जयपुर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 7 अक्तूबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

स्टेट पी.सी.एस.

  • 05 Oct 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

UP अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो, 2024

चर्चा में क्यों?

हाल ही में MSME, ODOP और GI उत्पादों पर ज़ोर देते हुए, वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में उत्तर प्रदेश की बढ़ती स्थिति को बढ़ावा देने हेतु UP इंटरनेशनल ट्रेड शो, 2024 का शुभारंभ किया गया।

मुख्य बिंदु 

  • उत्तर प्रदेश के विकास का प्रदर्शन:
    • UP इंटरनेशनल ट्रेड शो, 2024 का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को भारत में एक प्रमुख विकास इंजन के रूप में प्रस्तुत करना है।
    • राज्य ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था प्राप्त करने का उद्देश्य निर्धारित किया है।
    • इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो में साझेदार देश वियतनाम है। 
    • यह शो UP के व्यवसाय, वाणिज्य, शिल्प, संस्कृति, भोजन और नवाचार पर प्रकाश डालता है।
  • MSME और आर्थिक विकास पर ध्यान:
    • यह व्यापार मेला MSME, भौगोलिक संकेत (GI) उत्पादों और एक ज़िला, एक उत्पाद (ODOP) योजनाओं को बढ़ावा देता है।
    • यह उद्यमों को वैश्विक स्तर पर अपनी पहुँच प्रदर्शित करने और उसका विस्तार करने के लिये एक मंच प्रदान करता है, जिससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलता है।
    • इसमें सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों की प्रोत्साहन योजनाओं और पहलों को भी शामिल किया गया है।
  • मील के पत्थर और उपलब्धियाँ:
    • उद्घाटन संस्करण (21 - 25 सितंबर, 2023) ने 60 से अधिक देशों के विदेशी खरीदारों को आकर्षित किया।
    • भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा मुख्यमंत्री की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया गया।



राजस्थान Switch to English

उदयपुर में आदमखोर तेंदुए का शिकार

चर्चा में क्यों?

हाल ही में उदयपुर ज़िले में अधिकारी कई मौतों के लिये ज़िम्मेदार एक तेंदुए की सक्रिय रूप से तलाश कर रहे हैं।

मुख्य बिंदु 

  • उदयपुर ज़िले में एक तेंदुए ने सात लोगों को मार डाला है, वन विभाग, पुलिस और भारतीय सेना की खोज टीम जानवर को पकड़ने या मारने की कोशिश कर रही हैं।
  • विभिन्न स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं और स्थानीय ग्रामीण इस प्रयास में सहायता कर रहे हैं।
  • हाल ही में 55 वर्षीय महिला पर हुए घातक हमले के बाद मुख्य वन्यजीव वार्डन ने जानवर को गोली मारने का आदेश दिया तथा गोगुंदा और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश जारी है। 

मुख्य वन्यजीव वार्डन

  • प्राधिकरण: मुख्य वन्यजीव वार्डन (Chief Wild Life Warden- CLWL) वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत वैधानिक प्राधिकरण है जो राज्य वन विभाग के वन्यजीव विंग की देखरेख के लिये ज़िम्मेदार है।
  • प्रशासनिक नियंत्रण: CWLW राज्य के संरक्षित क्षेत्रों (Protected Areas- PA) पर पूर्ण प्रशासनिक नियंत्रण रखता है, तथा वन्यजीव संरक्षण उपायों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करता है।
  • संरक्षित क्षेत्रों की संरचना: प्रत्येक संरक्षित क्षेत्र ( PA) को आम तौर पर एक वन्यजीव प्रभाग के रूप में वर्गीकृत किया जाता है, जिसकी प्रशासनिक ज़िम्मेदारियों का नेतृत्व उप वन संरक्षक (Deputy Conservator of Forests- DCF) करता है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2