कुल प्रश्नों की संख्या : 4298
-
राजनीतिक दलों के विपरीत दबाव समूह अपनी तात्कालिक समस्याओं को दूर करने के लिये बनाए जाते हैं। दबाव समूहों द्वारा अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिये प्रयोग की जाने वाली विभिन्न विधियों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
28 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
स्वतंत्रता के पश्चात् से भारत में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं पर्यावरणीय आंदोलनों में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
27 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
यह कहना कहाँ तक न्यायसंगत है कि आधुनिक भारत में सांप्रदायिकता की समस्या औपनिवेशिक विरासत का ही एक उत्पाद है? (150 शब्द)
27 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध के विषय
1. सब्र कड़वा ज़रुर होता है, लेकिन इसका फल मीठा होता है।
26 Jun, 2022 निबंध लेखन भूगोल
2. सफलता एक अच्छा शिक्षक नहीं है, विफलता आपको विनम्र बनाती है। -
सूचना नैतिकता क्या है? देश में नैतिक शासन व्यवस्था बनाए रखने में आर.टी.आई. अधिनियम कैसे सहायता कर सकता है? (150 शब्द)
24 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
श्री सिद्धांत केंद्र सरकार के अधीन एक सांस्कृतिक संगठन के अध्यक्ष हैं। संगठन की एक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत है। हाल ही में उन्हें विभिन्न देशाें के कलाकाराें को सम्मिलित करके एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम के आयोजन की ज़िम्मेदारी दी गई है। इस आयोजन के लिये उन्होंने एक प्रसिद्ध बॉलीवुड शख्सियत को ब्रांड एंबेसडर तथा आयोजन के चेहरे के रूप में शामिल किया है। इससे कार्यक्रम को वृहद् स्तर पर प्रसिद्धि मिलेगी, साथ ही राजस्व का सृजन भी होगा। हालाँकि तैयारी के बीच में ही एक गायिका मीडिया के समक्ष आकर उक्त बॉलीवुड शख्सियत पर यौन शोषण का आरोप लगाती है। यह घटना 10 वर्ष पूर्व की है जब गायिका काम की तलाश में थी। इस आरोप ने सार्वजनिक रूप से विवाद एवं विरोध को जन्म दिया है। लोग आयोजन में बॉलीवुड शख्सियत की भागीदारी के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने श्री सिद्धांत से संपर्क किया व ब्रांड एंबेसडर को हटाने की मांग की है। श्री सिद्धांत इस आयोजन को अंतिम रूप देने के करीब हैं तथा विश्व के विभिन्न हिस्सों से लोगों को आमंत्रित करने तथा उनके ठहरने आदि की तैयारी पहले ही की जा चुकी है। प्रारंभ में उनकी अंतरात्मा ने उन्हें इस संबंध में कुछ करने के लिये प्रेरित किया किंतु बाहरी दबावों के चलते, वह किसी भी कार्रवाई के संदर्भ में निश्चित नहीं हैं। उपर्युक्त केस स्टडी के संदर्भ में-
(a) आप उन्हें यह दिखाने के लिये क्या तर्क दे सकते हैं कि चुप रहना नैतिक रूप से सही नहीं है?
24 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) आप उन्हें क्या कार्रवाई करने की सलाह देंगे और क्यों? (250 शब्द) -
आचरण संहिता से आप क्या समझते हैं? भारत की बदलती प्रशासनिक संरचना में इसकी उपयोगिता को स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
23 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्या अंतरात्मा कानूनों, नियमों एवं विनियमों की तुलना में नैतिक निर्णय लेने के लिये अधिक विश्वसनीय मार्गदर्शक है? उचित उदाहरणों के साथ अपने तर्कों की पुष्टि कीजिये। (150 शब्द)
23 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सी.एस.आई.आर. का इनडिजेन प्रोजेक्ट क्या है? स्वास्थ्य क्षेत्र में इसके संभावित लाभों का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
22 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आर.सी.ई.पी.) में सम्मिलित होने से भारत की अस्वीकृति ने इसकी नियोजित (कैलीबरेटेड) वैश्वीकरण की प्रवृत्ति को उजागर किया है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
22 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में विकास प्रक्रिया का एक बड़ा परिणाम जनजातीय और अन्य हाशिये पर मौजूद समुदायों का विस्थापन है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
21 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
जनसांख्यिकीय लाभांश का लाभ उठाने के क्रम में स्वास्थ्य एक सबसे महत्त्वपूर्ण आधार है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 को ध्यान में रखते हुए चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
21 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
स्वतंत्रता के पश्चात् से भारत में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं पर्यावरणीय आंदोलनों में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
20 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत में बंधुआ मजदूरी प्रथा के उन्मूलन के लंबे समय पश्चात् भी यह प्रथा विद्यमान है। वे कौन-से कारण हैं जिन्होंने बंधुआ मजदूरी प्रथा को अभी भी जीवित रखा है? (150 शब्द)
20 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
1. खुशी केवल तभी वास्तविक होती है जब इसे साझा किया जाता है।
2. लोकतंत्र के लिये जीवन दिया जा सकता हैै।
18 Jun, 2022 निबंध लेखन भूगोल -
नागरिक घोषणा-पत्र का प्राथमिक रुझान लोक सेवाओं को आपूर्ति-संचालित बनाने के बजाय माँग-संचालित बनाकर नागरिक केंद्रित बनाना है। एक संगठन को प्रभावी प्रशासन के लिये नागरिक घोषणा-पत्र का उपयोग कैसे करना चाहिये? (150 शब्द)
17 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक शहर में पुलिस अधीक्षक (एस.पी.) के रूप में पदस्थ हैं जहाँ एक आई.टी. पेशेवर के साथ सामूहिक बलात्कार एवं हत्या की भयावह घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इसके बाद से अपराधियों के प्रति बड़े स्तर पर जन-आक्रोश बढ़ा हुआ है तथा स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं होने की वज़ह से पीड़ित परिवार जाँच में सहयोग करने से मना कर रहा है। इससे पहले, जब उन्होंने नज़दीक के पुलिस स्टेशन में पीड़ित की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तो पुलिस ने यह कहकर उन्हें लौटा दिया कि वह क्षेत्र उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। ऐसी परिस्थिति में जहाँ पुलिस बल मीडिया जाँच के दायरे में है-
(a) जनता एवं पुलिस के मध्य बढ़ते अविश्वास को रोकने के लिये आप क्या करेंगे?
(b) इसके साथ ही महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा की प्रवृत्तियों से निपटने के लिये दीर्घकालिक उपायों को सुझाइये।
17 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(250 शब्द) -
भारत में सिविल सेवकों के लिये नैतिक संहिता की आवश्यकता का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
16 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैतिक दुविधा क्या होती है? सरकारी संस्थानों के सम्मुख आने वाली विभिन्न प्रकार की नैतिक दुविधाओं का उल्लेख कीजिये तथा उनके समाधान के तरीकों को भी सुझाइये। (150 शब्द)
16 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में काफी समय से लंबित श्रम सुधारों के प्रमुख उद्देश्य क्या हैं? साथ ही श्रम सुधारों को अवरुद्ध करने वाली प्रमुख बाधाओं को भी रेखांकित कीजिये। (150 शब्द)
15 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में भूमि सुधारों की दिशा में किये गए प्रयास अत्यधिक धीमे रहे हैं। भारत में भूमि सुधारों की मंद प्रगति के कारणों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
15 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘‘व्यावसायिक शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण को सार्थक बनाने के लिये ‘सीखते हुए कमाना (अर्न व्हाइल यू लर्न)’ की योजना को सशक्त करने की आवश्यकता है।’’ टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
14 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
क्या लैंगिक असमानता, गरीबी और कुपोषण के दुश्चक्र को महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को सूक्ष्म वित्त (माइक्रोफाइनेंस) प्रदान करके तोड़ा जा सकता है? सोदाहरण स्पष्ट कीजिये।
14 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
वैज्ञानिक सामाजिक उत्तरदायित्व क्या है? क्या आपको लगता है कि भारत को वैज्ञानिक सामाजिक उत्तरदायित्व पर नीति की आवश्यकता है? (150 शब्द)
13 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
जनजातीय विद्रोह भले ही समय और स्थान में एक-दूसरे से भिन्न थे लेकिन इनमें कुछ सामान्य विशेषताएँ थीं। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
13 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध
1. सरकार विरोधी भावनाएँ आमतौर पर राष्ट्र विरोधी नहीं होती हैं।
11 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल
2. पीड़कों (वर्मिन जानवरों) को मारना मूल प्रकृति की हत्या के समान है। -
आप एक गैर-सरकारी संगठन के प्रमुख हैं जो कि समाज के कमज़ोर वर्गों के कैंसर रोगियों की उपशामक देखभाल (पैलियेटिव केयर) करता है। पिछले कुछ महीनों से आपके इस नेक कार्य के लिये धन कम पड़ रहा है, जिसके कारण आप आश्रितों की आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। एक दिन एक बड़ी तंबाकू कंपनी के मालिक ने आपसे संपर्क किया जो कि आपके एन.जी.ओ. को पंड देने का इच्छुक है, क्योंकि उसे कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर.) के लक्ष्य को पूरा करना है। जबकि वर्षों से कैंसर रोगियों के साथ कार्य करने के क्रम में तंबाकू कंपनियों के प्रति आपके मन में हिकारत का भाव उत्पन्न हुआ है। अब मालिक की पेशकश ने आपको नैतिक दुविधा में डाल दिया है। एक तरफ आप किसी ऐसी कंपनी से समर्थन प्राप्त करने के विचार से घृणा करते हैं जो कि अपने उत्पादों के माध्यम से कैंसर फैला रही है, वहीं दूसरी तरफ, आपको लगता है कि कंपनी की सहायता आपके एन.जी.ओ. के लिये अच्छा अवसर है जो कि मरीज़ों को एक बेहतर देखभाल प्रदान कर सकता है।
(a) यहाँ शामिल विभिन्न नैतिक मुद्दे क्या हैं?
10 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) क्या तंबाकू कंपनी से पैसे स्वीकार करना आपके लिये नैतिक रूप से ठीक होगा? (250 शब्द) -
पिछले कुछ वर्षों से विमानन क्षेत्र में निरंतर प्रगति देखी जा रही है, किंतु यह क्षेत्र अभी भी कई चुनौतियों से जूझ रहा है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
10 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व उन समस्त चीज़ों के लिये पर्याप्त है जो कॉर्पोरेट नैतिकता के लिये आवश्यक है? समाचोलनात्मक विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
09 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
ईमानदारी से आप क्या समझते हैं? उचित उदाहरणों की सहायता से शासन में इसके महत्त्व को स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
09 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न