कुल प्रश्नों की संख्या : 4300
-
“विदेशी संबंधों के निर्धारण में कैदी प्रत्यावर्तन एक महत्त्वपूर्ण मुद्दा है।” कैदियों को लौटाने और पुनर्वास के संदर्भ में किये गए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों की चर्चा करते हुए कैदी प्रत्यावर्तन अधिनियम 2003 का उल्लेख करें।
23 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“भौगोलिक अध्ययन में साहित्यिक भाषा की अपेक्षा गणितीय भाषा का उपयोग करना अधिक लाभकारी है परिणामस्वरूप भूगोल में आनुभविक विवरण को त्याग दिया गया और उसका स्थान मात्रात्मक विधियों ने ले लिया।” कथन को स्पष्ट करते हुए भूगोल में मात्रात्मक क्रांति के उद्देश्यों की चर्चा कीजिये।
23 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
“भावनात्मक प्रज्ञता व्यक्ति के निजी जीवन के साथ-साथ उसके सार्वजनिक जीवन में भी सफलता सुनिश्चित करती है।” भावनात्मक प्रज्ञता को परिभाषित करते हुए प्रशासनिक कार्यों में इसके प्रयोग से उभरने वाले सकारात्मक पक्षों का उल्लेख करें।
23 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
देश में जल संकट से निपटने के लिये नीति आयोग द्वारा ज़ारी प्रयासों और नीतियों की चर्चा करें।
23 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
अक्सर यह देखने में आता है कि डिज़िटल तंत्र की इकाइयाँ उपयोगकर्त्ताओं का व्यक्तिगत डाटा संगृहीत कर उसका दुरुपयोग कर रही हैं। इस संबंध में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण द्वारा किये गए उपायों की चर्चा करें।
21 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कांट के नैतिक सिद्धांत की स्पष्ट व्याख्या कीजिये।
21 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
उन्नीसवीं शताब्दी में यूरोप में वाणिज्यवादी प्रवृत्ति ने एक नया रूप लिया जिसे ब्रिटिशों ने श्वेत जाति के दायित्व के रूप में संबोधित किया। स्पष्ट कीजिये।
21 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
तकनीकी नवाचारों ने छोटे पैमाने की रिश्वतों को कम किया लेकिन यह प्रकट किया कि बड़े स्तर का भ्रष्टाचार भारत में अभी भी फल-फूल रहा है। कथन को स्पष्ट करते हुए इस संदर्भ में अपनाए जाने वाले उपायों की चर्चा करें।
21 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वैश्विक अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार की दृष्टि से वर्ष 2018 किस प्रकार से महत्त्वपूर्ण हो सकता है? प्रमुख आर्थिक संकेतकों का उल्लेख करते हुए विवेचना कीजिये।
20 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“जब कोई व्यक्ति ठीक काम करता है तो उसे पता तक नहीं चलता कि वह क्या कर रहा है पर गलत काम करते समय उसे हर समय यह ख्याल रहता है कि वह जो कर रहा है वह गलत है।” क्या आप इस कथन से सहमत हैं? उदाहरण के साथ स्पष्ट करें।
20 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कार्बन कर जलवायु परिवर्तन पर शमन नीति के रूप में एक अच्छा विचार है किंतु इसके समक्ष अनेक चुनौतियाँ भी हैं। चर्चा करें
20 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
“जाति आधारित भेदभाव अभी भी स्वतंत्र भारत के राजनीतिक परिदृश्य को बाधा पहुँचा रहा है और स्वतंत्र भारत में जिस न्याय की कल्पना की गई थी, वह अभी तक साकार नहीं हो सकी है।” टिप्पणी कीजिये।
20 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
सहिष्णुता से क्या आप समझते हैं? इसके लाभों का संक्षेप में वर्णन कीजिये।
19 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
केंद्र सरकार द्वारा काले धन, कर चोरी और बेनामी संपत्ति जैसी समस्याओं से निपटने के लिये क्या-क्या उपाय किये गए हैं, विवेचनात्मक वर्णन कीजिये।
19 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
असहयोग आंदोलन की वापसी ने जिस क्रांतिकारी आंदोलन की नींव तैयार की थी, उसे काकोरी कांड ने समाप्त कर दिया था। समीक्षा कीजिये।
19 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत ने एक बेहतरीन लोकतंत्र तो अपनाया है, लेकिन वह इसके मानकों के अनुपालन में अक्षम है। इस कथन का विवेचनात्मक परीक्षण कीजिये।
19 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“भारत जैसे देश में जहाँ लोकतांत्रिक संस्थाओं का कार्यकाल अनिश्चित है, ऐसे में एक बड़े तबके द्वारा लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने का समर्थन किया जा रहा है।” क्या आप मानते हैं कि ‘एक देश, एक चुनाव’ का विचार भारत में सफल हो सकता है?
18 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भ्रंश घाटी (Rift Valley) से आप क्या समझते हैं? पूर्वी अफ्रीका में इनके अत्यधिक विकसित होने के सुसंगत कारकों की व्याख्या कीजिये।
18 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
यह सुनिश्चित करने के लिये कि केवल ईमानदार अधिकारियों की तैनाती नाज़ुक कामों में की जा सके; किस प्रकार के तंत्र की आवश्यकता है?
18 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“रोज़गार सृजन किसी भी वास्तविक लोकतंत्र के लिये चुनौती है।” इस कथन के संदर्भ में रोज़गार सृजन के आँकड़े और भारतीय अर्थव्यवस्था की वस्तुस्थिति की समीक्षा कीजिये।
18 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या भारत में विनियमों का आधिक्य है? क्या भारत में ऐसे नियम-क़ानून हैं जो भ्रष्टाचार फैलाने में एक वातावरण तैयार करते हैं? समीक्षा कीजिये।
17 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वर्तमान में रुपए के मूल्य में गिरावट के कारणों की चर्चा करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव को स्पष्ट करें।
17 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ब्रिटिश सरकार द्वारा लिये गए बंगाल विभाजन के निर्णय के विरोधस्वरूप चलाया गया स्वदेशी व बहिष्कार आंदोलन यद्यपि अपने उद्देश्यों में पूर्णतया सफल नहीं हो सका, किंतु इस आंदोलन की उपलब्धियों को नकारा नहीं जा सकता। चर्चा कीजिये।
17 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में आज़ादी के 70 सालों के बाद भी मैला ढोने की प्रथा विद्यमान है। इसके क्या कारण हैं और इसके उन्मूलन हेतु क्या उपाय किये जाने चाहिये?
17 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
“चिकित्सा क्षेत्र में विद्यमान विकास की व्यापक संभावनाओं के आलोक में व्यावहारिक नैतिकता के क्षेत्र में जैव नैतिकता अत्यधिक रुचिकर क्षेत्र हो गया है।” इस संबंध में रूपरेखा को स्पष्ट करते हुए वर्तमान में इसकी प्रासंगिकता पर चर्चा करें।
16 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नई आर्थिक नीति से आप क्या समझते हैं? वर्तमान में इसकी सफलता पर चर्चा करते हुए इसके तहत अपनाए गए सुधारों को स्पष्ट करें।
16 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘अंग्रेज़ों द्वारा समय-पूर्व सत्ता हस्तांतरण करने की शीघ्रता व तात्कालिक नेतृत्व की अदूरदर्शिता आज़ादी के समय हुए नरसंहार व अशांति के लिये उत्तरदायी थी।’ इस कथन की समीक्षा कीजिये।
16 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
बंधुआ मज़दूरी से आप क्या समझते हैं? भारत में इसकी विद्यमानता के कारणों एवं इसके उन्मूलन के लिये उठाए गए क़दमों की चर्चा करें।
16 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
करेंसी डेरिवेटिव क्या है? इसकी लोकप्रियता के कारणों पर चर्चा करते हुए बताएँ कि इसके साथ व्यापार कैसे संभव है?
14 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या आप मानते हैं कि प्रौद्योगिकी विकास के कारण ‘गेमिंग’ मनुष्यों में एक मानसिक विकार के रूप में विकसित होता जा रहा है? तर्क सहित विश्लेषण कीजिये।
14 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी