कुल प्रश्नों की संख्या : 4300
-
कार्स्ट स्थलाकृति से आप क्या समझते हैं? इनके विकास के लिये आवश्यक दशाओं का संक्षेप में वर्णन करें।
01 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
“एक लोक सेवक से सदैव अपेक्षा रहती है कि वह सार्वजनिक निधियों का उचित, तर्कपूर्ण एवं न्यायसंगत उपयोग व वितरण करे। यह तभी संभव है जब व्यवस्था भ्रष्टाचार रहित हो।” इस संदर्भ में लोक सेवाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार से निपटने के लिये नवाचारी उपायों को सुझाएँ।
01 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“भारत का कानून धर्मांतरण को प्रतिबंधित नहीं करता जब तक कि यह स्वैच्छिक है।” विश्लेषण कीजिये।
01 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में बुनियादी ढाँचे की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन कीजिये। सागरमाला परियोजना इस दिशा में किस प्रकार योगदान दे सकती है?
31 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“मानव आचरण केवल अभिरुचि या हॉबी से नहीं समझा जा सकता, मनोवृत्तियों और अभिवृत्तियों की मिली-जुली प्रतिक्रियाओं से ही इसे पहचाना जा सकता है।” चर्चा कीजिये।
31 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
फ्राँसीसी क्रांति के उद्देश्य और उपलब्धि में कोई सामंजस्य नहीं था। स्पष्ट करें।
31 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वर्तमान अमेरिकी विदेश नीति में पश्चिम एशिया एवं दक्षिण एशिया के बजाय एशिया-प्रशांत प्राथमिक क्षेत्र बन गया है। इस बदलाव के विभिन्न कारणों का उल्लेख करते हुए इस संबंध में अमेरिका के लिये भारत के महत्त्व पर चर्चा करें।
31 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
संसदीय विशेषाधिकारों से आप क्या समझते हैं? इनके वर्गीकरण को स्पष्ट करते हुए सीमाओं पर चर्चा करें।
30 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति के लिये उत्तरदायी कारकों का उल्लेख करते हुए भारत में इनके पूर्वानुमान के लिये अपनाए जाने वाले उपायों की चर्चा कीजिये।
30 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
क्या अभिवृत्तियों के निर्माण में आनुवंशिक कारकों की कोई भूमिका होती है? चर्चा करें।
30 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
जलवायु परिवर्तन के कृषि पर पड़ने वाले प्रभावों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
30 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
राजनय में नैतिकता (डिप्लोमेसी) की क्या आवश्यकता है? उन सिद्धांतों का उल्लेख करें जो वैश्विक कानूनों और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को प्रशासित करते हैं।
28 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
संप्रदायवाद और धर्मनिरपेक्षता पर नेहरू की विचारधारा एवं प्रतिक्रिया ने ही आधुनिक ‘सेक्यूलर’ भारत की नींव को मज़बूत किया। विवेचना करें।
28 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सुरक्षा की दृष्टि से मनुष्य हमेशा से समूह में रहना पसंद करता है लेकिन वर्तमान में इन समूहों ने ही उसकी सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। इस कथन के संदर्भ में भीड़ द्वारा हिंसा की घटनाओं के कारणों एवं समाधान के उपायों का विश्लेषण करें।
28 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
हाल ही में प्रवाल भित्तियों की रक्षा हेतु ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा लिये गए निर्णय के संदर्भ में इनके अर्थ, उपयोगिता, समस्याओं एवं वितरण के विषय में संक्षेप में चर्चा कीजिये। साथ ही यह भी स्पष्ट कीजिये कि जलवायु परिवर्तन एवं महासागरीय अम्लीकरण के कारण इन पर क्या प्रभाव पड़ता है तथा इनके बचाव हेतु क्या किया जा सकता है?
28 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
महासागरीय धाराओं को परिभाषित करें। इनकी उत्पत्ति की प्रक्रिया तथा स्थानीय मौसम एवं उद्योगों पर इनके प्रभावों की चर्चा करें।
27 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
गांधी जी का दर्शन अपने आप में संश्लेषण की प्रयोगशाला थी। विवेचना कीजिये।
27 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का सामाजिक क्षेत्र के उत्थान में क्या महत्त्व है? वर्णन करें।
27 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भौगोलिक संकेतक (Geographical indications) से आप क्या समझते हैं? भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में इसकी भूमिका को स्पष्ट करें।
26 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भूस्थानीकरण क्या है? क्या यह बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा अपनाई गई बाज़ार संबंधी रणनीति है अथवा वास्तव में कोई सांस्कृतिक संश्लेषण हो रहा है? चर्चा करें।
26 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
अंततः कानून ही नैतिक शासन के लिये आधार के रूप में कार्य कर सकता है। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? तर्क सहित व्याख्या करें।
26 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत के संदर्भ में अमेरिका की नई सुरक्षा रणनीति के महत्त्व पर प्रकाश डालें।
26 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
नैतिक अभिवृत्ति से आप क्या समझते हैं ? नैतिक अभिवृत्ति पर सामाजिक मीडिया के प्रभावों की चर्चा करें।
25 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
गोथिक स्थापत्य कला से आप क्या समझते हैं? इंडो-गोथिक शैली की विशेषताओं का संक्षेप में वर्णन कीजिये।
25 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
एक देश के रूप में विश्व में भुखमरी तथा कुपोषण से पीड़ित सर्वाधिक लोग भारत में ही निवास करते हैं किंतु वर्तमान समय में अतिपोषण की समस्या अपेक्षाकृत अधिक तेज़ी से उभर रही है। इस कथन पर विचार करते हुए समस्या के कारणों एवं इसके समाधान पर प्रकाश डालें।
25 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“भारत में प्रदूषण की बढ़ती समस्या का एक प्रमुख कारण परिवहन क्षेत्र से होने वाला उत्सर्जन है।” इस समस्या से निजात पाने में इलेक्ट्रिक वाहनों की भूमिका को स्पष्ट करते हुए इस संदर्भ में किये गए प्रयासों तथा अन्य नवाचारी उपायों की चर्चा करें।
25 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
“मनुष्य अपनी स्वतंत्रता के लिये अभिशप्त है क्योंकि एक बार विश्व में झोंक दिये जाने के बाद वह उस प्रत्येक चीज़ के लिये ज़िम्मेदार होता है जो वह करता है।” समीक्षात्मक विश्लेषण कीजिये।
24 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“मुग़ल शक्ति के पराभव के पश्चात् अंग्रेज़ों एवं मराठों के मध्य हुए ‘आंग्ल-मराठा’ युद्ध स्वयं को एक-दूसरे से सर्वश्रेष्ठ साबित करने के लिये किये गए संघर्ष थे; जिसमें अंततः अंग्रेजों की विजय हुई।” इसी पृष्ठभूमि में आंग्ल-मराठा युद्धों में मराठों की पराजय के कारणों का विश्लेषण करें।
24 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
“भारतीय बच्चों में मोटापे की समस्या गंभीर रूप धारण कर चुकी है।” इस समस्या से जुड़ी चुनौतियाँ कौन-सी हैं? इन चुनौतियों से निपटने के उपाय सुझाएँ।
24 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत की अंडरवाटर सुरक्षा को विश्वनीय बनाने के लिये परंपरागत और परमाणु चालित पनडुब्बियों का विकास अपरिहार्य है। समीक्षा करें।
24 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी