कुल प्रश्नों की संख्या : 4298
-
एक आपदा उन्मुख राज्य में लगातार भूस्खलन, दावाग्नि, बादल फटना, अचानक बाढ़ और भूकंप आदि की घटनाएँ होती रहती हैं। इनमें से कुछ मौसमी और अक्सर अप्रत्याशित होते हैं। आपदा की भयावहता हमेशा अप्रत्याशित होती है। एक बार बारिश के मौसम के दौरान बादल फटने से विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन हुआ, जिससे जान-माल का काफी नुकसान हुआ। सड़कों, पुलों और विद्युत् उत्पादन इकाइयों जैसे कई बुनियादी अवसंरचनात्मक ढाँचे को बड़ी क्षति हुई थी। इसके कारण एक लाख से अधिक तीर्थयात्री, पर्यटक और अन्य स्थानीय लोग विभिन्न मार्गों और स्थानों में फंस गए। आपके कार्यक्षेत्र में फंसे लोगों में वरिष्ठ नागरिक, अस्पतालों के मरीज़, महिलाएँ और बच्चे, पैदल यात्री, पर्यटक, सत्ताधारी पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ उनका परिवार, पड़ोसी राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव और जेल में बंद कैदी शामिल हैं।
राज्य के एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में, आप किस क्रम में इन लोगों को बचाएँगे और क्यों? तर्क सहित उत्तर दीजिये।
28 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: भारतीय संविधान में निहित नैतिक मूल्य क्या हैं? (250 शब्द)
27 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अंतरात्मा क्या है? अंतरात्मा पर बटलर के दृष्टिकोण की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
27 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. जैव-उर्वरक क्या हैं? वे भारतीय कृषि को कैसे लाभान्वित कर सकते हैं? (250 शब्द)
26 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: आत्मघाती ड्रोन क्या हैं? ये पारंपरिक युद्ध में किस प्रकार बदलाव ला रहे हैं? (150 शब्द)
26 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न. भारत विज्ञान और तकनीक संचालित कूटनीतिक क्षमता का उपयोग कैसे कर सकता है? (150 शब्द)
25 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. एक प्रभावी विवाद समाधान प्रणाली के रूप में लोक अदालत के महत्त्व पर चर्चा कीजिये? (150 शब्द)
25 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
निबंध
1. आप बातचीत के एक वर्ष की तुलना में एक घंटे के खेल में किसी व्यक्ति के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
2. कठिनाई जितनी अधिक होगी, उसे पार करने के बाद महिमामंडन भी उतना ही अधिक होगाी।
22 Oct, 2022 निबंध लेखन भूगोल -
संजीत ने शून्य से एक व्यवसाय शुरू किया और अब वह एक मध्यम आकार की इंजीनियरिंग कंपनी का मालिक हो गया है। कंपनी में तकनीकी निदेशक का पद खाली हो गया क्योंकि इसके पदाधिकारी ने किसी अन्य कार्यभार को संभालने के लिये त्यागपत्र दे दिया है। संजीत ने बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव दिया कि उसके छोटे बेटे सुभाष को तकनीकी निदेशक बनाया जाना चाहिये। एक सदस्य ने खुले तौर पर प्रस्ताव का विरोध किया और सुभाष की विश्वसनीयता पर संदेह जताया। संजीत ने जवाब दिया कि उसके बेटे ने रिमोट वेस्टब्रुक तकनीकी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। सदस्य के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि रिमोट वेस्टब्रुक तकनीकी विश्वविद्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका में एक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय है। उसने कहा कि सुभाष ने डेट्रॉइट के पास कुछ कार्यशालाओं में भी प्रशिक्षण लिया है। जब अन्य सदस्यों का भी विरोध हुआ, तो उसने निवेदन किया कि उसका स्वास्थ्य खराब है और वह चाहता हैैं कि उसके परिवार का कोई व्यक्ति उसके बहुत बीमार हो जाने पर व्यवसाय से जुड़ा रहे। इसलिये वह अपने बेटे द्वारा धारित कंपनी के शेयर के आधार पर उसे एक तकनीकी निदेशक के रूप में चुने जाने का इच्छुक हैैं।
मान लीजिये कि आप कई वर्षों से कंपनी के सचिव हैं और संजीत के विश्वासपात्र हैं। आप उसे क्या सलाह देंगे?
21 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न- उन भारतीय संतों की चर्चा कीजिये, जो पश्चिमी विचारों से अछूते होते हुए भी प्रगतिशील आधुनिक दृष्टिकोण दिखाते हैं। (150 शब्द)।
20 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न- निम्नलिखित उद्धरण से आप क्या समझते हैं:
"ज्ञान ही सच्चा सद्गुण है"। (250 शब्द)
20 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. "नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी (2022) भारतीय सामानों की प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार और रोज़गार के अवसरों को बढ़ाने का एक प्रयास है"। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
19 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. डिजिटल बैंकिंग इकाइयाँ (DBU) यह सुनिश्चित करेंगी कि फिनटेक नवाचार उपभोक्ता-अनुकूल तरीके से भारत के ज़मीनी स्तर तक पहुँचें। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)।
19 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत को अपने ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र की क्षमता को उजागर करने के लिये एक मजबूत नीतिगत ढाँचे की आवश्यकता है। स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)।
18 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. संसदीय लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों को मज़बूत करने में राज्यसभा की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)।
18 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. भारत में घटते भूजल संसाधनों का आदर्श समाधान जल संचयन प्रणाली है। इसे शहरी क्षेत्रों में कैसे प्रभावी बनाया जा सकता है? (250 शब्द)
17 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न. "पराली जलाने से चारा नष्ट होता है, वायु प्रदूषित होती है, श्वसन संबंधी बीमारियाँ होती हैं और ग्रीनहाउस प्रभाव में वृद्धि होती है"। इस कथन के आलोक में भारत में पराली जलाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कीजिये और आगे की राह सुझाइये। (250 शब्द)
17 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध के विषय:
1- भारत और चीन- एशियाई भू-राजनीति का केंद्र हैं।
15 Oct, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2- संघर्ष करने वाला कभी प्रयास न करने वाले से बेहतर होता है। -
रणबीर एक कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। कंपनी लगातार प्रगति कर रही है और हाल ही में कुछ विशेषज्ञों की भर्ती की है। कंपनी के कार्यात्मक प्रमुखों को हर दो महीने में एक ओपन मीटिंग में अपने कर्मचारियों से मिलना होता है। रणबीर को इन मुलाकातों से नफरत थी। यह कार्यालय में सभी कर्मचारियों के लिये उपलब्ध थी। कर्मचारी मामूली और घिसी-पिटी शिकायतों की एक लंबी सूची के साथ आते थे। वे हर मीटिंग में वही बातें दोहराते थे और लंबी-लंबी बातें करते थे। जब कर्मचारियों को बाध्यताओं का पता चला तभ भी वे अपनी शिकायतों के साथ आगे बढ़े। वे लाउंज, बाथरूम और क्रेच के लिये और अधिक स्थान चाहते थे। रणबीर ने जगह की कमी की ओर इशारा किया, फिर भी स्टाफ शिकायत करता रहा। रणबीर को बैठक में हंसमुख चेहरे के साथ बैठने की आदत हो गई, लेकिन उसने अपने मन से कार्यवाही से किनारा कर लिया। मुलाकात एक थकाऊ रस्म बन गई जिससे उसे गुजरना पड़ता था।
इन मुद्दों के कारण कई कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ दी थी और इससे कंपनी की उत्पादकता में और बाधा आ रही थी।
प्रश्न: रणबीर की स्थिति में आप क्या कार्रवाई करते और क्यों?
14 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न. पर्यावरणीय नैतिकता से क्या तात्पर्य है? उदाहरण सहित समझाइये। (150 शब्द)
13 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. गांधीवादी नैतिकता से आप क्या समझते हैं? विभिन्न संघर्षों के समाधान में गांधीवादी नैतिकता की भूमिका की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
13 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. यदि भारत अपनी जनसांख्यिकीय क्षमता का दोहन करना चाहता है तो यहाँ के युवाओं के लिये कौशल अर्जन एक पूर्वापेक्षा है। इस संदर्भ में कौशल विकास के लिये की गई विभिन्न पहलों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
12 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत को विनिर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मेक इन इंडिया योजना शुरू की गई थी लेकिन इसनेअभी तक कोई खास मुकाम हासिल नहीं किया है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
12 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत में अनियमित ओटीटी प्लेटफॉर्म के क्या निहितार्थ हैं? सरकार द्वारा शुरू किये गए कुछ हालिया नीतिगत उपायों के बारे में बताइये। (250 शब्द)
11 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. गरीबी और बेरोज़गारी भारत के विकास में प्रमुख बाधाएँ हैं। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
11 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. कमाल पाशा द्वारा निर्देशित तुर्की पुनर्जागरण ने वहाँ कई स्तरों पर क्रांति ला दी। विस्तार से चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
10 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. भारत में चीनी उद्योग के सामने आने वाली समस्याओं की व्याख्या करते हुए, सरकार द्वारा इसे समर्थन देने के लिये किये गए उपायों के बारे में बताइये। (250 शब्द)
10 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध के विषय
1. हम जो कष्ट सहते हैं, वास्तव में उनका अस्तित्व नहीं है।
08 Oct, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. भारत में “नए युग की नारी” की परिपूर्णता एक मिथक है। -
प्रश्न. IAS सुश्री सुनंदा वशिष्ठ, एक मज़बूत धार्मिक झुकाव वाले परिवार से आती हैं। वह पर्याप्त मुस्लिम आबादी के साथ हिंदू बहुल ज़िले की DM हैं। DM के अधीन सम्पदा विभाग द्वारा नियंत्रित ज़िला मुख्यालय में केवल एक अच्छा टाउन हॉल है। हॉल में हर साल ईद का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ईद और एक प्रसिद्ध हिंदू त्योहार एक ही दिन मनाए जाने हैं और दोनों समूहों ने एक ही हॉल की सिफारिश की है। पहले हिंदू अपने इस त्योहार को एक धार्मिक-सामाजिक सेवा संस्थान के परिसर में मनाते थे लेकिन इस साल उस हॉल का नवीनीकरण किया जा रहा है।
(a) DM के सामने आने वाली नैतिक और स्थितिपरक चुनौतियों का उल्लेख कीजिये।
(b) इस मुद्दे को हल करने के लिये अपनी कार्रवाई का भी उल्लेख कीजिये ताकि दोनों समुदाय अपने त्योहार शांतिपूर्वक मना सकें।
07 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न. अंतर्राष्ट्रीय नैतिकता के मुख्य पहलू या घटक क्या हैं?
06 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न