ध्यान दें:



State PCS Current Affairs

राजस्थान

थार रेगिस्तान

  • 15 Apr 2025
  • 3 min read

चर्चा में क्यों?

एक नए अध्ययन के अनुसार, भारत के थार रेगिस्तान में विगत दो दशकों के दौरान मानसूनी वर्षा में वृद्धि और कृषि प्रसार के चलते हरियाली (Greening) में प्रति वर्ष 38% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।

मुख्य बिंदु

थार रेगिस्तान के बारे में:

  • थार रेगिस्तान (द ग्रेट इंडियन डेजर्ट) की अवस्थिति: यह भारतीय उपमहाद्वीप पर रेत की पहाड़ियों (Sand Hills) का एक शुष्क क्षेत्र है। यह उत्तर-पश्चिमी भारत (राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा) और दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान (सिंध और पंजाब प्रांत) में 200,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
  • भूगोल और जलवायु: इसकी सीमा पश्चिम में सिंधु नदी के मैदान, उत्तर और उत्तर-पूर्व में पंजाब के मैदान, दक्षिण-पूर्व में अरावली पर्वतमाला और दक्षिण में कच्छ के रण से लगती है।
    • इस रेगिस्तान में उपोष्णकटिबंधीय रेगिस्तानी जलवायु पाई जाती है, जिसमें लगातार उच्च दबाव और अवतलन की स्थिति बनी रहती है। 
  • मृदा संरचना: रेगिस्तान की मृदा में रेगिस्तानी, लाल रेगिस्तानी, सिरोज़ेम, लाल और पीली, लवणीय, लिथोसोल और रेगोसोल शामिल हैं। 
    • ये मृदा मोटे बनावट वाली, अच्छी जल निकासी वाली तथा कैल्शियम युक्त होती है, जो विशिष्ट वनस्पति और कृषि के लिये सहायक होती है।
  • जैवविविधता: यह अपेक्षाकृत समृद्ध जैवविविधता को बढ़ावा देता है, जिसमें ब्लू बुल (नीलगाय), ब्लैकबक, ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (GIB) और इंडियन गज़ेला (चिंकारा) शामिल हैं।
  • भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यानों में से एक, डेजर्ट नेशनल पार्क (राजस्थान) यहीं स्थित है।
  • थार रेगिस्तान का लगभग 60% हिस्सा राजस्थान राज्य में स्थित है।
  • खनिज संसाधन: यह रेगिस्तान में विश्व के सबसे बड़े लिग्नाइट कोयला भंडारों में से एक है।
  • यह जिप्सम और नमक (लवणीय झीलों- सांभर और कुचामन के साथ) से समृद्ध है।

Thar Desert

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2