कुल प्रश्नों की संख्या : 4298
-
प्रश्न. बेरोजगारी को परिभाषित कीजिये और बेरोजगारी के विभिन्न रूपों बताते हुए भारत में बेरोजगारी के विभिन्न कारणों पर चर्चा कीजिये।
14 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. मौलिक अधिकार (FR) और नीति निदेशक सिद्धांतों (DPSP) के बीच प्रमुख अंतर क्या हैं। मौलिक अधिकारों (FR) और नीति निदेशक सिद्धांतों (DPSP) के बीच टकराव को दर्शाने वाले संबंधित मामलों पर चर्चा कीजिये।.
13 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न. राजद्रोह कानून औपनिवेशिक काल का एक कालातीत कानून है जिसे वर्तमान में प्रासंगिक होने के लिए एक व्यापक तरीके से सामयिक होने की आवश्यकता है। चर्चा कीजिये।
13 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. हड़प्पा संस्कृति नगर नियोजन की एक महान भावना का प्रतिनिधित्व करती थी। इस कथन के आलोक में सिन्धु घाटी सभ्यता के नगर नियोजन की मुख्य विशेषताओं की विवेचना कीजिये।
12 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. प्राचीन इतिहास हमें पुराने भारतीय समाज का एक मूल्यवान विवरण देता है। इस संदर्भ में प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोतों की विवेचना कीजिये।
12 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध के विषय:
1. जलवायु परिवर्तन और जीवनशैली
10 Sep, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. बिना जाँचा-परखा गया जीवन जीने के लायक नहीं है। -
मान लीजिये आप किसी ज़िले के पुलिस अधीक्षक हैं। राज्य ने पिछले कुछ महीनों में सांप्रदायिक दंगों में वृद्धि का अनुभव किया है। हाल ही में एक छोटे से गाँव में एक घटना घटी। मिट्टी के घरों में आग लगा दी गई। गीता और उसकी बेटी रूपा, जो साढ़े तीन साल की थी, हिंसा भड़कने के बाद गाँव से भाग गई।
जैसे ही वे पास के एक गाँव में पहुँचे, उन पर लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया। गीता और उसकी बेटी के साथ बेरहमी से बलात्कार किया गया और उनकी हत्या कर दी गई तथा स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया क्योंकि दो पुलिस स्टेशन उस क्षेत्र से लगे हुए हैं जहाँ शव पाए गए थे।
गाँव के स्थानीय लोग और मृतक के परिजन विरोध कर रहे हैं और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं और मज़बूत राजनीतिक समर्थन से अपराधी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालाँकि, आपका वरिष्ठ आपको कॉल करता है और आपसे सच छुपाने इसे और विकृत करने के लिये कहता है।
(a) इस मुद्दे में शामिल हितधारकों और विभिन्न आयामों की पहचान कीजिये।
(b) पुलिस अधीक्षक के रूप में स्थिति का प्रबंधन करने के लिये आपके द्वारा क्या कार्रवाई की जाएगी? बलात्कार को रोकने के लिये उठाए जा सकने वाले उपायों की पहचान कीजिये। (250 शब्द)
09 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न. "एक कार्य जो अवांछनीय परिणामों की ओर ले जाता है वह नैतिक हो सकता है और एक कार्य जो अच्छे परिणामों की ओर ले जाता है वह अनैतिक हो सकता है।" टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
08 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. लोक प्रशासन में एक सिविल सेवक के चार मुख्य गुण क्या हैं? उनका महत्त्व बताते हुए चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
08 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. हाल ही में समय के साथ तालमेल बिठाने के लिये प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 में बदलाव लाने पर फोकस बढ़ा है। इस संदर्भ में प्रतिस्पर्धा विधेयक, 2022 में प्रस्तावित परिवर्तनों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
07 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) का उद्देश्य विभिन्न वित्तीय सेवाओं को एक सस्ती कीमत पर हाशिये पर स्थित वर्गों तक पहुँच सुनिश्चित करना है। इसके बहुत सकारात्मक प्रभाव हैं लेकिन फिर भी, उन्हें प्राप्त करने के लिये कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
07 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
निबंध के विषय:
1. पर्यावरण प्रदूषण गरिमामय जीवन जीने के मौलिक अधिकार का उल्लंघन करता है।
09 Jul, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. जिज्ञासा ज्ञान की जननी है। -
भारत हर साल कई प्रवासी पक्षी प्रजातियों की मेज़बानी करता है, जो कि या तो भोजन की तलाश में या अपने प्राकृतिक निवासों में पड़ने वाली ठंड से बचने के लिये यहाँ आते हैं। भारत की एक प्रमुख नेस्टिंग झील में हज़ारों पक्षियों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई है। यह झील खनन क्षेत्रों से घिरी हुई है तथा संभव है कि खनन प्रक्रिया के दौरान अपशिष्टों के निर्वहन के कारण झील प्रदूषित हो गई हो। इसी खनन क्षेत्र में कार्य करने वाला कनिष्ठ प्रबंधक (जूनियर मैनेजर) पक्षियों की मौत के कारण की खोज करता है। इस घटना से क्षुब्ध होकर वह इसकी चर्चा अपने सहकर्मियों से करता है। सहकर्मी उसे चुप रहने के लिये कहते हैं नहीं तो उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। वह अपनी नौकरी खोने का जोखिम नहीं उठा सकता क्योंकि वह अपने परिवार का एकमात्र कमानेवाला है तथा उस पर अपने बीमार माता-पिता व भाई-बहनों की देखभाल का दायित्व है। पहली बार में वह सोचता है कि यदि उसके सहकर्मी शांत हैं तो उसे भी क्यों आफत बुलानी चाहिये। किंतु उसकी अंतरात्मा उसे झील तथा उस पर निर्भर पक्षियों को बचाने के लिये कुछ करने हेतु प्रेरित करती है। वह इस मामले को अपने वरिष्ठ अधिकारी के पास ले जाने का पैसला करता है।
(a) वह यह बताने के लिये क्या तर्क दे सकता है कि खनन उद्योग द्वारा जो कुछ भी किया जा रहा है वह नैतिक रूप से सही नहीं है?
(b) यदि वरिष्ठ अधिकारी उसकी शिकायत सुनने से इनकार कर दे तो उसे क्या कार्रवाई करनी चाहिये और क्यों?
08 Jul, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
‘‘धर्म एक व्यक्तिगत मामला है जिसका राजनीति में कोई स्थान नहीं होना चाहिये।’’ विस्तृत व्याख्या कीजिये। (150 शब्द)
08 Jul, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सिर्फ शांति के बारे में बात करना पर्याप्त नहीं है, इस पर विश्वास भी करना चाहिये तथा सिर्फ विश्वास करना ही पर्याप्त नहीं है, इस पर कार्य भी करना चाहिये।’ इस कथन को अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के संदर्भ में विश्लेषित कीजिये। (150 शब्द)
07 Jul, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रभावी शासन के एक घटक के रूप में कार्य-संस्कृति के महत्त्व का विश्लेषण कीजिये। चर्चा कीजिये कि कैसे भारतीय कार्य-संस्कृति पश्चिमी कार्य-संस्कृति से भिन्न है? (150 शब्द)
07 Jul, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) नीति 2016 की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं? नई आईपीआर नीति के तहत उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए इससे जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
06 Jul, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
देश में बुनियादी ढांचे की कमियों को दूर करने के लिये सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) सर्वोत्कृष्ट है, हालाँकि, भारत में पीपीपी परियोजनाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
06 Jul, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
केंद्रीय सूचना आयोग (सी.आई.सी.), आर.टी.आई. अधिनियम के अंतर्गत सर्वोच्च अपीलीय निकाय है, यद्यपि इसकी अपनी कई सीमाएँ भी हैं।’’ इस कथन के संदर्भ में सी.आई.सी. की शक्तियों और कार्यों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
05 Jul, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में ट्रांसजेंडर समुदाय को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है? ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) विधेयक, 2019 इन समस्याओं को दूर करने और इस समुदाय को न्याय दिलाने में कितना सक्षम होगा? (150 शब्द)
05 Jul, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
स्वतंत्र भारत में सहकारी आंदोलनों के उद्भव के लिये उत्तरदायी सामाजिक-आर्थिक कारक कौन-से थे? साथ ही इन आंदोलनों की मुख्य विशेषताओं को भी रेखांकित कीजिये। (150 शब्द)
04 Jul, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
दुर्लभ मृदा तत्त्व क्या हैं? भारत के संबंध में इनके रणनीतिक एवं पर्यावरणीय महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
04 Jul, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध के विषय:
1. अपनी चेतना को जाग्रत करने के लिये व्यक्ति को सर्वप्रथम अपने अंतर्द्वंदों पर विजय प्राप्त करनी चाहिये।
02 Jul, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. शिक्षा नीति का प्राथमिक लक्ष्य उदार और सहिष्णु व्यक्तियों सृजन होना चाहिये। -
प्रभावी लोक सेवा वितरण के सिद्धांत क्या हैं? यह शासन का एक महत्त्वपूर्ण घटक क्यों है? सेवोत्तम मॉडल के संदर्भ में व्याख्या कीजिये। (150 शब्द)
01 Jul, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत की धार्मिक भूमि में, आनुष्ठानिक लैंगिक दासता की शोषणकारी प्रथा, कन्याओं का देवता से विवाह करने की जोगिनी प्रथा (देवदासी प्रथा का एक स्थानीय रूप) मौजूद है। देवदासी (समर्पण का निषेध) अधिनियम के तहत प्रतिबंधित होने के बावजूद आज तक यह सामाजिक बुराई निरंतर चली आ रही है। आप एक ज़िले में ज़िलाधिकारी के रूप में पदस्थ हैं तथा आपको अपने अधिकार क्षेत्र में हो रही ऐसी प्रथा के बारे में पता चलता है। दो दलित कन्याओं को देवदासियों के रूप में ईश्वर के प्रति समर्पित होने के लिये तैयार किया जा रहा है। बच्चों को उनके अपने माता-पिता द्वारा देवदासी बनने के लिये मजबूर किया जाता है क्योंकि अधिकतर मामलों में कन्याएँ उनकी आय का एकमात्र स्रोत होती हैं। एक समाज में जहाँ अक्सर एक बच्ची को दायित्व माना जाता है, उन्हें देवदासी बनाना पितृसत्ता का उन्हें संपत्ति में बदलने जैसा है। साथ ही देवदासी के नाम पर प्रचलित बाल वेश्यावृत्ति के बारे में भी आपको पता चलता है।
(a) ऐसे परिदृश्य में आप क्या कार्रवाई करेंगे?
01 Jul, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) देवदासी प्रथा के विरुद्ध कानूनों की मौजूदगी के बावजूद इस प्रथा पर प्रतिबंध लगाने में कौन-कौन से मुद्दे शामिल हैं? (250 शब्द) -
नोलन समिति द्वारा लोक जीवन के मानकों को किस रूप में व्याख्यायित किया गया है? (150 शब्द)
30 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
ई-नागरिक घोषणा-पत्र क्या है? साथ ही यह भी वर्णित कीजिये कि प्रगति प्लेटफॉर्म एक प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र के निर्माण में कैसे सहायता कर सकता है? (150 शब्द)
30 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
माइव्रोबियल फ्यूल सेल क्या होते हैं? विभिन्न क्षेत्रों में इनके संभावित अनुप्रयोग की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
29 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
अपने-अपने क्षेत्रों में निश्चित आधारभूत उद्देश्य होने के बावजूद, इसरो एक संगठन के रूप में, डी.आर.डी.ओ. की तुलना में अधिक सफल साबित हुआ है। समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
29 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
राजनीतिक दलों के विपरीत दबाव समूह अपनी तात्कालिक समस्याओं को दूर करने के लिये बनाए जाते हैं। दबाव समूहों द्वारा अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिये प्रयोग की जाने वाली विभिन्न विधियों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
28 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था