उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग गोवा सरकार से सम्मानित
- 09 Apr 2025
- 2 min read
चर्चा में क्यों?
1 अप्रैल, 2025 को गोवा सरकार ने उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग को सम्मानित किया।
मुख्य बिंदु
- मुद्दे के बारे में:
- यह सम्मान समारोह गोवा के अग्निशमन और आपातकालीन सेवा निदेशालय द्वारा प्रदान किया गया।
- गोवा की राजधानी पणजी में इस सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
- यह सम्मान महाकुंभ 2025, प्रयागराज में उत्कृष्ट अग्निशमन और आपदा प्रबंधन सेवाओं के लिये दिया गया।
- अग्निशमन विभाग की उपलब्धियाँ:
- 45 दिनों में 185 आग की घटनाओं को नियंत्रित किया, जिनमें से 24 बड़ी आग की घटनाएँ थीं।
- इसके अलावा, लगभग 86 छोटी आग की घटनाओं पर तुरंत काबू पा लिया गया।
- लगभग 16.5 करोड़ रुपए के संभावित नुकसान को बचाया गया।
कुंभ मेले के बारे में:
- वर्ष 2025 में महाकुंभ मेला प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित किया गया, जिसमें 66.30 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आए।
- 'कुंभ' शब्द की उत्पत्ति 'कुंभक' (अमरता के अमृत का पवित्र घड़ा) धातु से हुई है।
- पुष्यभूति वंश के राजा हर्षवर्द्धन ने प्रयागराज में कुंभ मेले का आयोजन प्रारंभ किया।
- यह तीर्थयात्रियों का सबसे बड़ा शांतिपूर्ण समागम है जिसके दौरान प्रतिभागी पवित्र नदी में स्नान या डुबकी लगाते हैं। यह समागम 4 अलग-अलग जगहों पर होता है, अर्थात्:
- हरिद्वार में गंगा के तट पर।
- उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर।
- नासिक में गोदावरी (दक्षिण गंगा) के तट पर।
- प्रयागराज में गंगा, यमुना और पौराणिक अदृश्य सरस्वती के संगम पर