- फ़िल्टर करें :
- राजव्यवस्था
- अंतर्राष्ट्रीय संबंध
- सामाजिक न्याय
कुल प्रश्नों की संख्या : 990
-
एक वैश्विक शक्ति के रूप में चीन के उदय के आलोक में आप विकसित होती अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली के भविष्य को किस प्रकार देखते हैं? (250 शब्द)
28 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
हाल के दिनों में भारतीय राजनीति में विधायी प्रक्रिया की उपेक्षा करने के क्रम में अध्यादेशों के उपयोग की प्रवृत्ति में वृद्धि देखी गई है। देश के शासन पर इस प्रवृत्ति के प्रभाव का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
28 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
पारदर्शिता को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार को कम करने के लिये भारत सरकार द्वारा क्या उपाय किये गए हैं? (250 शब्द)
21 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय समाज और राजनीति में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
21 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में किन तरीकों से लिंग आधारित हिंसा के मुद्दों का समाधान होने के साथ महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा मिल सकता है? (150 शब्द)
14 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
विदेश नीति के उद्देश्यों को प्राप्त करने के एक उपकरण के रूप में आर्थिक प्रतिबंधों की प्रभावशीलता का आकलन कीजिये। (250 शब्द)
14 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
अपने पड़ोसियों के प्रति भारत की विदेश नीति का मूल्यांकन करते हुए बताइये कि यह समय के साथ किस प्रकार विकसित हुई है। (250 शब्द)
07 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रतिनिधि और विधायी निकाय के रूप में अपनी भूमिका निभाने में भारतीय संसद के समक्ष आने वाली चुनौतियों और इन चुनौतियों को हल करने वाले उपायों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
07 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय संविधान की ऐसी प्रमुख विशेषताएँ और महत्वपूर्ण प्रावधान क्या हैं जिनसे भारतीय समाज में विविधता में एकता को प्रोत्साहन मिलता है? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
28 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आवासविहीन होने जैसे मुद्दे सामाजिक न्याय को किस प्रकार प्रभावित करते हैं तथा इन मुद्दों का समाधान करने के लिये हम किस प्रकार कार्य कर सकते हैं? (150 शब्द)
28 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को आकार देने में गैर-राज्य अभिकर्ताओं जैसे अंतर्राष्ट्रीय निगमों एवं अंतर्राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
21 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
सीमावर्ती क्षेत्रों में ग्रामीण भारत के समक्ष प्रमुख चुनौतियाँ कौन सी हैं और वाइब्रेंट विलेज पहल इन चुनौतियों का समाधान करने में कैसे सहायक हो सकती है? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
21 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राजनीतिक वित्तपोषण, मतदान और निष्पक्ष प्रतिनिधित्व के मुद्दों को हल करने में भारत के मौजूदा चुनाव सुधार उपायों की प्रभावशीलता का आकलन कीजिये। (250 शब्द)
14 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हम शिक्षा, नीतिगत पहल और जमीनी स्तर की सक्रियता के माध्यम से अधिक न्यायपूर्ण और समतायुक्त समाज बनाने के दिशा में किस प्रकार कार्य कर सकते हैं? (150 शब्द)
14 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. भारत में सत्ता के विकेंद्रीकरण और पंचायतों तथा नगर पालिकाओं के कामकाज पर 73वें और 74वें संवैधानिक संशोधनों के प्रभाव का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
07 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. भारत की विदेश नीति को आकार देने में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) और दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन (ASEAN) जैसे क्षेत्रीय संगठनों की भूमिका का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
07 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
सामाजिक न्याय के संदर्भ में LGBTQ+ समुदाय के समक्ष मुख्य चुनौतियाँ क्या हैं और इनका समाधान कैसे किया जा सकता है? (250 शब्द)
31 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत के संविधान को आकार देने और इसकी व्याख्या करने में न्यायपालिका की भूमिका एवं देश में लोकतांत्रिक संस्थानों की कार्यप्रणाली पर इसके प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
31 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. भारत में समान नागरिक संहिता (UCC) की आवश्यकता पर हाल की बहस के आलोक में, व्यक्तिगत विनियमों से संबंधित संवैधानिक और कानूनी प्रावधानों तथा देश की राजनीति एवं शासन पर इनके प्रभाव की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
24 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. एक वैश्विक शक्ति के रूप में चीन के उदय और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के लिये इसके निहितार्थों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
24 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में सामाजिक न्याय पर आर्थिक नीतियों के प्रभाव का विश्लेषण कीजिये और समावेशी एवं न्यायसंगत आर्थिक विकास सुनिश्चित करने हेतु उपाय बताइये। (150 शब्द)
17 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धांत सरकार के स्वैच्छिक (मनमाने) कार्यों की संभावना को कैसे कम करता है? अपने उत्तर को स्पष्ट करने के लिये उदाहरण दीजिये। (250 शब्द)
17 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ई-गवर्नेंस जैसे तकनीकी नवाचारों ने भारत में सरकार के कार्यों और नागरिकों के साथ इसके संवाद के तरीकों को किस प्रकार प्रभावित किया है? (150 शब्द)
10 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत के पड़ोस में अफीम की अवैध खेती का सबसे बड़ा क्षेत्र होना, भारत के युवाओं के लिये खतरा है। इस खतरे को रोकने के लिये आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों पर चर्चा कीजिये? (250 शब्द)
10 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के संदर्भ में होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के सामरिक महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
03 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में चुनाव सुधारों की सख्त जरूरत है। भारत में चुनाव से जुड़ी विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उनके समाधान हेतु कुछ उपाय बताइए। (250 शब्द)
03 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. स्वतंत्रता के बाद से केवल कुछ ही निजी विधेयक पारित हुए हैं। क्या इसका तात्पर्य यह है कि बहुमत के वर्चस्व वाला विचार-विमर्श व्यक्तिगत पहलों पर प्रतिबंध आरोपित करता है? समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
27 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रक पर डिजिटल डिवाइड के प्रभावों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
27 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत और इज़राइल के बीच मौजूद सद्भावना (goodwill) के बावजूद, भारत द्वारा फिलिस्तीन के लिये महत्त्वपूर्ण योगदान दिया गया है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
20 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारतीय जेल, मानवाधिकारों की दुर्दशा को प्रतिबिंबित करती हैं और इनमें गंभीर सुधारों की आवश्यकता है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
20 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था