भारत निर्वाचन आयोग | हरियाणा | 25 Sep 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिये अपने प्रयासों को तेज़ कर दिया है, जिसमें अभियान के वित्त की वास्तविक समय निगरानी, मतदाता आउटरीच पहल और आदर्श आचार संहिता के सख्त पालन पर ध्यान केंद्रित किया गया है

मुख्य बिंदु: 


1.78 लाख PVTG नामांकित | झारखंड | 25 Sep 2024

चर्चा में क्यों

हाल ही में भारत के निर्वाचन आयोग ने झारखंड में समावेशी, सहभागितापूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिये महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिसमें विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूहों (Particularly Vulnerable Tribal Groups- PVTG) के नामांकन पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

मुख्य बिंदु:

PVTG का 100% नामांकन: आठ PVTG के 1.78 लाख मतदाताओं को मतदाता सूची में पूर्ण रूप से नामांकित किया गया है।

मतदाता सूची के आँकड़े: कुल 2.59 करोड़ मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1.28 करोड़ महिला मतदाता और 11.05 लाख से अधिक पहली बार मतदाता (18-19 वर्ष) शामिल हैं।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision- SSR): राज्य के लिये दूसरा SSR पूरा हो गया और मतदाता सूची 27 अगस्त, 2024 को प्रकाशित की गई ।

निर्वाचन आयोग का निर्देश: धन-बल के प्रयोग के प्रति शून्य सहनशीलता पर ज़ोर, जैसा कि प्रवर्तन एजेंसियों, राजनीतिक दलों और सुरक्षा बलों के साथ बैठकों के दौरान बताया गया।

विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह (PVTGs)


आकाशीय तड़ित के कारण लोगों की मौत | छत्तीसगढ़ | 25 Sep 2024

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में छत्तीसगढ़ के राजनांदगाँव में भारी वर्षा के दौरान हुई विनाशकारी आकाशीय तड़ित से बच्चों सहित कई लोगों की जान चली गई।

मुख्य बिंदु 

 आकाशीय तड़ित की बढ़ती प्रवृत्ति के पीछे संभावित कारक


राजस्थान के कुछ भागों में मानसून का निवर्तन | राजस्थान | 25 Sep 2024

चर्चा में क्यों

हाल ही में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने राजस्थान के भागों में निवर्तन शुरू कर दिया है, जो इस वर्ष देरी से निवर्तन का संकेत है।

मुख्य बिंदु

भारत में मानसून

भारतीय मानसून एक मौसमी पवन प्रणाली है जो देश की जलवायु और कृषि पैटर्न को निर्धारित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह एक विशिष्ट आर्द्र और शुष्क अवधि द्वारा चिह्नित है, जिसमें दक्षिण-पश्चिम मानसून जून और सितंबर के बीच वर्षा लाता है।

भारतीय मानसून की प्रमुख विशेषताएँ:


उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश ने 8 गीगावाट सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर सहयोग किया | उत्तर प्रदेश | 25 Sep 2024

चर्चा में क्यों? 

हाल ही में, मध्य प्रदेश (MP) और उत्तर प्रदेश (UP) सरकारों ने 8 गीगावाट (GW) सौर ऊर्जा संयंत्र विकसित करने के लिये साझेदारी की है, जो दो भारतीय राज्यों के बीच इस तरह का पहला महत्त्वपूर्ण नवीकरणीय ऊर्जा सहयोग है।

मुख्य बिंदु