लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ | 24 Apr 2025
चर्चा में क्यों?
19 से 22 अप्रैल, 2025 तक उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया।
मुख्य बिंदु
- सांसद खेल महाकुंभ के बारे में:
-
इस आयोजन का उद्देश्य खेलो इंडिया अभियान की भावना के अनुरूप युवाओं में खेल भावना, स्वस्थ जीवनशैली और स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देना था।
-
इस खेल महाकुंभ में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग और ताइक्वांडो जैसे आधुनिक खेलों के साथ-साथ कलारीपयट्टू, योगासन और मलखंब जैसे पारंपरिक और स्वदेशी खेलों का भी प्रदर्शन किया गया।
-
-
प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई:
- जूनियर कैटेगरी: कक्षा 9 से 12 तक के छात्र।
- सीनियर कैटेगरी: डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्र।
- प्रतिभागी:
- कुल 10,000 खिलाड़ियों में से 2,500 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
- चयन प्रक्रिया ज़िला स्तर पर आठ ज़ोन में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के माध्यम से की गई।
- विजेताओं को आठ लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया।