प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

लद्दाख ने पूर्ण कार्यशील साक्षरता हासिल की

  • 27 Jun 2024
  • 2 min read

स्रोत: पी. आई. बी

हाल ही में केंद्रशासित प्रदेश (Union Territory- UT)) लद्दाख को 97% से अधिक साक्षरता हासिल करने के बाद उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पूर्ण कार्यशील साक्षरता हासिल करने वाला घोषित किया गया है।

  • कार्यात्मक साक्षरता से तात्पर्य किसी व्यक्ति की उन गतिविधियों में प्रभावी रूप से संलग्न होने की क्षमता से है जिनमें व्यक्तिगत और सामुदायिक विकास के लिये पढ़ना, लिखना और गणना करना आवश्यक होता है।
    • बुनियादी साक्षरता मुख्य रूप से पढ़ना, लिखना और अंकगणित कौशल हासिल करने पर केंद्रित है।
  • उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम या नया भारत साक्षरता कार्यक्रम (NILP):
  • उल्लास (समाज में सभी के लिये आजीवन शिक्षा को समझना) एक केंद्र प्रायोजित योजना है जिसे वर्ष 2022-2027 तक क्रियान्वित किया जाएगा।
  • इसका उद्देश्य 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के वयस्कों को सशक्त बनाना है, जिन्हें उचित स्कूली शिक्षा नहीं मिल पाती। यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy- NEP) 2020 की सिफारिशों के अनुरूप है।
    • उल्लास से देश भर में 77 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं।
  • उल्लास योजना के 5 घटक: आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता, महत्त्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल और सतत् शिक्षा।


अधिक पढ़ें: अखिल भारतीय शिक्षा समागम और उल्लास पहल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow