कुल प्रश्नों की संख्या : 4298
-
अश्विनी सूद एक किसान हैं जो बिहार के सीतामढ़ी ज़िले के एक मध्यम आकार के गाँव में रहते हैं। उन्हें एक बार स्थानीय पंचायत का नेतृत्व करने के लिये भी चुना गया था। उनका एक 25 वर्षीय बेटा है- दिव्यांश। परिवार का इकलौता बेटा होने के कारण दिव्यांश को बहुत ही लाड़-प्यार मिला जिसके चलते वह बिगड़ैल हो चुका था। वह घमंडी था और हमेशा अपनी ही मर्ज़ी चलाना चाहता था और छोटी सी बात पर भी लड़ाई कर लेता था।
क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को दिव्यांश ने सिर में गोली मार दी जबकि वहाँ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। उसे इस मामले से बाहर निकालने के लिये किये गए विविध प्रयासों के बावजूद गिरफ्तार कर लिया गया और जेल में ही रखा गया।
ज़िले के विधायक राज्य मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं तथा लंबे समय से अश्वनी के मित्र भी हैं और वर्तमान सरकार में वे काफी प्रभावशाली हैं। वर्तमान ज़िला मजिस्ट्रेट (संजीत) के मंत्री के साथ अच्छे संबंध हैं क्योंकि उन्होंने इस ज़िले में आने से पहले सचिवालय में इसी मंत्री के अधीन काम किया था और इनकी सिफारिश भी मंत्री द्वारा ही की गई थी।
बाद में ज़िले के कैबिनेट मंत्री ने संजीत से दिव्यांश को पैरोल देने की सिफारिश करने के लिये मुलाक़ात की।
मंत्री ने यह दावा नहीं किया कि दिव्यांश निर्दोष है; उनकी दलील उन परिस्थितियों तक सीमित थी जिनसे परिवार गुज़र रहा था क्योंकि हाल ही में उनकी माँ की मृत्यु हो गई थी। मंत्री के अनुरोध ने संजीत के लिये कुछ कठिन परिस्थिति उत्पन्न कर दी है। क्योंकि इस मंत्री ने शायद ही कभी प्रशासनिक दिनचर्या के कार्यों में हस्तक्षेप किया हो।
संजीत को क्या करना चाहिये और क्यों?
18 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न. "अपरिक्षित जीवन जीने योग्य नहीं है", आप सुकरात के इस कथन की व्याख्या कैसे करेंगे? (250 शब्द)
17 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. सूचना और संचार प्रौद्योगिकी भ्रष्टाचार को कम करने में कैसे मदद कर सकती है? अपने उत्तर को किन्हीं दो उदाहरणों के साथ स्पष्ट कीजिये। (250 शब्दों)
17 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: भारतीय जैविक डेटा बैंक अमेरिकी और यूरोपीय डेटा बैंकों पर भारतीय शोधकर्त्ताओं की निर्भरता को कम करेगा। इस कथन के आलोक में, स्वदेशी डेटा बैंक केंद्र की प्रमुख विशेषताओं की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
16 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न: विश्व स्तर पर चाय का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक होने के बावजूद, भारत में चाय उद्योग के समक्ष चुनौतियाँ विद्यमान हैं। चाय उद्योग के विकास को बढ़ावा देने के लिये कुछ सरकारी पहलों पर प्रकाश डालिये। (250 शब्द)
16 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत-अमेरिका संबंधों पर प्रकाश डालिये। दो देशों के संबंधों के बीच की बारीकियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
15 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या निष्पक्ष, न्यायोचित और खुले चुनाव सुनिश्चित करने में चुनावी बांड प्रभावी हैं? चुनावी बांड से जुड़ी विभिन्न चिंताओं पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
15 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. विश्व में भूकंप के वितरण पर प्रकाश डालिये। भूकंप संबंधी खतरों के प्रति भारत की सुभेद्यता की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
14 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न. सिंधु घाटी सभ्यता की शहरी योजना और संस्कृति किस हद तक वर्तमान शहरीकरण के लिये इनपुट प्रदान करती है? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
14 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध के विषय:
1. इतिहास में शासन कला के सारे रहस्य छिपे हैं।
12 Nov, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. शांति को बलपूर्वक अपने पास नहीं रखा जा सकता है लेकिन आपसी समझ से इसे हासिल किया जा सकता है। -
प्रश्न. बड़े पैमाने पर औद्योगिक रसायनों का उत्पादन करने वाले एक समूह द्वारा एक दूसरी इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया। पर्यावरण पर होने वाले इसके नकारात्मक प्रभाव के कारण कई राज्यों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। लेकिन एक राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और सभी विरोधों को दरकिनार करते हुए शहर के करीब इस इकाई की स्थापना की अनुमति दे दी। इसके अलावा 10 साल पहले स्थापित की गई एक इकाई वर्तमान तक पूरी क्षमता के साथ संचालित थी। इस क्षेत्र में होने वाला औद्योगिक प्रदूषण भूमि, जल और फसलों को प्रभावित कर रहा था। यह मनुष्यों और जानवरों के लिये गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ भी पैदा कर रहा था। इसके कारण इस इकाई को बंद करने की मांग को लेकर विभिन्न आंदोलन होने लगे। हाल ही में हुए एक आंदोलन में हजारों लोगों ने भाग लिया, जिससे कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई और इसमें प्रभावी पुलिस कार्रवाई की आवश्यकता भी पड़ी। जनता के आक्रोश के बाद, राज्य सरकार ने इस कारखाने को बंद करने का आदेश दिया। कारखाने के बंद होने से न केवल कारखाने में काम करने वाले श्रमिक बेरोज़गार हो गए बल्कि सहायक इकाइयों में काम करने वाले श्रमिक भी बेरोज़गार हुए। इसने उन उद्योगों को भी बहुत बुरी तरह से प्रभावित किया जो इसके द्वारा निर्मित रसायनों पर निर्भर थे।
इन मुद्दों को हल करने के लिये एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में आप किस प्रकार इसका समाधान करेंगे?
11 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न. चर्चा कीजिये कि सिविल सेवाओं में उच्च पदों पर रहने के लिये एक अच्छा चरित्र कैसे आवश्यक है। (250 शब्द)
10 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. शासन में सत्यनिष्ठा से आप क्या समझते हैं? इस शब्द के संदर्भ में अपनी समझ के आधार पर, सरकार में सत्यनिष्ठा सुनिश्चित करने के उपायों का सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
10 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. जेम्स वेब टेलीस्कोप की अनूठी विशेषताएँ क्या हैं जो इसे अपने पूर्ववर्ती स्पेस टेलीस्कोप से बेहतर बनाती हैं? इस मिशन के प्रमुख लक्ष्य क्या हैं? मानव जाति के लिये इसके संभावित लाभ क्या हैं? (250 शब्द)
09 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. भारत के डेटा स्टोरेज सेंटर उद्योग ने पिछले कुछ वर्षों में कम से कम एक दशक की छलांग लगाई है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
09 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. उभरते प्राकृतिक संसाधन समृद्ध अफ्रीका के आर्थिक क्षेत्र में भारत अपना क्या स्थान देखता है?? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
08 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. विविधता, समानता और समावेशिता सुनिश्चित करने के लिये संसद में महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व की वांछनीयता पर चर्चा कीजिये । (250 शब्द)
08 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. मैंग्रोव के पतन के कारणों और तटीय पारिस्थितिकी के संरक्षण के लिये उनके महत्त्व की व्याख्या कीजिये। (250 शब्द)
07 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न. भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा निभाई गई भूमिका की चर्चा कीजिये (250 शब्द)
07 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध के विषय
1. धन से रास्तों का सृजन नहीं होता है , बल्कि रास्तों पर चलकर धन का सृजन होता है।
05 Nov, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. प्रज्ञता स्वतंत्रता लाती है। -
प्रश्न. मान लीजिए कि आप वृद्ध और निराश्रित महिलाओं को सहायता प्रदान करने के लिये एक सामाजिक सेवा योजना को लागू करने हेतु प्रभारी अधिकारी हैं। योजना का लाभ लेने के लिये एक बूढ़ी और अनपढ़ महिला आपके पास आती है। हालाँकि, उसके पास यह दिखाने के लिये कोई दस्तावेज नहीं है कि वह पात्रता मानदंड को पूरा करती है। लेकिन उससे मिलने और उसकी बात सुनने के बाद आपको लगता है कि जरूर सहारे की बहुत ज़रूरत है। आपकी पूछताछ से यह भी पता चलता है कि वह वास्तव में बेसहारा है और दयनीय स्थिति में रह रही है। आप दुविधा में हैं कि क्या करें। उसे बिना आवश्यक दस्तावेजों के योजना का पात्र बनाना स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन होगा। लेकिन उसे इस योजना से वंचित करना क्रूर और अमानवीय होगा।
1. क्या आप इस दुविधा को हल करने के लिये तर्कसंगत तरीके से सोच सकते हैं?
04 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. इसके लिये उपयुक्त दलील दीजिये। -
प्रश्न. धर्मनिरपेक्ष मामलों को नियंत्रित करने वाले निजी कानूनों में एकरूपता की आवश्यकता है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
03 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. हिंदू धर्म के चार नैतिक लक्ष्य क्या हैं? उन्हें संक्षेप में बताइये। (150 शब्द)
03 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. सिविल सेवकों में किस प्रकार के व्यक्तिगत गुण वांछनीय हैं? लोक प्रशासन में सिविल सेवा नैतिकता क्यों प्रमुख हो गई है? (250 शब्द)
03 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. आनुवंशिक रूप से संशोधित फसलें उत्पादकता बढ़ाने, भूख और कुपोषण से लड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये? (250 शब्द)
02 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. ई-रुपया क्या है? यह भारत में मौजूदा बैंकिंग प्रणाली को कैसे प्रभावित करेगा? (150 शब्द)
02 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. राज्यपाल 'राज्य का संवैधानिक प्रमुख' होने के बजाय 'केंद्र का एजेंट' मात्र होता है। भारत में राज्यपाल के पद से जुड़े हाल के विवादों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
01 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. स्वामी विवेकानंद भारतीय दार्शनिक विचारों में क्रांति लेकर आए तथा भारतीयों को जाग्रत किया। उन्हें अनेकता में एकता के दर्शन के महान गुरु के रूप में देखा जा सकता है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
31 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (IRNSS) की आवश्यकता क्यों है? यह नेविगेशन में कैसे मदद करती है? (250 शब्द)
31 Oct, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
निबंध के विषय:
1. पुरुषों से अब नहीं होगा, महिलाओं को स्थिति सँभालने दो।
29 Oct, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. दुनिया को बेहतर बनाने में हर मिनट अपना योगदान देना चाहिये।