बद्रीनाथ मंदिर | उत्तराखंड | 06 Feb 2025
चर्चा में क्यों?
उत्तराखंड के चमोली ज़िले में स्थित बद्रीनाथ मंदिर के पवित्र कपाट 4 मई, 2025 को श्रद्धालुओं के लिये खोले जाएंगे।
मुख्य बिंदु
- बद्रीनाथ मंदिर खोलने पर निर्णय:
- बसंत पंचमी के अवसर पर पुजारियों ने विशेष पूजा-अर्चना के पश्चात बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खोलने का शुभ समय तय किया।
- चार धामों का वार्षिक समापन और पुनः उद्घाटन:
- दीवाली के बाद, अधिकारियों द्वारा चार धाम— बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री— भक्तों के लिये बंद कर दिये जाते हैं।
- अगले वर्ष अप्रैल-मई में द्वार पुनः खुलेंगे।
चार धाम यात्रा
- यमुनोत्री धाम:
- गंगोत्री धाम:
- स्थान: उत्तरकाशी ज़िला
- देवी गंगा को समर्पित
- सभी भारतीय नदियों में सबसे पवित्र मानी जाती है।
- केदारनाथ धाम:
- स्थान: रुद्रप्रयाग ज़िला
- भगवान शिव को समर्पित
- मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित है।
- भारत में 12 ज्योतिर्लिंगों (भगवान शिव के दिव्य प्रतिनिधित्व) में से एक।
- बद्रीनाथ धाम:
- स्थान: चमोली ज़िला
- बद्रीनारायण मंदिर का पवित्र स्थल
- भगवान विष्णु को समर्पित
- वैष्णवों के लिये पवित्र तीर्थस्थलों में से एक।