कुल प्रश्नों की संख्या : 1069
-
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक शुद्ध सुरक्षा प्रदाता (net security provider) के रूप में अपनी उभरती भूमिका के निर्वहन में भारत को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा? (150 शब्द)
08 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
संसदीय समिति द्वारा उच्चतम एवं उच्च न्यायालयों के प्रधान न्यायाधीश के लिये न्यूनतम कार्यकाल सुनिश्चित करने हेतु की गई सिफारिश के कारणों को स्पष्ट करते हुए इसके प्रभावों की चर्चा करें। (250 शब्द)
06 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सुस्पष्ट कीजिये कि हाल के वर्षों में संसदीय कार्यप्रणाली की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में किस प्रकार का क्षरण दृष्टिगत हो रहा है एवं इसके उपचार हेतु आप किस प्रकार के सुधारों की अनुशंसा करेंगे? (250 शब्द)
01 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
यद्यपि अतीत में भारत और आसियान निश्चित रूप से एक-दूसरे से लाभान्वित हुए हैं, लेकिन भविष्य को संवारने की दृष्टि से वे अभी एक-दूसरे के लिये उतने महत्त्वपूर्ण नहीं बन पाए हैं। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
30 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
युद्ध के नए तरीकों के उद्भव एवं गैर-राज्य अभिकर्त्ताओं से उत्पन्न खतरे की विविधता के आलोक में, भारत के लिये एक नए राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत की आवश्यकता का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
25 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
उदारीकरण के बाद से भारत की विदेश नीति किस प्रकार विकसित हुई है और वर्तमान में कौन-से कारक इसे सबसे अधिक प्रभावित कर रहे हैं?
23 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारतीय संविधान सभी लोगों को रोज़गार का समान अवसर प्रदान करता है। इस संदर्भ में ‘प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना’ की भूमिका पर प्रकाश डालें। (250 शब्द)
19 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संघ सरकार के समक्ष विशेष श्रेणी के राज्य का दर्जा मुख्य चुनौती के रूप में उपस्थित है। उपरोक्त परिस्थिति के संदर्भ में विशेष श्रेणी के राज्य के दर्जे की माँगों की व्यवहार्यता का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
18 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आधार, कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के प्रति प्रतिबद्ध है। हालाँकि अपनी कुछ व्यवस्थागत परिसीमाओं के चलते, यह एक उभरता हुआ सुरक्षा खतरा भी बन गया है। इसके निदान हेतु उपाय सुझाइये। (250 शब्द)
16 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
अगर भारत अपने छोटे पड़ोसी देशों के साथ मतभेदों को नहीं सुलझाएगा, तो इससे भारत के पड़ोस में सिर्फ चीन की संलग्नता बढ़ेगी और कुछ नहीं। विवेचना कीजिये।
14 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
अनुसूचित जाति व जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम, 1989 के प्रावधानों को स्पष्ट कीजिये। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के संदर्भ में इस कानून का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
11 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता प्राप्त करने में भारत के समक्ष कौन-सी चुनौतियाँ हैं? इस बात का भी परीक्षण कीजिये कि यदि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बन जाता है तो इससे भारत को क्या लाभ होगा? (150 शब्द)
09 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
लाभ के पद (ऑफिस ऑफ प्रॉफिट) से क्या तात्पर्य है? इसके आधार पर सदस्यों की निर्योग्यताओं के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करते हुए ऐसे विवादों से बचने के लिये समाधान से जुड़े उपायों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
05 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अमेरिका ने अफगानिस्तान में स्थिरता एवं शांति सुनिश्चित करने में भारत की महत्त्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया है। क्या आपको लगता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की अफगान नीति को लेकर नई दिशा से भारत को अफगानिस्तान के प्रति अपने दृष्टिकोण पर पुनर्विचार करना चाहिये? अपने दृष्टिकोण को उचित ठहराने के लिये उपयुक्त कारण बताइये। (150 शब्द)
03 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में पुलिस सुधार सबसे अपेक्षित परंतु सबसे विलंबित मुद्दों में से एक है। प्रकाश सिंह बनाम भारतीय संघ के मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में पुलिस सुधारों की तात्कालिकता की चर्चा करें। (250 शब्द)
01 Oct, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
डॉक्टरों के लिये अनिवार्य ग्रामीण सेवा कितनी प्रासंगिक है? चर्चा कीजिये।
30 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) द्वारा बच्चों के लिये निर्धारित 8 चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों का वर्णन कीजिये।
24 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
पिछले कुछ वर्षों में भारत-बांग्लादेश संबंधों ने नई ऊँचाइयों को छुआ है, लेकिन अभी भी दोनों देशों को लम्बा रास्ता तय करना है। तर्क दीजिये।
23 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
ई-सिगरेट क्या है? ई सिगरेट निषेध अध्यादेश के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए यह बताएँ की ई-सिगरेट का प्रयोग स्वास्थ्य को प्रतिकूल रूप से किस प्रकार प्रभावित कर रहा है।
20 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
समान नागरिक संहिता पर आरोप लगाया जाता है कि यह किसी एक धर्म का अतिक्रमण करती है। वैधानिक या कानूनी तौर पर क्या यह सही है ? स्पष्ट कीजिये।
18 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
जेल अगर अमानवीय यातना की जगह के रूप में तब्दील हो जाएँ तो इंसान सुधरने की बजाय अंतहीन पीड़ा से घिर जाएगा। भारत में जेल सुधार की स्थिति स्पष्ट करते हुए कैदियों हेतु सामाजिक न्याय के उपाय सुझाईये।
16 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत-भूटान संबंधों का महत्त्व भारत के लिये भू-राजनीतिक, भू-सामरिक के अलावा भू-आर्थिक भी है। टिप्पणी कीजिये।
13 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के राज्य विभाग की एक रिपोर्ट में कहा गया कि भारत सरकार अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में विफल रही है। इससे भारत के धर्मनिरपेक्ष राज्य होने पर सवाल उठा है। इस मत के पक्ष व विपक्ष में अपने तर्क दीजिये।
09 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मानव तस्करी की समस्या न केवल भारत बल्कि सम्पूर्ण विश्व के लिये नासूर बनी हुई है। हाल ही में अमेरिका द्वारा प्रकाशित “ट्रेफिकिंग इन पर्सन्स” रिपोर्ट के आधार पर उपरोक्त कथन का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
05 Sep, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
हाल ही में ‘सर्वोच्च न्यायालय’ ने मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की संवैधानिक प्रक्रिया में किन खामियों की ओर इशारा किया है? द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग ने ‘शासन में नैतिकता’ पर अपनी चौथी रिपोर्ट में इस संबंध में क्या अनुशंसा की है? (250 शब्द)
04 Jun, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या कारण है कि सरकार द्वारा किये गए तमाम प्रयासों के बावजूद ‘गोरखालैंड राज्य’ की मांग अधिक बलवती होती जा रही है? क्या अनुच्छेद 244क में संवैधानिक संशोधन कर इस समस्या का समाधान ढूंढा जा सकता है? (250 शब्द)
25 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सुस्पष्ट कीजिये कि हाल के वर्षों में संसदीय कार्यप्रणाली की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में किस प्रकार का क्षरण दृष्टिगत हो रहा है एवं इसके उपचार हेतु आप किस प्रकार के सुधारों की अनुशंसा करेंगे? (250 शब्द)
22 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सरकार द्वारा नागरिकता कानूनों में बदलाव हेतु प्रस्तावित ‘नागरिकता (संशोधन) बिल-2016’ शरणार्थियों के अधिकारों की पहचान एवं उनके संरक्षण में किस सीमा तक सहायक हो सकता है? तर्कपूर्ण उत्तर दें। (250 शब्द)
20 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा शुरू की गई इलेक्ट्रॉनिक रूप से संप्रेषित मतदान प्रणाली (ETPBS) तथा प्रॉक्सी वोटिंग की संकल्पना को स्पष्ट करते हुए इसके महत्त्व को बताए।
16 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता प्राप्त करने में भारत के समक्ष कौन-सी चुनौतियाँ हैं? इस बात का भी परीक्षण कीजिये कि यदि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बन जाता है तो इससे भारत को क्या लाभ होगा? (250 शब्द)
11 May, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध