डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4673
-
प्रश्न. भारतीय मंदिर वास्तुकला किस प्रकार क्षेत्रीय विविधता और सामाजिक-राजनीतिक प्रभावों को प्रतिबिंबित करती है? उपयुक्त उदाहरणों के साथ समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
14 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
प्रश्न. खनिज संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद, भारत के कई क्षेत्र अभी भी अविकसित हैं। भारत में खनिज संपदा और क्षेत्रीय विकास के बीच विरोधाभास पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
14 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
1. विपरीत परिस्थितियों की अपेक्षा शक्ति चरित्र को अधिक उजागर करती है।
2. नैतिकता का पाठ सिखाया नहीं जाता, बल्कि यह एक आंतरिक बोध है।
12 Apr, 2025 निबंध लेखन निबंध -
एक समर्पित और करुणाशील IAS अधिकारी अनन्या सिंह, वर्तमान में झारखंड के एक मुख्य रूप से जनजाति बहुल और अविकसित ज़िले में ज़िला कलेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। सरकार ने हाल ही में समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) के तहत एक संशोधित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और दुग्धपान कराने वाली माताओं के लिये समय पर वित्तीय सहायता सुनिश्चित कर मातृ एवं बाल पोषण में सुधार करना है। इस नई प्रणाली की एक प्रमुख विशेषता यह है कि लाभ वितरण के दौरान आधार के माध्यम से अनिवार्य बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य लाभ वितरण में गड़बड़ी को रोकना, फर्ज़ी लाभार्थियों को हटाना और उक्त कल्याणकारी योजना की पारदर्शिता व जवाबदेही को बढ़ाना है।
हालाँकि, क्रियान्वयन के कुछ ही सप्ताहों के भीतर, कई ज़मीनी स्तर की समस्याएँ उभरने लगती हैं। कई बुजुर्ग देखभालकर्त्ता, विशेष तौर पर माता-पिता की अनुपस्थिति में बच्चों की देखभाल करने वाली दादी-नानी (उम्र, मेहनत और स्वास्थ्य कारणों से जिनकी उंगलियों के निशान मिट चुके होते हैं) बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में फिंगरप्रिंट बेमेल की समस्या से जूझती हैं। दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में, अपर्याप्त इंटरनेट कनेक्टिविटी और कार्यात्मक बायोमेट्रिक उपकरणों की कमी के कारण प्रायः लेन-देन विफल हो जाते हैं। स्थानीय आँगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं और आशा कार्यकर्त्ताओं ने बताया कि 30% से अधिक पात्र लाभार्थियों को धनराशि नहीं मिली है, जिससे काफी परेशानी हो रही है, विशेषकर सीमांत समुदाय के परिवारों में जो बुनियादी पोषण के लिये इस सहायता पर निर्भर हैं।
कमज़ोर समूहों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चिंतित अनन्या ने सत्यापन के लिये अस्थायी वैकल्पिक तरीकों, जैसे कि भौतिक पहचान जाँच, मोबाइल OTP या मैन्युअल रजिस्टर रखरखाव की अनुमति देने पर विचार किया। हालाँकि, राज्य विभाग ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी है तथा सख्त केंद्रीय दिशानिर्देशों का हवाला दिया है, जो बायोमेट्रिक आधारित प्रक्रिया के वैकल्पिक तरीकों को प्रतिबंधित करते हैं। इस बीच, एक प्रतिष्ठित स्थानीय NGO ने विरोध प्रदर्शन आयोजित किया और मीडिया से संपर्क किया, जिसमें प्रशासन पर व्यवस्थित अपवर्जन तथा अनुच्छेद 21 (सम्मान के साथ जीवन का अधिकार) के उल्लंघन का आरोप लगाया गया।
प्रश्न:
1. मामले में शामिल मुख्य नैतिक मुद्दों का अभिनिर्धारण कीजिये।
2. अनन्या के पास क्या विकल्प उपलब्ध हैं? उनमें से प्रत्येक का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये और सबसे उपयुक्त कार्यवाही का सुझाव दीजिये।
3. यह सुनिश्चित करने के लिये कि शासन में प्रौद्योगिकी के उपयोग से कमज़ोर वर्ग वंचित न रह जाए, सार्वजनिक संस्थाओं द्वारा क्या कदम उठाए जा सकते हैं?
11 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न.संसाधनों के कुशल उपयोग को सुनिश्चित करने के लिये लोक प्रशासन में जवाबदेही आवश्यक है। मूल्यांकन कीजिये कि लोक सेवा में जवाबदेही किस प्रकार सुशासन में योगदान देती है। (150
10 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. नैतिक शासन के लिये व्यक्तिगत मूल्यों और पेशेवर कर्त्तव्यों के बीच संतुलन की आवश्यकता होती है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
10 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. कृषि भारत की अर्थव्यवस्था के लिये एक महतत्त्वपूर्ण क्षेत्रक है, लेकिन इसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन चुनौतियों पर चर्चा कीजिये और उन्हें दूर करने के उपाय सुझाइये। (250 शब्द)
09 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं तक सुगम्यता में सुधार पर वित्तीय समावेशन पहल के प्रभाव का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द )
09 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. हाल की वैश्विक जलवायु और विकास वार्ताओं में ग्लोबल साउथ के समर्थक के रूप में भारत की भूमिका का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
08 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. भारत में सहकारी संघवाद पर एक साथ चुनावों के प्रभावों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
08 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. भारत के स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारी आंदोलनों की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
07 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न . शहरीकरण केवल जनांकिक बदलाव नहीं है, बल्कि भारत में सामाजिक संरचनाओं और रिश्तों को नया आयाम देने वाली एक परिवर्तनकारी प्रक्रिया है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
07 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रश्न 1. आत्मा एक उपवन और युद्धक्षेत्र दोनों है।
05 Apr, 2025 निबंध लेखन निबंध
प्रश्न 2. शक्ति प्रतिरोध में नहीं, बल्कि सहिष्णुता में निहित होती है। -
एक युवा और ईमानदार IAS अधिकारी स्नेहा वर्मा, महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त ज़िले में ज़िला ग्रामीण विकास एजेंसी (DRDA) की CEO के रूप में कार्यरत हैं। वह जल शक्ति अभियान के तहत एक महत्त्वपूर्ण ₹50 करोड़ की जल संरक्षण परियोजना के कार्यान्वयन की देखरेख कर रही हैं, जिसका उद्देश्य फसल की विफलता और बड़े पैमाने पर पलायन को रोकना है। निविदाओं को अंतिम रूप देते समय, सबसे कम बोली लगाने वाला— XYZ प्राइवेट लिमिटेड, मज़बूत साख के साथ उभरता है। हालाँकि, स्नेहा को सहकर्मियों द्वारा अनौपचारिक रूप से फर्म के दूसरे राज्य में घटिया काम और रिश्वतखोरी में कथित संलिप्तता के बारे में चेतावनी दी जाती है, जबकि कोई औपचारिक दोषसिद्धि या ब्लैकलिस्ट स्थिति नहीं है।
स्थिति तब और बिगड़ जाती है जब एक स्थानीय विधायक स्नेहा से मिलने आता है तथा उसे सरस्वती इंफ्रा को ठेका देने के लिये दबाव डालता है, उसे तत्काल कार्रवाई करने का हवाला देता है और उसके आगामी तबादले के परिणामों का संकेत देता है। अगली सुबह, उसे एक अज्ञात ईमेल प्राप्त होता है जिसमें फर्म द्वारा पिछली परियोजनाओं में गुणवत्ता रिपोर्ट में हेरफेर करने के कथित साक्ष्य होते हैं। ग्रामीणों को मानसून-पूर्व परियोजना के निष्पादन की प्रतीक्षा है जिसमें स्नेहा ईमानदारी सुनिश्चित करने और विलंब से बचने के बीच उलझी हुई है जो आजीविका को नुकसान पहुँचा सकती है तथा राजनीतिक प्रतिक्रिया को आमंत्रित कर सकती है।
प्रश्न:
1. मामले में शामिल नैतिक मुद्दों का अभिनिर्धारण कर और उन पर चर्चा कीजिये।
2. स्नेहा के पास क्या विकल्प उपलब्ध हैं? उनमें से प्रत्येक का मूल्यांकन कीजिये। स्नेहा के लिये सबसे उपयुक्त कार्यवाही क्या होगी?3.दीर्घकाल में, सार्वजनिक संस्थाओं को विकासात्मक आवश्यकताओं की तात्कालिकता को संतुलित करते हुए सार्वजनिक खरीद में नैतिक अखंडता और पारदर्शिता किस प्रकार सुनिश्चित की जानी चाहिये?
