कुल प्रश्नों की संख्या : 1069
-
‘हाल ही में इनर लाइन परमिट प्रणाली पर भ्रम की स्थिति के कारण नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ।’ इनर लाइन परमिट प्रणाली से आप क्या समझते हैं, यह छठी अनुसूची से किस तरह संबंधित है? चर्चा करें।
30 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘तीव्र आर्थिक संवृद्धि के बावजूद भारत में कई दशकों से कुपोषण एक प्रमुख सामाजिक-आर्थिक चुनौती के रूप में विद्यमान है।’ कथन के संदर्भ में भारत में कुपोषण के कारणों पर प्रकाश डालते हुए इससे निपटने हेतु कुछ सुझावों की चर्चा करें।
28 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत तथा अफ्रीका के मध्य ऐतिहासिक संबंधों का परिचय देते हुए बताएं कि क्यों वर्तमान परिदृश्य में अफ्रीकी महाद्वीप से बेहतर रिश्ते भारत के लिये ज़रूरी है?
24 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
2+2 वार्ता क्या है? भारत तथा अमेरिका संबंधों में तनाव तथा सहयोग के प्रमुख बिंदु क्या हैं?
22 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत तथा बांग्लादेश के मध्य संबंधों को प्रगाढ़ करने हेतु भारत द्वारा उठाए गए कदमों की चर्चा कीजिये, ये कदम भारत के लिये किस प्रकार महत्त्वपूर्ण हैं ?
20 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की आवश्यकता तथा संबंधित चुनौतियों की चर्चा करें।
14 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में भारत सरकार ने एक राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लागू करने का संकेत दिया है, राष्ट्रव्यापी NRC के पक्ष में तर्क देते हुए इसके कार्यान्वयन से संबंधित विसंगतियों का उल्लेख करें।
13 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“सरकारी तंत्र की प्रभाविता तथा शासनतंत्र में जनसहभागिता का अन्योन्याश्रित संबंध है” भारत के संदर्भ में इनके मध्य के संबंधो की चर्चा कीजिए।
10 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
चुनावी बॉण्ड देश में राजनीतिक वित्त पोषण प्रणाली में किस प्रकार पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं साथ ही चुनावी बॉण्ड्स की सीमाओं का उल्लेख करें।
09 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘लोकतंत्र को जनता की भागीदारी के विस्तार के रूप में देखा जा सकता है’ इस कथन के संदर्भ में स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) कार्यक्रम की समीक्षा करें।
08 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
पाकिस्तान द्वारा अक्सर भारत पर सिंधु जल संधि के कथित उल्लंघन का अरोप लगाया जाता है, सिंधु जल संधि के प्रमुख बिंदुओं की चर्चा करते हुए इसके कार्यान्वयन से संबंधित समस्याओं पर प्रकाश डालें।
07 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
किसानों की अतिरिक्त आय को सुनिश्चित करने हेतु सरकार द्वारा किसान सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (कुसुम) योजना की शुरुआत की गई है। इससे जुड़े उद्देश्यों की चर्चा करते हुए, किसानों को इससे होने वाले लाभों पर प्रकाश डालें।
06 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
ब्रासीलिया घोषणा पत्र आतंकवाद के प्रसार रोकने में किस प्रकार सहायक सिद्ध हो सकता है? चर्चा करें।
04 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
CTBT पर हस्ताक्षर करने से भारत को कौन-कौन से लाभ हैं? अभी तक भारत के इससे अलग रहने के कारणों पर प्रकाश डालें।
03 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
जब से भारत ने 1974 में शांतिपूर्ण परमाणु परीक्षण किया, तब से यह परमाणु प्रौद्योगिकी हस्तांतरण व्यवस्था की अस्वीकृति के निशाने पर रहा है। हालाँकि अब भारत परमाणु क्लब के लिये परित्यक्त देश नहीं रहा है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
26 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारतीय न्यायपालिका स्वभाव से अक्षम व धीमी हो गई है। इस कथन के आलोक में भारतीय न्यायिक व्यवस्था की समस्याओं को उजागर कीजिए। (250 शब्द)
18 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में यूनाइटेड नेशन्स कन्वेंशन अगेंस्ट टॉर्चर की पुष्टि एवं यातना निरोधक कानून (एंटी-टॉर्चर लॉ) की आवश्यकता पर प्रकाश डालिये। भारत द्वारा यातना के उन्मूलन के लिये क्या कदम उठाए गए हैं? (250 शब्द)
13 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत के सभी परिवारों को बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु एक ऐसे ऊर्जा ढाँचे की आवश्यकता है जो इक्विटी, दक्षता एवं स्थिरता के सिद्धांत पर आधारित हो। सरकार द्वारा शुरू की गई ‘सौभाग्य योजना’ के संदर्भ में उक्त कथन पर प्रकाश डालें। (250 शब्द)
11 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत की प्रतिष्ठित, ख्यातिलब्ध संस्थाएँ; विश्वसनीयता के संकट से ग्रसित दिखलाई दे रही हैं। यह संस्थाओं की ढाँचागत समस्या है या यह क्षरण संस्थाओं के संचालनकर्त्ताओं के व्यक्तित्व से जुड़ा है? स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
09 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वर्तमान परिदृश्य में नि:शक्तता के विभिन्न आयामों को समझाइये तथा नि:शक्तजनों के सशक्तीकरण के मार्ग में विद्यमान चुनौतियों को स्पष्ट करते हुए उपयुक्त समाधान भी बताइये। (250 शब्द)
06 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
परीक्षण करें कि किस प्रकार योजना आयोग को नीति आयोग से प्रतिस्थापित करके, देश की विकास प्रक्रिया के एक पूर्णत: नए उपागम का सूत्रपात किया गया है? नीति आयोग ने अभी तक इस दिशा में किस प्रकार कार्य किया है? (250 शब्द)
04 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
देश में विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने व विभिन्न उद्योगों के विकास में गैर-सरकारी संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर टिप्पणी करें। (250 शब्द)
02 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करने में मलिमथ समिति की सिफारिशें किस हद तक सहायक सिद्ध हो सकती हैं? (250 शब्द)
29 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के महत्त्व पर प्रकाश डालिये। एनआरसी को अद्यतन करने के मार्ग में मौजूद चुनौतियों के समाधान से जुड़े उपायों को सुझाइये। (250 शब्द)
25 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में वर्तमान सामाजिक सुरक्षा परिदृश्य की चर्चा करते हुए सामाजिक सुरक्षा के उपायों के अंश के रूप में ‘सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज’ की उपयोगिता पर विचार कीजिये। (250 शब्द)
22 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
वर्तमान परिदृश्य में राजनीति का अपराधीकरण किये जाने से न सिर्फ राजनीतिक मूल्याें में गिरावट आ रही है बल्कि इसने सुशासन की स्थापना की आशा को भी धूमिल किया है। प्रस्तुत विषय पर चर्चा करते हुए सुधार के लिये किये जाने वाले उपायों को स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
20 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
इच्छामृत्यु के संदर्भ में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गए फैसले ने किस प्रकार अनुच्छेद 21 को पुनर्परिभाषित किया है? विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
18 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
यूएनएचसीआर रिपोर्ट भारत को अवैध प्रवासन के प्रमुख गंतव्य के रूप में उजागर करती है। इसके साथ जुड़े सुरक्षा जोखिमों और इस खतरे से निपटने के लिये आवश्यक उपचारात्मक उपायों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
15 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
केंद्र-राज्य विधायी संबंधों में क्षेत्रीय न्यायक्षेत्र के मामले में संसद पर किस प्रकार के प्रतिबंध आरोपित किये गए हैं? साथ ही स्पष्ट करें कि किन असामान्य स्थितियों में राज्य क्षेत्र में संसदीय विधान बनाए जा सकते हैं? (250 शब्द)
13 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आदर्श आचार संहिता के उद्देश्य को बताएँ। निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता को वैधानिक दर्जा दिये जाने के विरोध का क्या निहितार्थ है? स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
11 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था