कुल प्रश्नों की संख्या : 1069
-
सर्वोच्य न्यायालय का ‘इंटरनेट तक पहुँच का अधिकार बनाम PCPNDT एक्ट की धारा 22’ के संबंध में क्या मत है? स्पष्ट करें। साथ ही यह भी बताएँ कि वर्तमान में इंटरनेट के माध्यम से लिंग चयन के लिये किये जाने वाले विज्ञापनों की रोकथाम के क्या प्रयास किये जा रहे हैं?
15 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत के लिए बांग्लादेश की प्रासंगिकता का उल्लेख करते हुए बांग्लादेश प्रधानमंत्री की भारत यात्रा का महत्त्व स्पष्ट करें।
14 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
राजनीतिक दलों के वित्तपोषण में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए संघीय बजट 2017-18 में किए गए सुधारों की चर्चा करें एवं यह बताएँ कि अपने उद्देश्यों को पूरा करने में इन सुधारों की सफलता की क्या संभावनाएँ हैं?
13 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राज्य विधान परिषदें महज खर्चीली और अनावश्यक विधायी अंग है। इस संदर्भ में विधान परिषदों की उपयोगिता की जाँच करें। साथ ही इनके गठन एवं विघटन के प्रक्रियागत पहलुओं का उल्लेख करें।
12 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की संभावनाओं पर विचार करते हुए इससे होने वाले लाभों व इसके कार्यान्वयन में उपस्थित बाधाओं व चुनौतियों पर चर्चा कीजिये।
11 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रसूति प्रसुविधा (संशोधन) अधिनियम, 2017 के प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख करते हुए इस अधिनियम का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
10 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत-बांग्लादेश संबंधों की प्रगाढ़ता की राह में तीस्ता नदी जल विवाद एक बड़ा अवरोध है। भारत-बांग्लादेश के ऐतिहासिक संबंधों के आलोक में इस मुद्दे पर चर्चा करें।
08 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
क्या 2008 की वैश्विक मंदी के पश्चात् की वैश्विक स्थितियाँ एक नई 'विश्व-व्यवस्था' के उदय का संकेत करती हैं? इस उदित होती नई विश्व-व्यवस्था में भारत की स्थिति की विवेचना करें।
07 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
परम्परागत व्यवस्थाओं के नियमों एवं विधिक अधिकारों के मध्य विवाद का मुद्दा नया नहीं है। भारत में महिलाओं के अधिकारों के विभिन्न मुद्दों पर उपस्थित उपरोक्त द्वन्द्व के विषय में चर्चा कीजिये।
06 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘प्रतिस्पर्द्धी संघवाद’ की अवधारणा भारत में न केवल व्यावसायिक वातावरण अपितु सामाजिक सुरक्षा को भी मज़बूती प्रदान करेगी। कथन के संदर्भ में ‘प्रतिस्पर्द्धी संघवाद’ को स्पष्ट करते हुए विभिन्न राज्यों द्वारा उठाए गए कदमों का विवरण दें।
05 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत–चीन संबंधों को बेहतर बनाने में अफगानिस्तान एक महत्त्वपूर्ण कड़ी सिद्ध हो सकता है। वर्तमान के घटनाक्रमों के आलोक में अपनी बात को स्पष्ट करें।
04 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
इलैक्ट्रिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) की विश्वसनीयता पर उठते प्रश्न कहाँ तक तर्कसंगत हैं? इस संदर्भ में चुनाव आयोग की क्या प्रतिक्रिया रही है?
03 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग का गठन भारतीय अर्थव्यवस्था में ‘सबको समान अवसर प्रदान करने’ के उद्देश्य से किया गया है। इस आयोग की संरचना एवं प्रकार्यों पर चर्चा कीजिये।
31 Mar, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत के महान्यायवादी की संघीय कार्यपालिका के एक महत्त्वपूर्ण अंग के रूप में भूमिका स्पष्ट करें।
31 Mar, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में भारत सरकार ने ‘राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति-2017’ को अनुमोदित किया है। नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख करते हुए इस नीति का विश्लेषण करें।
31 Mar, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अनेक विद्वानों का मत है कि विश्वविद्यालयों में राजनीति छात्रों को उनके परिवेश और समाज के संबंध में जागरूक बनाने के लिये आवश्यक है। उपरोक्त कथन का समालोचनात्मक परीक्षण करें।
01 Mar, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भौगोलिक रूप से दक्षिण चीन सागर में अवस्थित न होने के बावजूद भारत शक्ति-संतुलन में एक अहम शक्ति के रूप में पहचान बनाने के उद्देश्य से दक्षिण चीन सागर में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है क्योंकि भारत हिंद महासागर में चीन की उपस्थिति को अवरुद्ध नहीं कर सकता परन्तु चीन के समीप दक्षिण चीन सागर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर उसे जवाब दे सकता है। टिप्पणी कीजिये।
31 Jan, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में श्रमिक वर्ग की सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दे कौन-से हैं? श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिये सरकार ने हाल ही में कौन-से कदम उठाए हैं ?
19 Sep, 2016 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
राजभाषा पर गठित संसदीय समिति की हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई सिफारिशों का उल्लेख करते हुए बताएँ कि इन पर अमल करना कितना चुनौतिपूर्ण सिद्ध होगा?
21 Apr, 2016 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था