04 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न. समकालीन शासन और प्रशासन में गांधीवादी नैतिकता की प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिये। उपयुक्त उदाहरणों के साथ स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
03 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. आप 'विवेक' और 'नैतिक तर्क' से क्या समझते हैं? वे लोक सेवा में नैतिक निर्णय लेने को किस प्रकार प्रभावित करते हैं? (150 शब्द)
03 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. ऊर्जा सुरक्षा में उपलब्धता, अभिगम, सामर्थ्य और पर्यावरणीय संधारणीयता शामिल है। इस तथ्य का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये कि भारत की ऊर्जा स्रोत विविधीकरण रणनीति ऊर्जा सुरक्षा के इन आयामों को किस हद तक सुनिश्चित करती है। (250 शब्द)
02 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. "खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एक उभरता हुआ क्षेत्रक है जिसमें अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की क्षमता है।" फसल-उपरांत होने वाले नुकसान को कम करने तथा आय और रोज़गार को बढ़ाने में इसकी भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
02 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. ‘प्रमुख क्षेत्राधिकार’ का सिद्धांत राज्य द्वारा निजी संपत्ति के अधिग्रहण को किस प्रकार उचित ठहराता है? सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों के प्रकाश में भारतीय संवैधानिक कानून के तहत इसके दायरे का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
01 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. सॉफ्ट पावर भारत की ‘पड़ोसी प्रथम नीति (नेबरहूड फर्स्ट पॉलिसी)’ का एक प्रमुख स्तंभ है। भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच क्षेत्रीय संबंधों को मज़बूत करने के लिये प्रभावी ढंग से भारत ने इसका कितना उपयोग किया है? (250 शब्द)
01 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न 1. सत्य वह नहीं है जो हम देखते हैं, बल्कि वह है जिसे हम स्वीकार करते हैं।
29 Mar, 2025 निबंध लेखन निबंध
प्रश्न 2. अतीत एक मार्गदर्शक यंत्र है, लेकिन कोई निर्धारित नक्शा नहीं। -
आप सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारी हैं। हाल ही में सोशल मीडिया को विनियमित करने के लिये एक बड़ी नीति बनाई गई है, और आपने इसके प्रारूपण एवं कार्यान्वयन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एक शाम, घर लौटते समय, आपको अपनी बेटी के कॉलेज काउंसलर का फोन आता है, जो आपसे अगली सुबह मिलने का अनुरोध करता है।
जब आप कॉलेज जाते हैं, तो काउंसलर आपको बताता है कि आपकी बेटी में तनाव के लक्षण दिख रहे हैं, वह कक्षा में कम भाग ले रही है और उसकी अनुपस्थिति बढ़ रही है। अपनी बेटी से निजी तौर पर बात करने पर आपको पता चलता है कि वह एक लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन उत्पीड़न (बुलीइंग) का शिकार हो रही है। उस पर उसके रूप-रंग और "उस अधिकारी की बेटी जो लोगों की पसंदीदा चीजों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं" जैसे तानों को लेकर मीम, वीडियो एवं पोस्ट बनाए जा रहे हैं।
वह बताती है कि उसके सहपाठी न केवल स्कूल में, बल्कि ऑनलाइन भी उसका मजाक उड़ा रहे हैं और उसके पिता की भूमिका के कारण उसे दोषी ठहरा रहे हैं, जिससे उसके माता-पिता के फैसलों के प्रति असंतोष झलकता है। वह आपसे अनुरोध करती है कि इस मामले में कोई आधिकारिक या सार्वजनिक कदम न उठाया जाए, क्योंकि उसे डर है कि इससे उसका अपमान और बढ़ जाएगा। आपके सहकर्मी आपको अपने मंत्रालय के प्रेस विंग के माध्यम से औपचारिक स्पष्टीकरण जारी करने या तथ्यों को प्रस्तुत करने और अपने परिवार का बचाव करने के लिये एक व्यक्तिगत वीडियो जारी करने की सलाह देते हैं। हालाँकि, वरिष्ठ लोक सेवक आपको इसे व्यक्तिगत या भावनात्मक बनाने के खिलाफ चेतावनी देते हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि यह एक गलत उदहारण पेश कर सकता है और संस्थागत प्रोटोकॉल को कमज़ोर कर सकता है।
प्रश्न
1. मामले में शामिल नैतिक मुद्दों का अभिनिर्धारण कीजिये और चर्चा कीजिये।
2. इस स्थिति में आप क्या कदम उठाएँगे और क्यों? नैतिक सिद्धांतों का उपयोग करके अपने उत्तर की पुष्टि कीजिये।
3. यह सुनिश्चित करने के लिये क्या नियामक कार्यढाँचा होना चाहिये कि सोशल मीडिया स्वतंत्र अभिव्यक्ति के लिये एक स्थान बना रहे तथा नागरिकों को ऑनलाइन दुर्व्यवहार, गलत सूचना और डिजिटल हेरफेर से सुरक्षित रखा जा सके?
28 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न. लोक सेवा के अंतर्गत वित्तीय संयम प्रशासनिक ईमानदारी में किस प्रकार योगदान देता है? उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
27 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. "भावनात्मक बुद्धिमत्ता नैतिक और सहानुभूतिपूर्ण लोक सेवा की आधारशिला है।" उपयुक्त उदाहरणों के साथ इस कथन की पुष्टि कीजिये। (150 शब्द)
27 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. भारत के एक प्रमुख रक्षा आयातक से संभावित वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में परिवर्तन के सामरिक, आर्थिक एवं तकनीकी आयामों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
26 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न. भारत के आर्थिक परिवर्तन में लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। इसकी क्षमता में बाधा डालने वाली प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा करते हुए इसकी दक्षता और प्रतिस्पर्द्धात्मकता बढ़ाने के लिये रणनीतिक हस्तक्षेपों को प्रस्तावित कीजिये। (250 शब्द)
26 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. 21वीं सदी में अफ्रीका के साथ भारत की साझेदारी के भू-राजनीतिक और भू-आर्थिक आयामों का परीक्षण करके दोनों देशों के बीच संबंधों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
25 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में न्यायिक समीक्षा के सिद्धांतों और प्रथाओं का परीक्षण कीजिये। इन दोनों लोकतंत्रों के संवैधानिक दृष्टिकोण अपनी न्यायपालिकाओं को सशक्त बनाने में किस प्रकार भिन्न हैं? (250 शब्द)
25 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. भू-आकृति विज्ञान प्रक्रियाएँ भारत में नदी प्रणालियों के निर्माण और विकास को किस प्रकार प्रभावित करती हैं? विभिन्न नदी घाटियों से उदाहरण लेकर स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
24 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न. “साँची स्तूप भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और विकसित हो रही स्थापत्य शैली का प्रमाण है।” इसके ऐतिहासिक महत्त्व, कलात्मक विशेषताओं और इसके विकास में विभिन्न राजवंशों के योगदान पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
24 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति