ध्यान दें:



State PCS Current Affairs

उत्तर प्रदेश

15वीं हॉकी सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025

  • 21 Apr 2025
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

पंजाब ने मध्य प्रदेश को हराकर 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप, 2025 जीत ली है। वहीं उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

मुख्य बिंदु:

  • चैंपियनशिप के बारे में: 
    • इस चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 15 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश के झाँसी स्थित मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में किया गया।
    • हॉकी इंडिया के अनुसार, टूर्नामेंट में वही डिवीज़न-आधारित प्रारूप अपनाया गया, जो सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लागू किया गया था।
  • इस प्रतियोगिता में कुल 30 टीमों ने भाग लिया और इन्हें तीन डिवीज़नों — डिवीज़न A, डिवीज़न B और डिवीज़न C  में विभाजित किया गया था।

मेजर ध्यानचंद

  • मेजर ध्यानचंद एक फील्ड हॉकी खिलाड़ी थे जिन्होंने वर्ष 1926 से 1949 तक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खेली।
    • वह तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता थे, जिन्होंने वर्ष 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक संस्करणों में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
  • खेल में उनके असाधारण कौशल के चलते उन्हें 'हॉकी के जादूगर' की उपाधि दी गई।
    • ध्यानचंद ने अपने भाई रूप सिंह के साथ मिलकर भारत के 35 गोलों की संख्या में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके चलते उन्हें 'हॉकी ट्विन्स' के नाम से भी जाना गया।
    • वर्ष 1934 में ध्यानचंद को भारतीय टीम की कप्तानी से सम्मानित किया गया।
  • मेजर ध्यानचंद वर्ष 1956 में सेना में मेजर पद से सेवानिवृत्त हुए और उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
  • हर साल 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके योगदान को सम्मान देने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2