नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



State PCS Current Affairs

मध्य प्रदेश

कूनो नेशनल पार्क में चीता मित्र सम्मेलन

  • 21 Feb 2025
  • 2 min read

चर्चा में क्यों?

18 फरवरी 2025 को कूनो नेशनल पार्क श्योपुर में चीता मित्र सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 100 चीता मित्र शामिल हुए।

मुख्य बिंदु 

  • सम्मलेन के बारे में:
    • यह सम्मेलन कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीते के पुनर्वास के दो सफल वर्षों की पूर्णता पर आयोजित किया गया। 
    • चीता मित्रों द्वारा परियोजना से जुड़े अपने अनुभव और सुझाव साझा किये गए, जो इस परियोजना को भविष्य में बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं।
    • चीता परियोजना की विस्तृत जानकारी दी गई और परियोजना के तहत किए गए कार्यों का प्रत्यक्ष अनुभव साझा किया गया।
  • उद्देश्य:
    • इस सम्मेलन का उद्देश्य परियोजना के तहत किए गए कार्यों का विश्लेषण करना था। 
    • इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि सभी पहलुओं पर विचार किया जाए और चीता परियोजना की सफलता में योगदान दिया जाए।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान (NP)

  • कूनो राष्ट्रीय उद्यान (NP) (श्योपुर, मध्य प्रदेश) को वर्ष 1981 में एक वन्यजीव अभयारण्य के रूप में स्थापित किया गया था और वर्ष 2018 में इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया।
  • वनस्पति: प्राथमिक वृक्ष प्रजातियाँ करधई, खैर और सलाई हैं।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2