डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4655
-
युवा आईएएस अधिकारी आशुतोष बाढ़ प्रभावित ज़िले में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं। हाल ही में आई बाढ़ के दौरान उनकी टीम ने लोगों को निकालने और राहत पहुँचाने के लिये अथक प्रयास किया। हालाँकि, एक पत्रकार ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की जिसमें आरोप लगाया गया कि राहत शिविरों का प्रबंधन अपर्याप्त है, जिसमें अपर्याप्त स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाएँ शामिल थीं। इस लेख ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियाँ बटोरीं, जिसके कारण आशुतोष के प्रशासन की सार्वजनिक आलोचना हुई।
03 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
आशुतोष मानते हैं कि कुछ आरोप अतिशयोक्तिपूर्ण हैं, लेकिन उनका यह भी मानना है कि धन की कमी के कारण बचाव प्रयासों में वास्तविक कमियाँ हैं। उनके वरिष्ठ ने इस मुद्दे पर एक रिपोर्ट मांगी है, जबकि राज्य सरकार ने उन्हें जनता के असंतोष को और अधिक बढ़ने से रोकने के लिये कथानक को नियंत्रित करने पर ध्यान देने को कहा है। इस बीच, उन्हें चल रहे राहत प्रयासों का समन्वय जारी रखने की भी आवश्यकता है।
आशुतोष अपनी प्रतिष्ठा को बचाने और राहत कार्यों में वास्तविक चुनौतियों का सामना करने के बीच उलझे हुए हैं। इस दुविधा में वह जवाबदेही, पारदर्शिता और प्रभावी प्रशासन के बीच संतुलन किस प्रकार बना पाएंगे।
(क) इस स्थिति में कौन-कौन से हितधारक शामिल हैं?
(ख) इस मामले में शामिल नैतिक मुद्दों का अभिनिर्धारण कीजिये।
(ग) आशुतोष तत्काल संकट और स्थिति से उजागर प्रणालीगत मुद्दों, दोनों को हल करने के लिये क्या कदम उठा सकते हैं? -
प्रश्न: "लोक सेवा में योग्यता के बिना करुणा, कल्याण की बजाय अधिक हानि का कारण बनती है।" शासन और नेतृत्व में भावनात्मक बुद्धिमत्ता के संदर्भ में इस कथन की विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
02 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: “नैतिक साहस के लिये अक्सर संस्थागत निष्ठा और सार्वजनिक हित के बीच संतुलन बनाना या चयन करना आवश्यक होता है।” नौकरशाही नैतिकता के संदर्भ में इस विचार पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
02 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: भारतीय अर्थव्यवस्था में अनौपचारिक क्षेत्र की दोहरी भूमिका पर चर्चा कीजिये। इसे औपचारिक क्षेत्र में बदलने की प्रक्रिया में उत्पन्न चुनौतियों और रोज़गार सृजन क्षमता बनाए रखने के उपायों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
01 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: भारत द्वारा वर्ष 2030 तक भूमि क्षरण तटस्थता प्राप्त करने के लिये निर्धारित महत्त्वाकांक्षी लक्ष्यों की दिशा में प्रयासों की समीक्षा कीजिये। इन लक्ष्यों को हासिल करने में आने वाली प्रमुख चुनौतियों और संभावित अवसरों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
01 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न: डी-डॉलरीकरण की अवधारणा पर चर्चा कीजिये और भारत के लिये इससे उत्पन्न अवसरों तथा चुनौतियों पर गहन विचार कीजिये। (150 शब्द)
31 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: एतिहासिक न्यायिक फैसलों और समितियों की सिफारिशों के संदर्भ में, भारत में बंद (हड़ताल) के कानूनी निहितार्थों पर चर्चा कीजिये। विरोध प्रदर्शन के अधिकार को सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों के अन्य अधिकारों की सुरक्षा के साथ संतुलित करने के लिये क्या उपाय सुझाए जा सकते हैं? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
31 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"औद्योगिक क्रांति ने उत्पादन में क्रांतिकारी बदलाव लाने के साथ-साथ यूरोपीय उपनिवेशवाद के विस्तार को भी प्रोत्साहित किया।" औद्योगिक विकास और साम्राज्यवाद के बीच संबंधों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
30 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
"सांस्कृतिक मानदंडों और लैंगिक रूढ़ियों से प्रभावित सामाजिक दृष्टिकोण किस प्रकार दैनिक जीवन में लैंगिक असमानता को बनाए रखते हैं?" चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
30 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
1. रचनात्मकता वहीं से शुरू होती है जहाँ पर दिनचर्या समाप्त होती है।
28 Dec, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. न्याय में विलंब अन्याय है, लेकिन न्याय में जल्दबाज़ी त्रुटिपूर्ण न्याय है। -
आप एक युवा भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी हैं, जो ऐसे देश में तैनात है, जहाँ बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी रहते हैं। हाल ही में देश के एक क्षेत्र में संघर्ष छिड़ गया, जहाँ भारतीय समुदाय के कई सदस्य, जिनमें महिलाएँ एवं बच्चे भी शामिल हैं, फँस गए हैं और तत्काल निकासी की माँग कर रहे हैं। आपके दूतावास के पास सीमित संसाधन और बहुत कम कर्मचारी हैं।
निकासी का समन्वय करते समय, महत्त्वपूर्ण राजनीतिक संपर्क वाले एक प्रमुख स्थानीय व्यवसायी ने आधिकारिक प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए अपने परिवार के लिये तत्काल प्राथमिकता निकासी का अनुरोध किया। यदि आप उसकी मांग से सहमत हैं तो वह निकासी मिशन का समर्थन करने के लिये एक बड़ी राशि दान करने का प्रस्ताव करता है। हालाँकि उसके अनुरोध को प्राथमिकता देने से अन्य परिवारों की निकासी में विलंब होगी जो अधिक अनिश्चित परिस्थितियों में हैं।
जटिलता को और बढ़ाते हुए, आप पर स्थानीय सरकार का दबाव है कि आप निकासी अभियान को कम-से-कम करें क्योंकि उन्हें डर है कि इससे तनाव और बढ़ सकता है। आपको नैतिक विचारों, संसाधनों की कमी एवं कूटनीतिक दबाव के बीच संतुलन बनाते हुए इस संकट से निपटने का निर्णय करना होगा।
(क) इस स्थिति में कौन-कौन से हितधारक शामिल हैं?
27 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(ख) दी गई परिस्थितियों में, निकासी के प्रभारी अधिकारी के रूप में आपके पास क्या विकल्प उपलब्ध हैं?
(ग) आपके समक्ष कौन-सी नैतिक दुविधाएँ हैं? -
प्रश्न: "अधि-नैतिकता की प्रकृति के संदर्भ में आध्यात्मिक विश्लेषण किस प्रकार व्यावहारिक शासन निर्णयों को प्रभावित करता है?" इस संदर्भ में, नीति-निर्माण और कार्यान्वयन में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
26 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न2: "कौटिल्य के अर्थशास्त्र में नैतिक व्यावहारिकता और नैतिक शासन के विचार समकालीन लोक प्रशासन में किस प्रकार प्रासंगिक हैं?" चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
26 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: आपदा प्रबंधन के संदर्भ में खतरा, भेद्यता और जोखिम के बीच अंतर स्पष्ट कीजिये और उपयुक्त उदाहरणों सहित इनके अंतर्संबंधों की व्याख्या कीजिये। (150 शब्द)
25 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न1: "वन न केवल पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी योगदान करते हैं।" भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2023 के निष्कर्षों के संदर्भ में भारत में वनों के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
25 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न: "आर्थिक न्याय के बिना सामाजिक न्याय अधूरा है।" इस संदर्भ में विश्लेषण कीजिये कि भारत की सकारात्मक कार्रवाई नीतियों ने न्याय के दोनों आयामों को कैसे संबोधित किया है? (250 शब्द)
24 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न: राज्यसभा के सभापति अपनी संवैधानिक शक्तियों का उपयोग करके संघीय संतुलन बनाए रखने में कैसे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं? चर्चा कीजिये। ( 150 शब्द)
24 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न: भारत में बौद्ध कला के विकास में मथुरा शैली और गांधार शैली की विशेषताओं तथा योगदान पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
23 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
प्रश्न: बंगाल की खाड़ी में अरब सागर की तुलना में चक्रवातों का खतरा अधिक क्यों होता है? भारत में हाल ही में आए प्रमुख चक्रवातों के उदाहरण देकर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
23 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
1. समानता की ओर यात्रा अक्सर विविधता और भिन्नता की स्वीकृति से आरंभ होती है।
21 Dec, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. उदासीनता के रेगिस्तान में, करुणा की एक छोटी-सी किरण भी आशा का द्वीप है। -
आप एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी हैं। एक दिन, आपकी टीम की एक जूनियर सहकर्मी, जो अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिये प्रसिद्ध है, परेशान तथा चिंतित स्थिति में आपसे सलाह लेने आती है। वह आपको बताती है कि उसका छोटा भाई, जो इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में है, को एक गंभीर बीमारी का पता चला है। उसे जानलेवा बीमारी का पता चला है, जिसके लिये तत्काल उपचार की आवश्यकता है, जिसकी लागत 8 लाख रुपए है। अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाली है, जिस कारण वह इस भारी चिकित्सा खर्च का प्रबंध करने में कठिनाई का सामना कर रही है, क्योंकि उसका सीमित वेतन केवल घर के दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिये ही पर्याप्त हो पाता है।
आप उसकी स्थिति से सहानुभूति रखते हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से वित्तीय सहायता प्रदान करने में असमर्थ हैं। एक महीने बाद, आप देखते हैं कि उसकी मनोदशा में सुधार हुआ है और जब आप इसके बारे में पूछते हैं, तो वह बताती है कि विभाग के प्रमुख द्वारा आपातकालीन कर्मचारी कल्याण के तहत विवेकाधीन निधियों से किये गए अग्रिम भुगतान के चलते उसके भाई का उपचार अब जारी है। वह यह भी बताती है कि उसने मासिक किश्तों में राशि चुकाने का वादा किया है, जिसकी शुरुआत उसने पहले ही कर दी है।
हालाँकि जब आप कंपनी के दिशा-निर्देशों की समीक्षा करते हैं, तो आपको पता चलता है कि विवेकाधीन निधि का उपयोग केवल आधिकारिक उद्देश्यों के लिये किया जा सकता है और इसे व्यक्तिगत मामलों में उपयोग करने की अनुमति नहीं है। विभाग प्रमुख की कार्रवाई, हालाँकि नेक इरादे से की गई थी, लेकिन इससे मानक प्रक्रियाओं का उल्लंघन हुआ है, जिससे मामले के उजागर होने पर कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई का जोखिम उत्पन्न हो सकता है।
(क) इस मामले में नैतिक मुद्दे क्या हैं?
20 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(ख) स्थिति से अवगत एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में आप क्या कार्रवाई करेंगे?
(ग) विवेकाधीन निधियों के दुरुपयोग को रोकने के लिये व्यापक संगठनात्मक उपाय सुझाइये। -
प्रश्न: वे देश जो उन्नत हथियार अनुसंधान के माध्यम से सैन्य श्रेष्ठता बनाए रखते हैं और साथ ही वैश्विक शांति का समर्थन करते हैं, एक गंभीर नैतिक विरोधाभास का सामना करते हैं। इस विरोधाभास को दूर करने के लिये कौन-सी रणनीतियाँ अपनाई जा सकती हैं? (150 शब्द)
19 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: सच्ची करुणा केवल सहिष्णुता तक सीमित नहीं हो सकती; यह हाशिये पर पड़े समुदायों के सक्रिय सशक्तीकरण की मांग करती है। इस संदर्भ में, सार्वजनिक सेवा वितरण की भूमिका और प्रभाव पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
19 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: ई-कॉमर्स के विकास और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर तथा अंतिम-मील डिलीवरी क्षमताओं में आवश्यक निवेश के बीच क्या संबंध है? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
18 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: "क्या एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध प्लास्टिक प्रदूषण संकट को हल करने के लिये पर्याप्त है? भारत में टिकाऊ प्लास्टिक प्रबंधन के लिये वैकल्पिक रणनीतियों का मूल्यांकन कीजिये।" (250 शब्द)
18 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न: हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की बढ़ती समुद्री भागीदारी के रणनीतिक निहितार्थों पर चर्चा कीजिये। यह भारत के क्षेत्रीय सुरक्षा उद्देश्यों और भू-राजनीतिक हितों के साथ कैसे संरेखित होती है? विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
17 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: भारत सरकार अधिनियम 1935 के तहत लागू किये गए चुनावी सुधारों की समीक्षा कीजिये। इन सुधारों ने राजनीतिक भागीदारी को कैसे बढ़ाया और साथ ही औपनिवेशिक शासन के राजनीतिक प्रतिबंधों को किस प्रकार बनाए रखा। विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
17 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न: "पठारों को अक्सर 'खनिजों का खजाना' कहा जाता है। दुनिया के प्रमुख पठारों के संदर्भ में इस कथन पर चर्चा कीजिये।" (150 शब्द)
16 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न: भारतीय लघु चित्रकला के दरबारी कला से वैश्विक कलात्मक माध्यम में परिवर्तन पर चर्चा कीजिये और यह कैसे विभिन्न ऐतिहासिक अवधियों में सामाजिक-राजनीतिक आख्यानों को प्रतिबिंबित करती हैं, विचार कीजिये। (250 शब्द)
16 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
1. व्यक्तिगत या राष्ट्र दोनों ही स्तर पर प्रगति की राह हमारे सहजता के दायरे से परे है।
14 Dec, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. प्रगति वह कला है, जो नवाचार और संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करती है।