प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 3 सितंबर से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


झारखंड

NDRF ने झारखंड में बाढ़ से ग्रामीणों को बचाया

  • 06 Aug 2024
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

  • राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) ने झारखंड के गढ़वा ज़िले में बाढ़ के पानी में फँसे 26 ग्रामीणों को बचाया।
    • पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ आ गई है

मुख्य बिंदु

  • हरिहरपुर पुलिस चौकी के पास सोन नदी के बाढ़ के पानी में ग्रामीण फँस गए थे।
    • सोन नदी, जो एक बारहमासी नदी है जो मध्य भारत से होकर बहती है।
    • यह यमुना नदी के बाद गंगा की दूसरी सबसे बड़ी दक्षिणी (दाहिनी तट) सहायक नदी है।
    • यह नदी छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िले में अमरकंटक पहाड़ी के पास से निकलती है और अंततः बिहार में पटना के पास गंगा नदी में मिल जाती है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF)

  • परिचय
    • NDRF भारत में प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के लिये विशेष प्रतिक्रिया के उद्देश्य से गठित एक विशेष बल है।
    • गठन और उद्देश्य: NDRF का गठन वर्ष 2006 में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत किया गया था। इसका प्राथमिक उद्देश्य प्राकृतिक तथा मानव निर्मित आपदाओं पर त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देना है।
    • संरचना: NDRF में सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CAPF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CRPF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) सहित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की बटालियनें शामिल हैं।
      • प्रत्येक बटालियन को आपदा प्रतिक्रिया के लिये विशेष प्रशिक्षण एवं उपकरण उपलब्ध हैं।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2