित प्रवधानों की चर्चा करते हुए इस नीति को समग्रता में लागू करने में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
07 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
'भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित निर्वाचन के संकल्प की पूर्ति में निर्वाचन आयोग लगातार प्रयासरत है।'टिप्पणी करें।
03 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
पिछले कुछ वर्षों में चुनावों में मतदाता के रूप में महिलाओं की भूमिका बढ़ी है किंतु राजनीति में भागीदारी के संदर्भ में अभी भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सके। राजनीति में महिलाओं की कम भागीदारी के क्या कारण हैं इसमें सुधार हेतु उपाय सुझाएं।
31 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
'निःशुल्क विधिक सहायता के अलावा वैकल्पिक न्याय प्रणाली भी न्यायपालिका के भार को कम करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।'विश्लेषण करें।
29 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद वैश्विक सुरक्षा प्रबंधन का सबसे बड़ा मंच माना जाता है। बदलते वैश्विक परिदृश्य में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों की आवश्यकता महसूस की जाने लगी है।’ विश्लेषण कीजिये।
27 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक, 2020 के प्रमुख बिंदुओं का उल्लेख करते हुए मीडिया विनियमन हेतु दिये गए निर्देशों पर प्रकाश डालें साथ ही बताएं की प्रेस की आज़ादी में कमी के मूल कारण क्या हैं?
26 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
'भारतीय संविधान आज़ादी के 70 वर्षों बाद भी एक जीवंत दस्तावेज़ की तरह अपना अस्तित्त्व बनाए हुए है। भारतीय न्यायपालिका और संवैधानिक व्याख्या की प्रक्रिया अनवरत विकास कर रही है।' कथन के संदर्भ में संविधान की ‘आधारभूत संरचना’ के ऐतिहासिक सिद्धांत का विश्लेषण करें।
24 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल के दिनों में केंद्र सरकार पर COVID-19 महामारी के दौर में भारतीय संघवाद को कमज़ोर करने का आरोप लगा। संघवाद और सहकारी संघवाद से आप क्या समझते हैं? COVID-19 के दौर में सहकारी संघवाद पर संकट को परिलक्षित करने वाले बिंदुओं पर प्रकाश डालें।
22 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था