प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 01 Jul 2024
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

गांधी सरोवर पर हिमस्खलन

चर्चा में क्यों?

हाल ही में केदारनाथ धाम से चार किलोमीटर ऊपर स्थित गांधी सरोवर में भारी हिमस्खलन हुआ।

मुख्य बिंदु:

  • यह हिमस्खलन केदारनाथ घाटी के ऊपरी छोर पर स्थित बर्फ से ढकी मेरु-सुमेरु पर्वत शृंखला के नीचे चोराबाड़ी ग्लेशियर में गांधी सरोवर के ऊपरी क्षेत्र में हुआ।
  • वर्ष 2022 में सितंबर और अक्तूबर के महीनों में इस क्षेत्र में तीन हिमस्खलन हुए।
    • मई और जून 2023 में चोराबाड़ी ग्लेशियर में हिमस्खलन की पाँच ऐसी घटनाएँ दर्ज की गईं।
  • इसके बाद भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान और वाडिया संस्थान के वैज्ञानिकों ने क्षेत्र का स्थलीय एवं हवाई सर्वेक्षण कर पूरी स्थिति का जायजा लिया। 
  • वैज्ञानिकों की टीम ने हिमालयी क्षेत्र में इन घटनाओं को ‘सामान्य’ बताया, लेकिन उन्होंने केदारनाथ धाम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर ज़ोर दिया।

चोराबाड़ी ग्लेशियर

  • चोराबाड़ी बामक ग्लेशियर के नाम से भी जाना जाने वाला यह ग्लेशियर उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में स्थित है। 
  • मंदाकिनी नदी चोराबाड़ी ग्लेशियर से निकलती है।

हिमस्खलन

  • हिमस्खलन का आशय पर्वत या ढलान से नीचे अचानक हिम, बर्फ और मलबे के तीव्र प्रवाह से है।
  • यह भारी बर्फबारी, तीव्र तापमान परिवर्तन या मानव गतिविधि जैसे विभिन्न कारकों के कारण हो सकता है।
  • हिमस्खलन की संभावना वाले कई क्षेत्रों में विशेषज्ञ दल मौजूद होते हैं जो विभिन्न तरीकों जैसे- विस्फोटक, बर्फ अवरोधक और अन्य सुरक्षा उपायों का उपयोग करके हिमस्खलन के जोखिमों की निगरानी एवं नियंत्रण करते हैं।

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी (WIHG)

  • वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का एक स्वायत्त अनुसंधान संस्थान है।
  • जून, 1968 में दिल्ली विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के दो कमरों में एक छोटे केंद्र के रूप में स्थापित इस संस्थान को अप्रैल, 1976 के दौरान देहरादून में स्थानांतरित कर दिया गया था।


उत्तराखंड Switch to English

बद्रीनाथ मंदिर के लिये मास्टर प्लान

चर्चा में क्यों?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुसार, राज्य में बद्रीनाथ मंदिर में सुविधाओं के उन्नयन के लिये 424 करोड़ रुपए का मास्टर प्लान तैयार किया गया है।

मुख्य बिंदु:

  • बद्रीनाथ मंदिर राज्य के बद्रीनाथ शहर में स्थित है और यह चार धाम तीर्थ स्थलों में से एक है।
  • उत्तराखंड में कई धार्मिक स्थल हैं तथा हिमालयी क्षेत्र में उनका स्थान, जो पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील है। सरकार के लिये पर्यावरण संबंधी चिंताओं को दूर करना एवं देश भर से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिये बेहतर सुविधाओं की आवश्यकता को पूरा करना यहाँ एक बड़ी चुनौती है।
  • बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि वे उधम सिंह नगर ज़िले में पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तार की प्रक्रिया जल्द शुरू करें।
    • साथ ही देहरादून में जॉली ग्रांट हवाई अड्डे के विस्तार की अनुमति देने और हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा देने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने का अनुरोध किया।

बद्रीनाथ मंदिर

  • यह मंदिर वैष्णवों के लिये 108 दिव्य देसमों में से एक भगवान विष्णु का पवित्र तीर्थस्थल है, जिन्हें बद्रीनाथ के रूप में पूजा जाता है।
  • यह उत्तराखंड के चमोली ज़िले में अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है।


 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow