कुल प्रश्नों की संख्या : 1069
-
भारतीय प्रवासी वैश्विक शक्ति के रूप में भारत की क्षमता को प्रदर्शित करने के लिये अपेक्षित रणनीतिक गति प्रदान कर सकते हैं। चर्चा कीजिये।
09 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के क्रम में आदर्श आचार संहिता एक उल्लेखनीय कदम रहा है। हालाँकि वर्तमान डिजिटल युग में इसे चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। टिप्पणी कीजिये।
04 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, धारणीय विकास लक्ष्य- 4 (2030) के अनुरूप है। उसका ध्येय भारत में शिक्षा प्रणाली की पुनःसंरचना और पुनः स्थापना है। इस कथन का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (UPSC GS-2 Mains 2020)
26 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
न्यायिक विधायन, भारतीय संविधान में परिकल्पित शक्ति पृथक्करण सिद्धांत का प्रतिपक्षी है। इस संदर्भ में कार्यपालक अधिकरणों को दिशा-निर्देश देने की प्रार्थना करने संबंधी, बड़ी संख्या में दायर होने वाली, लोकहित याचिकाओं का न्याय औचित्य सिद्ध कीजिये। (250 शब्द) (UPSC GS-2 Mains 2020)
22 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आपके विचार में सहयोग, स्पर्द्धा एवं संघर्ष ने भारत में महासंघ को किस सीमा तक आकार दिया है? अपने उत्तर को प्रमाणित करने के लिये कुछ हालिया उदाहरण उद्धृत कीजिये। (UPSC GS-2 Mains 2020)
15 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में स्थानीय निकायों की सुदृढ़ता एवं संपोषिता ‘प्रकार्य, कार्यकर्त्ता व कोष' की अपनी रचनात्मक प्रावस्था से ‘प्रकार्यात्मकता’ की समकालिक अवस्था की ओर स्थानांतरित हुई है। हाल के समय प्रकार्यात्मकता की दृष्टि से स्थानीय निकायों के सामना की जा रही अहम् चुनौतियों को आलोकित कीजिये। (250 शब्द) (UPSC Mains 2020)
09 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अमेरिका एवं यूरोपीय देशों की राजनीति एवं अर्थव्यवस्था में भारतीय प्रवासियों को एक निर्णायक भूमिका निभानी है। उदाहरणों सहित टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
02 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
‘चतुर्भुज सुरक्षा संवाद’ (QUAD) वर्तमान समय में स्वयं को एक सैन्य गठबंधन से व्यापार गुट के रूप में परिवर्तित कर रहा है। चर्चा कीजिये।
27 Jan, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“आर्थिक प्रदर्शन के लिये संस्थागत गुणवत्ता एक निर्णायक चालक है।” इस संदर्भ में लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिये सिविल सेवा में सुधारों के सुझाव दीजियेl
19 Jan, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सूचना का अधिकार अधिनियम में किये गए हालिया संशोधन सूचना आयोग की स्वायत्तता और स्वतंत्रता पर गंभीर प्रभाव डालेंगे। विवेचना कीजिये। (150 शब्द) (UPSC GS-2 Mains 2020)
12 Jan, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लोकप्रिय धारणा के विपरीत, भारत में जन्म के समय लिंगानुपात में कमी आई है जबकि प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
05 Jan, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत-यूरोपीय संघ के बीच एकीकृत स्थानीय ऊर्जा प्रणाली से संबंधित समझौते से होने वाले लाभों की चर्चा करें। साथ ही भारत तथा स्वीडन के मध्य विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में होने वाली भागीदारी पर प्रकाश डालें।
27 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
'वर्तमान में भारतीय निर्वाचन व्यवस्था विश्व की सफलतम निर्वाचन प्रणालियों में गिनी जाती है, जिसका श्रेय देश में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित निर्वाचन के संकल्प की पूर्ति में प्रयासरत निर्वाचन आयोग द्वारा किये गए निर्वाचन व्यवस्था में सुधार एवं नवाचार को जाता है।' विवेचना करें।
26 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
स्वतंत्रता के सात दशक के बाद भी भारत में कुपोषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है। देश में कुपोषण के मामलों में वृद्धि के प्रमुख कारण क्या हैं? इसके समाधान के विकल्पों पर प्रकाश डालिये।
25 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘वैश्विक पोषण रिपोर्ट-2020' के अनुसार, भारत द्वारा वर्ष 2025 तक ‘वैश्विक पोषण लक्ष्यों’ को प्राप्त करना संभव नहीं है। रिपोर्ट में भारत के संदर्भ में प्रस्तुत अहम बिंदु क्या हैं? आपके अनुसार भारत किन उपायों को अपनाकर पोषण लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। चर्चा करें।
24 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
हाल ही में संपन्न क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) समझौते से आप क्या समझतें हैं? भारत द्वारा इसमें शामिल न होने के निर्णय के पीछे निहित तर्कों की विवेचना करते हुए इससे भारत पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा करें।
23 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में लिगांनुपात को सुधारने हेतु समय-समय पर कई कार्यक्रमों का संचालन किया गया किन्तु आज भी हम लक्ष्य प्राप्ति से कोसो दूर हैं। ऐसे में आवश्यकता है कि हम ऐसे उपायों को अपनाये जो न केवल लोगों को सूचना प्रदान करें बल्कि लोगों के व्यवहार को परिवर्तित करने में भी सक्षम हों।चर्चा करें।
21 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
लंबे समय से श्रम कानूनों के संदर्भ में एक बड़े सुधार की मांग को देखते हुए सरकार ने 'मज़दूरी संहिता (केंद्रीय) नियम -2020’ का प्रावधान किया इस नियम के मुख्य बिंदुओं की चर्चा करते हुए बताएं कि यह किस प्रकार मज़दूरों को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।
20 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ईरान और अमेरिका के मध्य तनाव न केवल मध्य-पूर्व अपितु भारत के भी आर्थिक व सामरिक हितों को नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। स्पष्ट करें।
19 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
रोस्टर सिस्टम क्या है? इससे जुड़े प्रमुख विवादों की चर्चा कीजिये। सुप्रीम कोर्ट द्वारा घोषित रोस्टर अधिसूचना की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिये।
18 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 33(7)’ को स्पष्ट कीजिये। क्या यह अधिनियम भ्रष्टाचार, प्रशासनिक शिथिलता व अनावश्यक वित्तीय बोझ को बढ़ावा देता है। इस अधिनियम के संदर्भ में चुनाव आयोग द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों की चर्चा कीजिये?
17 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीन क्या है? ई.वी.एम पर उठ रहे विवाद के संदर्भ में वीवीपैट का प्रयोग निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने में कितना उपयोगी हो सकता है? समीक्षा कीजिये।
13 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वर्तमान में भारत के खाड़ी देशों के साथ न केवल व्यापारिक बल्कि मज़बूत सांस्कृतिक व राजनैतिक संबंधो से भी इंकार नहीं किया जा सकता हैं। भारत के लिये खाड़ी देशों के महत्त्व की चर्चा करते हुए बताएं कि भविष्य में इस क्षेत्र में किस प्रकार नये अवसरों की तलाश कर संबंधो को और सशक्त बनाया सकता है।
12 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
विधानसभा के गठन में राज्यपाल की भूमिका की चर्चा कीजिये। क्या आप इस मत से सहमत हैं कि कुछ विधानसभाओं में राज्यपाल की भूमिका संदिग्ध रही है? तार्किक विश्लेषण कीजिये।
11 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ऐसा माना जाता है कि ‘योजना के कुशल कार्यान्वयन के अभाव में योजना की सफलता सुनिश्चित नहीं की जा सकती।’ भारत में विभिन्न योजनाओं की असफलता के मूल कारणों का संक्षिप्त में उल्लेख करते हुए समाधान के उपायों पर प्रकाश डालें ।
10 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
स्टार्स (STARS) परियोजना से आप क्या समझतें हैं? भारत में शिक्षा की चुनौतियों को सीमित करने में यह किस प्रकार सहायक सिद्ध हो सकती है?
02 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ग्राम न्यायालय की अवधारणा से आप क्या समझते हैं ?ग्राम न्यायालयों की स्थापना के लाभ तथा इससे संबंधित चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
31 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में संसद द्वारा पारित कृषि अधिनियमों के संदर्भ में कृषि से संबंधित विषय की संवैधानिक स्थिति को स्पष्ट करें तथा केंद्र के पास इससे संबंधित कानून बनाने का आधारों पर प्रकाश डालें।
29 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संवैधानिक मूल्य के रूप में संविधान में उल्लिखित ‘बंधुत्व’ शब्द के क्या निहितार्थ हैं? भारतीय संदर्भ में ‘बंधुत्व’ के सम्मुख आने वाली चुनौतियों की चर्चा करते हुए इसकी स्थापना हेतु किये जाने वाले प्रयासों पर प्रकाश डालें।
28 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में चर्चा में रही सिंगापुर अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता संधि से आप क्या समझते हैं? अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता संधि की आवश्यकता के बिंदुओं को समझाते हुए इससे होने वाले लाभों तथा लागू करने में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
27 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध