कुल प्रश्नों की संख्या : 4300
-
क्या आप मानते हैं कि प्रौद्योगिकी विकास के कारण ‘गेमिंग’ मनुष्यों में एक मानसिक विकार के रूप में विकसित होता जा रहा है? तर्क सहित विश्लेषण कीजिये।
14 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
केस स्टडी हाल ही में आपको एक ज़िले के ज़िलाधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद आप पाते हैं कि ज़िले के ग्रामीण इलाकों में लड़कियों को स्कूल भेजने के मुद्दे पर काफी तनाव है। गाँव के बड़े महसूस करते हैं कि इससे अनेक समस्याएँ पैदा हो गई हैं, क्योंकि लड़कियों को पढ़ाया जा रहा है और वे घर के सुरक्षित माहौल से बाहर कदम रख रही हैं। उनका विचार यह है कि लड़कियों की न्यूनतम शिक्षा के बाद जल्दी से उनकी शादी कर दी जानी चाहिये। शिक्षा प्राप्ति के बाद लड़कियाँ नौकरी के लिये भी स्पर्द्धा कर रही हैं, जो कि परंपरा से लड़कों का अनन्य क्षेत्र रहा है और इससे बेरोज़गार पुरुषों की संख्या में वृद्धि हो रही है। युवा पीढ़ी महसूस करती है कि वर्तमान में लड़कियों को शिक्षा, रोज़गार तथा जीवन-निर्वाह के अन्य साधनों के संबंध में पुरुषों के समान अवसर प्राप्त होने चाहिये। यह पूरा इलाका इस बात पर वयोवृद्धों और युवाओं के बीच तथा उससे भी आगे दोनों पीढि़यों में स्त्री-पुरुषों के बीच विभाजित है। आपको पता चलता है कि पंचायत या अन्य निकायों में या व्यस्त चौराहों पर भी इस मुद्दे पर वाद-विवाद हो रहा है। एक दिन आपको सूचना मिलती है कि एक अप्रिय घटना घटित हुई है, कुछ लड़कियाँ जब स्कूल के रास्ते में थीं तो उनके साथ छेड़खानी की गई। इस घटना के फलस्वरूप कई सामाजिक समूहों के बीच झगड़े हुए और कानून तथा व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई। वाद-विवाद के बाद बड़े-बूढ़ों ने लड़कियों को स्कूल जाने की अनुमति न देने और जो परिवार उनके आदेश का पालन नहीं करते हैं ऐसे सभी परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय ले लिया। प्रश्न : पीढ़ियों के बीच संबंधों में समरसता सुनिश्चित करने के लिये आप गाँव के वयोवृद्धों की पितृतंत्रात्मक अभिवृत्ति का किस प्रकार प्रबंधन करेंगे?
14 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
ज़ीरो बजट नेचुरल फार्मिंग क्या है? इसके उद्देश्यों की चर्चा करते हुए इससे होने वाले लाभों को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये।
13 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
चालुक्यकालीन स्थापत्य कला पर प्रकाश डालिये।
13 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
भारत में लिंगानुपात में सुधार के लिये सरकार द्वारा अनेक जागरूकता अभियान चलाए गए लेकिन यह मुद्दा इतना जटिल है कि परिवारों के व्यवहार को बदलने के लिये मात्र सूचनाएँ देना पर्याप्त नहीं है। विवेचना कीजिये।
13 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
केस स्टडी : हाल ही में आपको एक ज़िले के ज़िलाधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद आप पाते हैं कि ज़िले के ग्रामीण इलाकों में लड़कियों को स्कूल भेजने के मुद्दे पर काफी तनाव है। गाँव के बड़े महसूस करते हैं कि इससे अनेक समस्याएँ पैदा हो गई हैं, क्योंकि लड़कियों को पढ़ाया जा रहा है और वे घर के सुरक्षित माहौल से बाहर क़दम रख रही हैं। उनका विचार यह है कि लड़कियों की न्यूनतम शिक्षा के बाद जल्दी से उनकी शादी कर दी जानी चाहिये। शिक्षा प्राप्ति के बाद लड़कियाँ नौकरी के लिये भी स्पर्द्धा कर रही हैं, जो कि परंपरा से लड़कों का अनन्य क्षेत्र रहा है और इससे बेरोज़गार पुरुषों की संख्या में वृद्धि हो रही है। युवा पीढ़ी महसूस करती है कि वर्तमान में लड़कियों को शिक्षा, रोज़गार तथा जीवन-निर्वाह के अन्य साधनों के संबंध में पुरुषों के समान अवसर प्राप्त होने चाहिये। ये पूरा इलाका इस बात पर वयोवृद्धों और युवाओं के बीच तथा उससे भी आगे दोनों पीढ़ियों में स्त्री-पुरुषों के बीच विभाजित है। आपको पता चलता है कि पंचायत या अन्य निकायों में या व्यस्त चौराहों पर भी इस मुद्दे पर वाद-विवाद हो रहा है। एक दिन आपको सूचना मिलती है कि एक अप्रिय घटना घटित हुई है, कुछ लड़कियाँ जब स्कूल के रास्ते में थीं तो उनके साथ छेड़खानी की गई। इस घटना के फलस्वरूप कई सामाजिक समूहों के बीच झगड़े हुए और कानून तथा व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई। वाद-विवाद के बाद बड़े-बूढ़ों ने लड़कियों को स्कूल जाने की अनुमति न देने और जो परिवार उनके आदेश का पालन नहीं करते हैं ऐसे सभी परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय ले लिया। प्रश्न : लड़कियों की शिक्षा में व्यवधान डाले बिना उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये आप क्या कदम उठाएंगे ?
13 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
मानसून उत्पत्ति की तापीय संकल्पना का संक्षेप में वर्णन कीजिये।
12 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में नागरिकों को सक्रियता से लिप्त करने के लिये किस प्रकार के तंत्र की आवश्यकता है?
12 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘यूजीसी के स्थान पर भारतीय उच्चतर शिक्षा आयोग का गठन शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण क़दम माना जा रहा है।’ विवेचना कीजिये।
12 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘भारत के विभिन्न शहरों में जहाँ पर्यावरण प्रदूषण की समस्या सतत् रूप से बढ़ रही है वहीं विकासात्मक क्रियाकलापों के नाम पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई विरोधाभासी कदम प्रतीत होता है।’ क्या स्वच्छ पर्यावरण के साथ सतत् विकास की अवधारणा असंभव है? विवेचना कीजिये।
12 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘स्थलरूप अंतर्जात एवं बहिर्जात कारकों की पारस्परिक क्रिया का प्रतिफल होता है।’ स्पष्ट कीजिये।
11 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘सागर में डूबकर कर्म का रहस्य सीखो, संसार रूपी यंत्र के पहियों से भागो मत, उसके भीतर खड़े होकर देखो कि वह कैसे चलता है, तुम्हें उससे निकलने का मार्ग अवश्य मिलेगा।’ इस कथन के संदर्भ में विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालिये।
11 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग ने विकासशील देशों के विकास को एक नया रूप प्रदान किया है।’ इसके लाभों की चर्चा करते हुए इस संबंध में भारतीय दृष्टिकोण को रेखांकित कीजिये।
11 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
‘आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन अधिगम कौशल के साथ प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भावी चुनौतियों से निपटने की तैयारी की जा रही है।’ इस कथन को स्पष्ट करते हुए भारत में आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस की संभावनाओं पर चर्चा कीजिये।
11 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
वास्तव में ब्रिटिश हुकूमत के प्रति अत्यधिक रोष व असंतोष ही मुस्लिम लीग को कांग्रेस के समीप लाया और दोनों के मध्य ‘लखनऊ समझौता’ संपन्न हुआ। विवेचना कीजिये।
10 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
'अंतर्राष्ट्रीय नैतिकता' का क्या अर्थ है? इसके महत्त्व का उल्लेख करते हुए, इस संदर्भ में रोहिंग्या मुद्दे पर चर्चा करें।
09 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव आयोग भारतीय लोकतंत्र की गरिमा को सुनिश्चित करने हेतु संवैधानिक एजेंसी के रूप में प्रतिस्थापित है परंतु हाल ही में उभरे अनेक विवादों ने इसकी शक्ति एवं निष्पक्षता के विषय में कई सवाल खड़े किये हैं। इन विवादों पर चर्चा करते हुए बताएँ कि चुनाव आयोग को कैसे
09 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सतत् गतिशीलता मानव का स्वभाव है और पर्यटन इसकी अभिव्यक्ति। इस कथन पर चर्चा करते हुए भारत के पर्यटन उद्योग के विकास हेतु बनी नीतियों एवं योजनाओं की समीक्षा कीजिये।
09 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय शासकों ने दक्षिण पूर्व एशिया के कुछ भागों में अपना साम्राज्य स्थापित किया था लेकिन यह किसी भी स्तर पर राजनीतक उपनिवेशवाद नहीं था। यह सांस्कृतिक उपनिवेशवाद था जहां अधिकृत देशों का सांस्कृतिक इतिहास उनसे प्रभावित हुआ । समीक्षा करें।
09 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
ऊष्मा द्वीप से आप क्या समझते हैं? इसके लिये उत्तरदायी कारकों की संक्षेप में चर्चा करें।
07 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
एकाधिकार की समाप्ति उपभोक्ताओं को सेवाओं के चयन का अधिकार प्रदान करता है। नागरिकों को विभिन्न एजेंसियों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं में किस प्रकार एकाधिकार की समाप्ति की जा सकती है।
07 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“यद्यपि विकास का तात्पर्य वंचित लोगों की क्षमताओं में विस्तार करके उनकी समग्र जीवन गुणवत्ता में सुधार करने से है, तथापि लंबे समय तक भूखे रहने से उत्पन्न कुपोषण की समस्या ने इस विकास पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है।” विवेचना कीजिये।
07 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“भारत 100% ग्रामीण विद्युतीकरण के साथ विद्युत का शुद्ध अधिशेष वाला और निर्यातक देश बन गया है, लेकिन फिर भी देश में ऊर्जा निर्धनता की स्थिति बरकरार है।” तर्क सहित विश्लेषण कीजिये।
07 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सूचना क्रांति के प्रयोग ने यद्यपि पारदर्शिता का बढ़ावा दिया है, फिर भी प्रशासनिक व्यवस्था को नागरिक केंद्रित बनाने के लिये प्रशासन के लिये कुछ नैतिक मापदंड भी आवश्यक हैं। इस संदर्भ में लोक सेवकों के लिये निर्मित आचार संहिता में किन मूल्यों का समावेश आवश्यक है। चर्चा करें।
05 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सार्वजनिक सेवाओं को प्रबंधन- उन्मुख और वर्तमान चुनौतियों के लिये प्रासंगिक बनाने हेतु किस प्रकार के सुधार अपेक्षित हैं? सरकार द्वारा प्रस्तावित हालिया सुधारों की समीक्षा करें।
05 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
उन्नीसवीं सदी के दौरान राष्ट्रवाद का विकास केवल युद्धों और क्षेत्रीय विस्तार की वजह से ही नहीं हुआ था, बल्कि यह लंबे प्रयासों, त्याग और निष्ठा द्वारा उत्पन्न संस्कृति के द्वारा स्थापित हुआ, जिसने यूरोप से लेकर सारे विश्व को एक नए परिवर्तनकारी मंच पर खड़ा कर दिया। चर्चा करें।
05 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय सीमा की सुरक्षा और संप्रभुता में सीमा सुरक्षा बल की भूमिका की चर्चा करें।
05 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
सुशासन से आप क्या समझते हैं? क्या यह प्रशासन में शुचिता लाने में कारगर सिद्ध हो सकता है? विश्लेषण कीजिये।
03 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच बनाने तथा देखभाल के संदर्भ में आयुष्मान भारत एक महत्त्वपूर्ण कदम है। विवेचना कीजिये।
03 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वर्तमान में भारत के सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को निम्न मध्य आय वाले देशों से कड़ी प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारणों तथा इस क्षेत्र में सुधार की संभावनाओं पर चर्चा करें।
03 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था